राजस्थान सरकार ने पिछली अशोक गहलोत सरकार द्वारा घोषित 9 नए जिलों को रद्द कर दिया है। साथ ही तीन नए संभाग भी समाप्त कर दिए गए हैं। राजस्थान में अब 7 संभाग और 41 जिले रहेंगे।
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पिछली अशोक गहलोत सरकार के दौरान घोषित 9 नए जिलों को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है. इसके साथ ही तीनों नए संभाग भी समाप्त कर दिए गए हैं. राजस्थान सरकार ने जिन 9 जिलों को रद्द कर दिया है, उनमें- दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़, सांचौर जिले शामिल हैं.
अब राजस्थान में अब राजस्थान में 7 संभाग और 41 जिले रहेंगे.सीएम भजनलाल शर्मा ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई. इसमें पिछली कांग्रेस सरकार से जुड़े फैसलों पर अमल किया गया. दरअसल, पिछली गहलोत सरकार ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 17 नए जिले और 3 संभाग बनाए थे. इनमें 9 नए जिले खत्म कर दिए गए हैं और तीनों नए संभाग को भी रद्द कर दिए हैं. लिहाजा इन 17 नए जिलों में अब 8 जिले ही रहेंगे. इनमें- बालोतरा, व्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, फलौदी और सलूम्बर शामिल हैं. ये 3 संभाग खत्म किए गए- सीकर- पाली - बांसवाड़ाकमेटी की रिपोर्ट के बाद लिया फैसलाकैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिना परीक्षण कराए नए ज़िले बना दिए थे, जिसकी ज़रूरत नहीं थी और सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ आ रहा था, जिसके लिए भजनलाल सरकार ने नए ज़िलों की ज़रूरत है या नहीं, यह परीक्षण कराने के लिए रिटायर्ड IAS अधिकारी ललित के. पंवार की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी, इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ये 9 ज़िले और तीन संभाग समाप्त किए गए हैं.
राजस्थान सरकार जिलों संभाग भजनलाल शर्मा अशोक गहलोत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
5 दिसंबर को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, बीजेपी ने किया ऐलान5 दिसंबर को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, बीजेपी ने किया ऐलान
Read more »
कांग्रेस का विधानसभा घेराव प्रदर्शन, पुलिस ने रोक दियाउत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। विधानसभा घेराव की कोशिश रद्द हुई जबकि पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया।
Read more »
मारुति सुजुकी इंडिया बिहार के 5 जिलों में ‘ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण ट्रैक’ स्वचालित करेगीBihar News: बिहार के पांच जिलों में मारुति सुजुकी इंडिया ने ‘ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण ट्रैक’ को स्वचालित करने के लिए राज्य सरकार के साथ समझौता किया है.
Read more »
जयपुर गैस टैंकर दुर्घटना: अब तक 11 की मौत, कई हालत गंभीर, जाने चश्मदीदों ने क्या बतायाराजस्थान सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है.
Read more »
केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण IV को रद्द कियावायु गुणवत्ता में सुधार के साथ दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण IV ('गंभीर+') उपायों को रद्द कर दिया गया है। हालाँकि, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 24 दिसंबर को घोषणा की कि वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए चरण I, II और III के तहत कार्रवाई लागू रहेगी।
Read more »
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर लाठीचार्जBPSC के अभ्यर्थियों ने परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।
Read more »
