हापुड लिंचिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूपी सरकार इस मामले की अभी तक हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट 2 मई से पहले दाखिल करे.
नई दिल्ली : आपको बता दें कि हापुड़ लिंचिंग में जख्मी हुए समयद्दीन और मारे गए कासिम के बेटे ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की है कि मामले की जांच उत्तर प्रदेश से बाहर की एसआईटी करे. याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करके इस याचिका पर जवाब मांगा था.
बता दें कि सितंबर 2018 में हापुड़ लिंचिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विशेष आदेश जारी किया था. कोर्ट ने अपने आदेश में इस मामले की जांच मेरठ रेंज के IG की निगरानी में कराने को कहा था. कोर्ट ने IG को कहा था कि वह लिंचिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत कार्रवाई करेंगे . हापुड़ लिंचिंग केस: कासिम का बेटा पहुंचा SC, कहा- बाहर की एसआईटी करे जांच, UP सरकार से मांगा गया जवाब गौरतलब है कि कोर्ट द्वारा जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि जो पुलिस अफसर कार्रवाई नहीं करते उन पर एक्शन लिया जाए. वहीं इस मामले में आईजी मेरठ जोन ने अपनी रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी. इस मामले में पीड़ित समयद्दीन की ओर से पेश हुई वकील वृंदा ग्रोवर ने कोर्ट को बताया था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मजिस्ट्रेट ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत 31 अगस्त को समयद्दीन का बयान दर्ज किया है. वहीं यूपी पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि अभी तक इस मामले में 11 आरोपियों में से दस की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि एक आरोपी जो अभी भी फरार है उसे भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई चल रही है. इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि हम मामले की जांच उत्तर-प्रदेश से बाहर चाहते हैं. साथ ही इस मामले की जांच एसआईटी को दी जाए. हालांकि इस मामले में उत्तर-प्रदेश सरकार ने कहा था कि वह 60 दिनों के भीतर अपनी जांच पूरी कर लेंगे. टिप्पणियांहापुड़ लिंचिंग केस : NDTV के खुलासे के बाद SC ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, याचिकाकर्ता को सुरक्षा देने का भी आदेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की PM Narendra Modi पर स्टे की याचिका-Navbharat TimesBollywood News: पीएम मोदी के जीवन पर बन रही बायॉपिक PM Narendra Modi पर रोक लगाए जाने की मांग वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। अब यह फिल्म अपनी तय तारीख यानी 5 अप्रैल को रिलीज होगी।
Read more »
मायावती ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, यूपी में क्यों लगवाईं थी अपनी मूर्तियांपिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया तो बीएसपी प्रमुख को मूर्तियों पर खर्च किया गया जनता का पैसा लौटाना होगा.
Read more »
हार्दिक पटेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा के निलंबन पर तत्काल सुनवाई से इनकारकांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका खारिज कर दी गई है जिसमें उन्होंने तत्काल सुनवाई की मांग की थी. हार्दिक पटेल सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर रोक और सजा को निलंबित करने की मांग की थी. उन्होंने याचिका में कहा था कि चुनाव नामांकन का दिन नजदीक है इसलिए वे चाहते हैं कि याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई हो.
Read more »
बिहार : VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने खगड़िया से भरा पर्चा, सिद्दीकी ने की जिताने की अपीलखगड़िया में सहनी के नामांकन पर्चा दाखिल करते समय उनके साथ महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे.
Read more »
मद्रास हाई कोर्ट ने की टिक टॉक पर बैन की मांगजम्मू-कश्मीर में हाइवे पर पाबंदी, अर्धसैनिक बलों को टैक्स में छूट. अख़बारों की सुर्खियाँ.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज पर तुरंत सुनवाई से किया इनकारउच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली नयी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। NarendraModiBiopic
Read more »
JNU देशद्रोह मामला: कोर्ट में दिल्ली सरकार ने कहा, 'पुलिस ने जल्दबाजी में चार्जशीट दाखिल की'दिल्ली सरकार ने ये भी कहा कि एक महीने के भीतर चार्जशीट को अनुमति देने पर निर्णय ले लिया जाएगा और इस दौरान स्टैंडिंग काउंसिल से राय ली जाएगी.
Read more »
सीबीआई की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, एक्स-कोलकाता पुलिस कमिश्नर कुमार की गिरफ्तारी की मांगजांच एजेंसी ने कहा- कमिश्नर कुमार ने सबूत जुटाने में कोई खास मदद नहीं की एजेंसी के मुताबिक विवाद को हल करने के लिए कमिश्नर कुमार से पूछताछ जरूरी | CBI files fresh appeal in supreme court to arrest ek-kolkata top cop
Read more »
यूपी: सहारनपुर में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने की वोट न बंटने देने की अपीलबसपा प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन की पहली रैली सहारनपुर के देवबंद में की, जहां पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं.
Read more »
यूपी महागठबंधन की रैली ने क्या मोदी के लिए ख़तरे की घंटी बजा दी है?लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के पूर्व बीएसपी-एसपी-आरएलडी गठबंधन की पहली संयुक्त रैली से क्या संकेत निकले, पढ़िए
Read more »
