राजग के 14 में 13 उम्मीदवार करोड़पति, चार पर हैं आपराधिक मामले

United States News News

राजग के 14 में 13 उम्मीदवार करोड़पति, चार पर हैं आपराधिक मामले
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 34 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 17%
  • Publisher: 51%

भास्कर एनालिसिस/ झारखंड में राजग के 14 में 13 उम्मीदवार करोड़पति, चार पर हैं आपराधिक मामले LokSabhaElections2019 Candidates Jharkhand

हजारीबाग से प्रत्याशी जयंत सिन्हा तो राज्य के सभी प्रत्याशियों में सबसे अमीर हैं। महागठबंधन के 15 प्रत्याशी, इनमें 14 करोड़पति, 10 दागी; 6 पर गंभीर केस झारखंड के 220 प्रत्याशियों में 26.8% हैं करोड़पति, चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष के भी 7 प्रत्याशी झारखंड की 14 सीटों के लिए मुकाबला भाजपा के गठबंधन और विपक्षी महागठबंधन के बीच है। इन दोनों खेमों के प्रत्याशियों के शपथ पत्र बताते हैं कि दोनों ही तरफ करोड़पतियों पर ज्यादा भरोसा जताया गया है। राजग के 14 प्रत्याशियों में एक दुमका से सुनील सोरेन को छोड़ बाकी 13 करोड़पति हैं। हजारीबाग से प्रत्याशी जयंत सिन्हा तो राज्य के सभी प्रत्याशियों में सबसे अमीर हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से मैदान में 15 प्रत्याशी हैं। चतरा सीट पर कांग्रेस और राजद दोनों ने प्रत्याशी उतारे हैं। इन 15 प्रत्याशियों में एक खूंटी से कालीचरण मुंडा को छोड़ बाकी 14 करोड़पति हैं। आपराधिक केसों की बात करें तो भाजपा के 4 प्रत्याशी दागी हैं, जबकि महागठबंधन के 10 प्रत्याशी दागी हैं। महागठबंधन के 10 दागी प्रत्याशियों में से 6 पर गंभीर धाराओं में केस हैं। जबकि भाजपा के किसी भी प्रत्याशी पर गंभीर धाराओं में कोई केस नहीं है। पूरे राज्य के कुल 220 प्रत्याशियों में से 59 यानी 26.

8% करोड़पति हैं। सबसे गरीब गोड्‌डा से पिछड़ा समाज पार्टी की महिला प्रत्याशी आशा मकड़े हैं। इस चुनाव में सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी गोड्‌डा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 82 वर्षीय के. रंगैय्या हैं। वहीं चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु सीमा यानी 25 वर्ष के भी 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। झारखंड के रण में कुल 59 करोड़पति हैं। इसमें चौथे और छठे चरण में 19-19 करोड़पति मैदान में हैं। जबकि सातवें चरण में सबसे कम 7 करोड़पति हैं। चौथे चरण की एक खास बात ये भी है कि सबसे अमीर प्रत्याशी 22 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले चतरा से भाजपा के सुनील सिंह हैं तो सबसे गरीब प्रत्याशी चतरा से निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद टोपनो की संपत्ति भी 1.30 लाख है। यानी इस चरण में सबसे गरीब प्रत्याशी भी लखपति है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींप्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »

मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »

Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंPhase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट, तृणमूल पर आरोपबंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट, तृणमूल पर आरोपLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट व भाजपा समर्थक के घर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की तरफ से तोड़फोड़ करने की खबर है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उत्तम मंडल के भाजपा का पोलिंग एजेंट बनने की सूचना के बाद कथित रूप से यह तोड़फोड़ की।
Read more »

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 71 सीटों पर 62.56 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 71 सीटों पर 62.56 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वर्ष 2014 के चुनाव में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की थी। राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में सभी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
Read more »

हितों का टकराव: इस दिन BCCI के लोकपाल के सामने पेश होंगे सचिन-लक्ष्‍मण– News18 हिंदीहितों का टकराव: इस दिन BCCI के लोकपाल के सामने पेश होंगे सचिन-लक्ष्‍मण– News18 हिंदीबीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन के समक्ष 14 मई को सचिन और लक्ष्‍मण पेश होंगे.
Read more »

तस्वीरों में देखें नोएडा के फॉर्म हाऊस में चल रही रेव पार्टी के लग्जरी इंतजाम, rave party in farm house noida police raid DLNH– News18 Hindiतस्वीरों में देखें नोएडा के फॉर्म हाऊस में चल रही रेव पार्टी के लग्जरी इंतजाम, rave party in farm house noida police raid DLNH– News18 Hindiलम्बे-चौड़े एरिया में फैला फॉर्म हाऊस. टेबलों पर सजी महंगी-महंगी बीयर, सिगरेट और शराब की बोतलें. हर एक टेबल पर शराब परोसती लड़कियां. हल्की रंग-बिरंगी लाइट में डीजे पर थिरकते कपल्स. जो डीजे पर नहीं था वो स्वीमिंग पूल में अपने पार्टनर के साथ मौजूद था. फॉर्म हाऊस के बाहर लगी थी 39 लग्जरी कारों की लाइन. इन्हीं के बीच-बीच मे कहीं महंगी बाइकें भी खड़ी हुईं थी. ऐसा ही कुछ नज़ारा था जब नोएडा के एसएसपी ने अपनी टीम के साथ यहां छापा मारा.
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakस्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरक्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पं‍त ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:30:51