केंद्र ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने विशेष दस्तावेज गैरकानूनी तरीके से हासिल किए और 14 दिसम्बर, 2018 के निर्णय को चुनौती देने के लिए इसका प्रयोग किया गया. इस फैसले में कोर्ट ने फ्रांस से 36 राफेल विमान सौदे को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 14 दिसंबर को राफेल विमान की खरीद से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज करने संबंधी करने के फैसले पर दायर सभी पुनर्विचार याचिकाओं पर गुण-दोष के आधार पर निर्णय लिया जाएगा. कोर्ट ने कहा कि वह राफेल पर पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई के लिए तारीख तय करेगा.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राफेल सौदे से संबंधित कुछ नए दस्तावेजों को आधार बनाये जाने पर केंद्र की प्रारंभिक आपत्ति को ठुकरा दिया. इन दस्तावेजों पर केंद्र सरकार ने ‘विशेषाधिकार' का दावा किया था.
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'मोदी जी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफेल में क्लीन चिट मिली है. आज के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि मोदी जी ने राफेल में चोरी की है, देश की सेना से धोखा किया है और अपना जुर्म छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया.' मोदी जी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफ़ेल में क्लीन चिट मिली है। आज के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से साबित हो गया कि मोदी जी ने राफ़ेल में चोरी की है, देश की सेना से धोखा किया है और अपना जुर्म छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया। https://t.co/9dup2BpEnqराफेल पर मोदी सरकार को बड़ा झटका: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केंद्र की आपत्ति, 'गोपनीय' दस्तावेजों का होगा परीक्षण वहीं कांग्रेस ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सच सामने आकर रहेगा. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी जितना चाहें भाग सकते हैं और झूठ बोल सकते है. लेकिन आज नहीं तो कल सच सामने आ जाएगा.' उन्होंने दावा किया, 'राफेल घोटाले की परतें एक-एक करके खुल रही हैं. अब 'कोई गोपनियता का कानून नहीं है' जिसके पीछे आप छिप सकें.' The skeletons in #RafaleScam are tumbling out one by one.— Randeep Singh Surjewala April 10, 2019चुनाव से पहले मोदी सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट 'चोरी' किए गए दस्तावेजों की करेगा जांच: मामले की 10 बातें साथ ही सुरजेवाला ने कहा, 'उच्चतम न्यायालय ने कानूनी सिद्धान्त को बरकरार रखा है. परेशान मोदी जी ने राफेल के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों के खिलाफ सरकारी गोपनीयता कानून लगाने की धमकी दी. चिंता मत करिए मोदी जी, अब जांच होने जा रही है चाहे आप चाहें या नहीं चाहें.'राफेल सौदे मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने बुधवार का कहा कि वह दस्तावेजों की स्वीकार्यता पर केंद्र के तर्क को सर्वसम्मति से खारिज करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खुश हैं. शौरी ने कहा, ‘हम प्रसन्न है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने सर्वसम्मति से दिये फैसले में केंद्र सरकार के दस्तावेजों की स्वीकार्यता संबंधी अजीब तर्क को खारिज कर दिया. केंद्र सरकार के तर्क का अर्थ है कि रक्षा सौदे में कोई गलती नहीं की जा सकती.' बता दें, शौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और वकील प्रशांत भूषण के साथ राफेल सौदे पर पुनर्विचार याचिकाकर्ताओं में से एक हैं.Video: राफेल पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया केंद्र सरकार को झटका
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्लीः पार्टी से नाराज अलका लांबा ने लोगों से पूछा, क्या AAP से इस्तीफा दे दूंचांदनी चौक से सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा का पार्टी के खिलाफ बागी तेवर बरकरार है. बुधवार को जामा मस्जिद के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने पूछा कि क्या उन्हें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए.
