राजस्थान सरकार ने नए संभाग और जिलों को निरस्त कर दिया

Politics News

राजस्थान सरकार ने नए संभाग और जिलों को निरस्त कर दिया
PoliticsRajasthanBJP
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए 3 नए संभागों और 9 नए जिलों को एक साल के कार्यकाल के बाद निरस्त कर दिया है। कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी है, हालांकि कांग्रेस ने इसका विरोध किया है और नए साल में आंदोलन का ऐलान किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व सरकार ने राजनैतिक स्वार्थ के लिए निर्धारित मापदंडों का ध्यान नहीं रखा था।

जयपुर: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक साल के कार्यकाल के बाद ऐतिहासिक फैसला लिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान बनाए गए 3 नए संभागों और 9 नए जिलों को आज भजनलाल सरकार ने निरस्त कर दिया। शनिवार 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में इस अहम फैसले पर मुहर लगाई गई। हालांकि सरकार के इस फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया है। नए साल में 1 जनवरी से ही आंदोलन करने का ऐलान किया गया है। उधर भाजपा के नेताओं का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार ने राजनैतिक स्वार्थ के लिए निर्धारित मापदंडों का ध्यान नहीं रखते हुए जिलों का गठन कर दिया था। ऐसे में पूर्ववर्ती सरकार के इस फैसले में बदलाव किया गया है।व्यवहारिक नहीं था कांग्रेस का फैसला: जोगाराम पटेलकैबिनेट की बैठक संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और मंत्री सुमित गोदारा मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी दी। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि 3 नये संभाग और 9 नवगठित जिलों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। पटेल ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद पूर्ववर्ती सरकार के इस फैसले पर विचार करने के लिए पूर्व आईएएस ललित के.

पंवार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने जो रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत की, उसमें बताया गया कि कई जिलों के गठन में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया। ऐसे में उन्हें जिले का दर्ज दिया जाना व्यवहारिक नहीं था। ऐसे में सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के इस फैसले में बदलाव करना पड़ा।प्रशासनिक तंत्र को विधिवत करना जरूरी थामंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि तय मापदंडों की अनदेखी करते हुए राजनैतिक फायदे के लिए छोटे-छोटे शहरों को भी जिले का दर्जा दे दिया था। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से तीन दिन पहले पूर्ववर्ती सरकार ने नए जिलों का फैसला लिया था। यह फैसला किसी भी दृष्टि से व्यवहारिक नहीं था। ना जिलों का और ना ही संभागों का। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लागू करना भी एक बड़ी चुनौती थी। नवगठित जिलों में भवन तक नहीं थे। नए पद सृजित किए बिना ही जिलों का ऐलान कर दिया गया। प्रशासनिक तंत्र को विधिवत रूप से प्रभावी बनाने और राजस्थान को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए सभी पहलुओं पर ध्यान रखकर भजनलाल सरकार ने 3 संभागों और 9 जिलों को निरस्त करने का निर्णय लिया।'कांग्रेस सरकार बनने पर पुनः बनाएंगे जिले'भाजपा सरकार की ओर से 3 नए संभागों और 9 जिलों के निरस्त करने के फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। नए साल में 1 जनवरी से ही पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू किए जाने का ऐलान किया गया है। डोटासरा ने कहा कि आने वाले दिनों में जब कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी तब निरस्त किए गए जिलों को फिर से अस्तित्व में लाया जाएगा।पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने कौन-कौन से जिले बनाए थे? पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने सीकर, पाली और बांसवाड़ा को नया संभाग बनाया था। साथ ही 19 नए जिलों का गठन किया जिसमें अनूपगढ़ ,गंगापुर सिटी, कोटपूतली, बालोतरा,जयपुर शहर , खैरथल, ब्यावर ,जयपुर ग्रामीण, नीमकाथाना, डीग, जोधपुर शहर , फलौदी, डीडवाना, जोधपुर ग्रामीण, सलूंबर , दूदू, केकड़ी ,सांचौर और शाहपुरा शामिल थे। चूंकि जयपुर और जोधपुर को शहरी और ग्रामीण जिलों में बदल दिया गया। ऐसे में जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गई थी। संभाग की संख्या भी 7 से बढ़कर 10 हो गई थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Politics Rajasthan BJP Congress Districts

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अनन्या पांडे का क्लासी बॉसी लुकअनन्या पांडे का क्लासी बॉसी लुकअनन्या पांडे ने अपने नए लुक से फैंस को हैरान कर दिया है।
Read more »

जीपी सिंह की नौकरी में वापसी, डीजी रेस में शामिल हो सकते हैंजीपी सिंह की नौकरी में वापसी, डीजी रेस में शामिल हो सकते हैंछत्तीसगढ़ सरकार ने एडीजी जीपी सिंह को बहाल कर दिया है। केंद्र सरकार ने पहले ही उन्हें बहाल कर दिया था।
Read more »

राजस्थान सरकार ने 9 नए जिलों को रद्द कियाराजस्थान सरकार ने 9 नए जिलों को रद्द कियाराजस्थान सरकार ने पिछली अशोक गहलोत सरकार द्वारा घोषित 9 नए जिलों को रद्द कर दिया है। साथ ही तीन नए संभाग भी समाप्त कर दिए गए हैं। राजस्थान में अब 7 संभाग और 41 जिले रहेंगे।
Read more »

राजस्थान में नवगठित जिलों को खत्म कर दिया गयाराजस्थान में नवगठित जिलों को खत्म कर दिया गयाराजस्थान सरकार ने भाजनलाल कैबिनेट ने शनिवार को बड़ा निर्णय लेते हुए गहलोत सरकार में नवगठित जिलों में से नौ जिले और तीन संभाग खत्म कर दिया है।
Read more »

राजस्थान में प्रशासनिक बदलाव: तीन संभाग निरस्त, 9 नए जिले भी खत्मराजस्थान में प्रशासनिक बदलाव: तीन संभाग निरस्त, 9 नए जिले भी खत्मराजस्थान सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए तीन संभागों को निरस्त कर दिया है। साथ ही नए बनाए गए 19 जिलों में से 9 जिलों को समाप्त कर दिया गया है।
Read more »

राजस्थान में 9 नए जिलों को रद्द किया गया, कुल जिले अब 41राजस्थान में 9 नए जिलों को रद्द किया गया, कुल जिले अब 41भाजपा सरकार ने 9 नए जिलों और 3 संभागों को रद्द कर दिया है। यह बदलाव प्रशासनिक दक्षता और जनगणना की तैयारी के लिए किया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:05:32