सीबीआई विवाद को लेकर जांच एजेंसी ने दिल्ली हाई कोर्ट से और वक्त मांगा है
सीबीआई विवाद को लेकर जांच एजेंसी ने दिल्ली हाई कोर्ट से और वक्त मांगा है. सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि वह राकेश अस्थाना और देवेंद्र कुमार पर FIR की जांच से जुड़े मामले में कई देशों को लेटर रोगेटरी भेजना चाहती है, इसके लिए वक्त की जरूरत है.
दिल्ली हाई कोर्ट मामले की सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई से सील बंद लिफाफे में पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है. साथ ही कोर्ट ने CBI से अधिकारियों पर लगे आरोपों के बारे में विस्तार से जानकारी देने को कहा है. कोर्ट ने सीबीआई से यह भी पूछा है कि आखिर कब उन्हें लगा कि इस मामले में लेटर रोगेटरी भेजने की जरूरत है. CBI matter in Delhi High Court: CBI seeks more time to finish the probe in FIR against Rakesh Asthana and Devender Kumar as it wants to send Letters Rogatory to different countries. Next date of hearing in CBI matter 23rd April. — ANI April 12, 2019कोर्ट इससे पहले जनवरी में राकेश अस्थाना पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर चुका है. सीबीआई में स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने FIR दर्ज कराई थी. सीबीआई के डीएसपी देवेंद्र कुमार के खिलाफ भी जांच जारी है और उन्होंने भी अपने खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की हाई कोर्ट से अपील की थी.राकेश अस्थाना और देवेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने हैदराबाद के व्यापारी सतीश बाबू सना को राहत देने के लिए रिश्वत ली थी. इस मामले पर दोनों के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी. यहां तक कि डीएसपी देवेंद्र कुमार को इस मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. बाद में निचली अदालत से डीएसपी देवेंद्र कुमार को जमानत मिल गई थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव के घर छापेमारी, आयकर विभाग कर रहा जांचआयकर विभाग के अधिकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी (निजी सचिव) प्रवीण कक्कड़ के घर छापेमारी कर रहे हैं। Kamalnath ITRaids MadhyaPradesh
Read more »
धोनी ने साथी खिलाड़ियों के बच्चों के साथ रेस लगाई, ताहिर के बेटे को उठाकर दौड़ेइमरान ताहिर और शेन वॉटसन के बेटे मैदान पर रेस लगा रहे थे धोनी ने दोनों को ज्वॉइन किया, वापसी में ताहिर के बेट को गोद में उठाया | ipl 2019 MS Dhoni joins Watson and Tahir sons in race
Read more »
तेजस्वी यादव का आरोप- पिता लालू से मिलने नहीं दिया जा रहा, हो रही है साजिश, उनके कमरे में रोज पड़ रहे छापेहालही रांची के बिरसा मुंडा जेल के अधिकारियों ने बताया था कि उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के वार्ड की एक बार फिर जांच की. चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता लालू न्यायिक हिरासत के तहत स्वास्थ्य आधार पर रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं. बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी एवं उनके अन्य सहयोगियों ने बताया कि बुधवार को स्थानीय राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) स्थित लालू के वार्ड और कक्ष की जांच की गई, ताकि पता चल सके कि कहीं चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों की अवहेलना तो नहीं हो रही.
Read more »
हापुड़ लिंचिंग मामला : सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगी जांच की स्टेटस रिपोर्टहापुड लिंचिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूपी सरकार इस मामले की अभी तक हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट 2 मई से पहले दाखिल करे.
Read more »
राफेल डील: केजरीवाल बोले- मोदी जी ने सेना से धोखा किया, कांग्रेस बोली- सच सामने आकर रहेगाकेंद्र ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने विशेष दस्तावेज गैरकानूनी तरीके से हासिल किए और 14 दिसम्बर, 2018 के निर्णय को चुनौती देने के लिए इसका प्रयोग किया गया. इस फैसले में कोर्ट ने फ्रांस से 36 राफेल विमान सौदे को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 14 दिसंबर को राफेल विमान की खरीद से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज करने संबंधी करने के फैसले पर दायर सभी पुनर्विचार याचिकाओं पर गुण-दोष के आधार पर निर्णय लिया जाएगा. कोर्ट ने कहा कि वह राफेल पर पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई के लिए तारीख तय करेगा.
Read more »
दंगल: राफेल पर फिर शुरू सियासी खेल? Dangal: Political game started on Rafale again - Dangal AajTakदंगल आज पहुंच गया है मथुरा. यहां बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी दोबारा अपनी किस्मत आजमा रही हैं, दूसरी तरफ महागठबंधन की ओर से आरएलडी उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार महेश पाठक ने भी अपनी दावेदारी पेश की है. आज देश में सियासी लड़ाई दोबारा राफेल पर छिड़ गई है. राफेल पर पुनर्विचार याचिका में लीक दस्तावेजों को केंद्र के एतराज के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने सबूत मानने का फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि चौकीदार ने चोरी की है, लेकिन उनको जवाब देते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल ने अपनी हताशा में ऐसा बयान दिया है जो सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करता है, क्योंकि कोर्ट ने राफेल डील पर फैसला नहीं दिया. इसी मुद्दे पर आज दंगल में मथुरा की जनता के बीच होगी बहस.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
पोप ने शांति को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण सूडान के नेताओं के पैर चूमेपोप आमतौर पर एक रस्म के तौर पर होली थर्स्डे पर कैदियों के पैर धोते हैं.
Read more »