Read more »
150 से अधिक वैज्ञानिकों ने मतदाताओं से मॉब लिंचिंग के खिलाफ वोट देने की अपील की150 से अधिक वैज्ञानिकों ने मतदाताओं से मॉब लिंचिंग के खिलाफ वोट देने की अपील की LokSabhaElections2019 Scientists HatePolitics MobLynching लोकसभाचुनाव2019 वैज्ञानिक नफरतकीराजनीति मॉबलिंचिंग
Read more »
राफेल डील के वार पर पीएम मोदी ने अगस्ता वेस्टलैंड डील के जरिए किया प्रहारकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल मुद्दे के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ही अंदाज में अगस्ता वेस्टलैंड के जरिए गांधी परिवार पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि एक AP और दूसरा FAM है. उन्होंने कहाकि AP मतलब अहमद पटेल और FAM का मतलब है फैमिली.
Read more »
विश्वकप से ठीक पहले बोर्ड ने कप्तान बदला, खिलाड़ियों ने राष्ट्रपति गनी से की शिकायतअफगानिस्तान बोर्ड ने पिछले चार साल से टीम की कप्तानी कर रहे मोहम्मद असगर को हटाया उनकी जगह रहमत शाह, गुलबदीन नाइब और राशिद खान को सौंपी गई है टेस्ट, वनडे और टी-20 की कप्तानी आईपीएल में खेल रहे राशिद खान और मोहम्मद नबी ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है | Afghanistan sack captain Asghar ahead of World Cup, senior players unhappy
Read more »
पवार ने कहा, PM मोदी के फैसले से छोटे व्यापारियों के बिजनेस बर्बाद हुएएनसीपी प्रमुख ने कहा कि आम लोगों के पास जो पैसा होता है वह काला धन नहीं होता बल्कि रोजमर्रा के खर्च का पैसा होता है लेकिन पीएम मोदी ने जो फैसले लिए उससे छोटे व्यापारियों के बिजनेस बर्बाद हो गए.
Read more »
अमित शाह बोले- सरकार ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया 5 yrs of BJP rule will be remembered for 'Vikas': Amit Shah - Lok Sabha Election 2019 Speeches AajTakसंकल्प पत्र जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 में हमने देश के सामने 5 साल का विजन रखा था, जिसपर देश की जनता ने विश्वास रखते हुए हमें बहुमत दिया था. पूर्ण बहुमत के बावजूद हमने NDA की सरकार बनाई और देश को आगे बढ़ाने का काम किया. अमित शाह ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है, देश के इतिहास में ये पांच साल विकास के लिए जाने जाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने देश में अस्थिरता को खत्म किया है. अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी के स्तर से ऊपर उठाया है, आज देश महाशक्ति बनकर उभरा है. उन्होंने कहा कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी, आज हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तेजी से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर हैं.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर.
Read more »
लोकसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों के पेमेंट के लिए PMO ने दिखाई तेजी, निकाला ये रास्ता
Read more »
कीर्ति आजाद झारखंड के धनबाद से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया विरोधकांग्रेस ने सोमवार को झारखंड के दो उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें धनबाद और खूंटी सीट के प्रत्याशियों का ऐलान किया गया.
Read more »
चुनाव से पहले मोदी सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट 'चोरी' किए गए दस्तावेजों की करेगा जांच: मामले की 10 बातेंराफेल डील मामले में केंद्र की मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उन प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया, जिसमें सरकार ने याचिका के साथ लगाए दस्तावेजों पर विशेषाधिकार बताया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राफेल मामले में रक्षा मंत्रालय से फोटोकॉपी किए गोपनीय दस्तावेजों का परीक्षण करेगा. केंद्र सरकार ने कहा था कि गोपनीय दस्तावेजों की फोटोकॉपी या चोरी की गई कॉपी पर कोर्ट भरोसा नहीं कर सकता. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बैंच ने सहमति से सुनाया है. बता दें, केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि दस्तावेज याचिका के साथ दिए गए हैं, वो गलत तरीके से रक्षा मंत्रालय से लिए गए हैं, इन दस्तावेजों पर कोर्ट भरोसा नहीं कर सकता.
Read more »
