राजद्रोह कानून को बनाएंगे और सख्त, ताकि इसकी याद आते ही लोगों की रूह कांपे: राजनाथ सिंह AbkiBaarKiskiSarkar
को रद्द कर देंगे. मैं आप सभी से पूछना चाहता हूं, क्या हमें उन देशद्रोहियों को माफ कर देना चाहिए जो हमारे देश की एकता और सामाजिक तानेबाने को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं?’ राजनाथ सिंह ने कहा, ‘यदि हमारा बस चले तो राष्ट्रद्रोह को और कड़ा हम बनाएंगे, ताकी इस प्रोविजंस की याद आते ही लोगों की रूह कांपे.
.. ऐसा कानून बनाएंगे.’बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर इस क्षेत्र के लिए अलग प्रधानमंत्री की उनकी मांग को लेकर भी हमला किया. राजनाथ सिंह ने कहा,‘मैं इन नेताओं को बताना चाहता हूं कि यदि आप ऐसी मांगें जारी रखते हैं, तो हमारे पास संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. हम ऐसा भारत नहीं चाहते.’ उन्होंने कश्मीर संकट के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी जिम्मेदार ठहराया. सिंह ने कहा,‘यदि पंडित नेहरू ने सरदार वल्लभभाई पटेल को इस मुद्दे को संभालने के लिए पूरी ताकत दी होती, तो हमें उसी समय समाधान मिल गया होता.’ मोदी सरकार के प्रदर्शन पर सिंह ने कहा,‘मैं यह दावा नहीं करना चाहता कि हमने भ्रष्टाचार को पूरी तरह से उखाड़ फेंका है. लेकिन, हमारी सरकार ने उस दिशा में निश्चित रूप से कुछ निर्णायक कदम उठाए हैं.’ राजनाथ सिंह ने दावा किया कि कोई भी पीएम मोदी की प्रतिबद्धता और ईमानदारी पर संदेह नहीं कर सकता.राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि यद्यपि भारत 2007 में उपग्रह-रोधी मिसाइल बनाने में सक्षम था लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैज्ञानिकों को ऐसा करने से रोक दिया था. राजनाथ सिंह ने कहा,‘उस समय केवल रूस, चीन और अमेरिका के पास ही यह तकनीक थी. जब वैज्ञानिकों ने मनमोहन सिंह से हरी झंडी के लिए संपर्क किया तो उन्होंने यह कहते हुए उन्हें रोक दिया कि ऐसा कदम उन तीन देशों को नाराज करेगा. लेकिन जब वैज्ञानिकों ने मोदी से संपर्क किया तो उन्होंने आगे बढ़ने की मंजूरी दे दी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्कूली बच्चे की पीट-पीटकर हत्या मामले में लीपापोती, कौन ज़िम्मेदार?देहरादून में स्कूली बच्चे की पीट-पीटकर हत्या मामले की लीपापोती, कौन ज़िम्मेदार: ग्राउंड रिपोर्ट
Read more »
IPL-12: मोहाली में होगी हैदराबाद और पंजाब की टक्कर, दोनों टीमों को चौथी जीत की तलाशआईपीएल के मौजूदा सीजन में पंजाब और हैदराबाद दोनों ने पांच मैचों में से तीन जीते हैं. दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
Read more »
राजनाथ की दो टूक- जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की बात हुई तो हटा देंगे 370गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद पर वे जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम हैं. अगर कोई जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की बात करता है तो सरकार के पास अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा.
Read more »
IPL-12: केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने ध्वस्त की हैदराबाद की चुनौती, पंजाब की चौथी जीतपंजाब की टीम ने आईपीएल-12 के रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 6 विकेट से हराया. पंजाब के ओपनर केएल राहुल 71 रन बनाकर नाबाद लौटे.
Read more »
पहला चरण: 20 राज्यों की 91 सीटों पर आज थम जाएगा चुनावी शोरपहले चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की सात, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, नगालैंड-मिजोरम की एक-एक, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर मतदान होना है.
Read more »
अटल बिहारी की वजह से होते हैं गर्मियों में चुनाव, पासवान ने बतायी वजहरामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी केन्द्र की एनडीए सरकार का घटक दल है। 2019 के चुनावों में भी लोजपा एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
Read more »
सलमान खान ने की शाहरुख और आमिर की जमकर तारीफ, खुद को बताया एवरेज एक्टरबॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल में ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' का पहला शेड्यूल पूरा किया है। सलमान खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 2019 ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही उनकी फिल्म भारत का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Read more »
