IPL12: केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने ध्वस्त की हैदराबाद की चुनौती, पंजाब की चौथी जीत
मेजबान पंजाब ने हैदराबाद की चुनौती ध्वस्त करते हुए इंडियन टी20 लीग में चौथी जीत दर्ज कर ली है. उसने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में हैदराबाद को छह विकेट से हराया. हैदराबाद ने उसे जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया था, जो उसने एक गेंद बाकी रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.
पंजाब की ओर से ओपनर केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक बनाया. मयंक अग्रवाल ने भी 55 रन की बेहतरीन पारी खेली. इन दोनों की साझेदारी ही मैच में निर्णायक साबित हुई. पंजाब की यह मौजूदा सीजन में चौथी जीत है. उसके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है. पंजाब ने लीग की शुरुआत जीत से की थी और उसने अपने पहले ही मैच में राजस्थान को हराया था. इसके बाद उसे कोलकाता से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब ने इसके बाद तीसरे मैच में मुंबई और फिर दिल्ली को हराया. पांचवें मैच में उसे चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा. अब हैदराबाद को हराकर उसने फिर से जीत की राह पकड़ ली है. हैदराबाद की यह छह मैचों में तीसरी हार है. पंजाब की टीम सोमवार को खेले गए इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी. उसने अपनी प्लेइंग इलेवन में एंड्रयू टाई और मुरुगन अश्विन को रेस्ट देकर उनकी जगह अंकित राजपूत और मुजीब उर रहमान को शामिल किया गया. राजपूत ने इस मैच में एक विकेट लिया, जबकि मुजीब कोई विकेट नहीं ले सके. इसके बावजूद पंजाब की टीम ने यह मैच बड़ी आसानी से जीत लिया.पंजाब ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा. हैदराबाद की टीम की ओर से डेविड वार्नर के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाया. वार्नर की यह आईपीएल में सबसे धीमी पारियों में से एक रही. उन्होंने 72 रन बनाने के लिए 62 गेंदें खेलीं. विजय शंकर ने 27 गेंद पर 26, मनीष पांडे ने 15 गेंद पर 19 रन बनाए. दीपक हुड्डा ने तीन गेंद पर 14 रन और मोहम्मद नबी ने सात गेंदों पर 12 रन बनाए. जॉनी बेयरस्टो एक रन बनाकर आउट हुए. पंजाब के लिए रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को पहला झटका 18 के स्कोर पर लगा. ओपनर क्रिस गेल 14 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए. हैदराबाद को इस विकेट के बाद दूसरी कामयाबी के लिए बड़ी देर तक इंतजार करना पड़ा. पंजाब के ओपनर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया. पंजाब को दूसरा झटका 132 के स्कोर पर मयंक के आउट होने से लगा. डेविड मिलर और मंदीप सिंह भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए. लेकिन केएल राहुल विकेट पर डटे रहे. वे सैम करेन के साथ अपनी टीम को जिताकर ही मैदान से बाहर आए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आईपीएल-2019 पंजाब ने की दिल्ली की कीली ढ़ीलीचार विकेट पर 144 रन बनाने वाली दिल्ली 167 रन नही बना सकी.
Read more »
IPL 2019: आखिरी ओवर में सैम कर्रन की हैट्रिक से पंजाब की बल्ले-बल्ले, देखें VIDEOKXIP vs DC T20 IPL 2019: कर्रन ने पंजाब की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 2.2 ओवर में चार विकेट झटके। इस शानदार जीत के बाद अब पंजाब अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम के चार मैचों में अब छह प्वाइंट हैं।
Read more »
IPL: सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी बने सैम कुरेन, तोड़ा रोहित का रिकॉर्डसैम कुरेन की घातक गेंदबाजी की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया.
Read more »
राहुल बाबा की पार्टी की औकात नहीं कि कश्मीर से AFSPA हटा दें: अमित शाहBJP अध्यक्ष ने पूछा कि राहुल गांधी को साफ करना चाहिए कि क्या वह उमर अब्दुल्ला के बयान का समर्थन करते हैं या नहीं. शाह ने कहा कि अगर ये चाहते हैं कि कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री हो, तो उनकी ये मंशा हमारी जान रहते कभी पूरी होने वाली नहीं है.
Read more »
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज करेंगे केरल की वायनाड सीट से नामांकन, जानिए 10 बड़ी बातेंकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार यूपी की अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.राहुल गांधी गुरुवार को साढे 11 बजे कलपेट्टा में वायनाड जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन भरेंगे. पार्टी महासचिव और बहन प्रियंका गांधी के भी इस मौके पर मौजूद रहने की संभावना है. विपक्ष जहां यह कह रहा कि अमेठी में माहौल खराब होने के कारण राहुल ने केरल का रुख किया है, वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के लिए वायनाड भी सुरक्षित सीट है.2019 का लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, ऐसे में राहुल गांधी किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहते. अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल की तगड़ी घेराबंदी कर रखी है. बहरहाल, राहुल गांधी के केरल में भी चुनाव लड़ने के कदम पर वामदलों में बेचैनी है. उन्होंने चुनावी सबक सिखाने तक की बात कह दी है.
Read more »
केरल की वायनाड लोकसभा सीट की 11 बड़ी बातें जहां से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनावकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं, जानिए वायनाड के बारे में कुछ
Read more »
महिलाओं से व्यवहार पर प्रीति जिंटा ने खोला केएल राहुल का बड़ा राज– News18 हिंदीकिंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन और मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शुक्रवार को बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ की.
Read more »
IPL-12: मोहाली में होगी हैदराबाद और पंजाब की टक्कर, दोनों टीमों को चौथी जीत की तलाशआईपीएल के मौजूदा सीजन में पंजाब और हैदराबाद दोनों ने पांच मैचों में से तीन जीते हैं. दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
Read more »
IPL Cricket Score, KXIP vs SRH 22nd T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: राहुल के बाद मयंक ने भी ठोका अर्धशतक, हैदराबाद के गेंदबाज़ विकेट को तरसे– News18 हिंदीLive Cricket Score, KXIP vs SRH 22nd T20, लाइव क्रिकेट स्कोर - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, Kings XI Punjab vs Sunrisers Hyderabad IPL 2019 Live Score, kxip vs srh | Live Cricket Scorecard, Updates and Commentary
Read more »
IPL 2019: राहुल-मयंक की फिफ्टी, पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदाIPL 2019: पंजाब ने दर्ज की सीजन की चौथी जीत, हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा IPL2019 IPL12 KXIPvsSRH lionsdenkxip SunRisers
Read more »
