रफ़ाल सौदे के कुछ दस्तावेज़ चोरी हो गए: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार
DASSAULT RAFALE सुप्रीम कोर्ट में रफ़ाल मामले पर पुनर्विचार याचिका की सुनवाई में बुधवार को एटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि इस लड़ाकू विमान के सौदे से जुड़े कुछ ख़ास दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं.
सुप्रीम कोर्ट में प्रशांत भूषण ने जब एक नोट पढ़ना शुरू किया तो वेणुगोपाल ने आपत्ति जताई. भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि रफ़ाल सौदे से जुड़ी जांच की पुनर्विचार याचिका ख़ारिज नहीं करनी चाहिए क्योंकि 'अहम तथ्यों' को सरकार दबा नहीं सकती है. रफ़ाल पर पुनर्विचार याचिका की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एसके कौल और केएम जोसेफ़ की बेंच कर रही है. इसी सुनवाई के दौरान वेणुगोपाल ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से नौकरशाहों ने ऐसे दस्तावेज चुरा लिए हैं जिसकी जांच अभी लंबित है. सुनवाई के दौरान मौजूद वरिष्ठ क़ानूनी संवाददाता के सुचित्रा मोहंती अनुसार एजी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि गोपनीयता के क़ानून के अनुसार चोरी करने वालों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया है.एजी ने कहा कि फ़ाइल चोरी की गई और एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार 'द हिन्दू' ने इसे प्रकाशित कर दिया. एजी से जस्टिस रंजन गोगोई ने पूछा कि सरकार ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है तो वेणुगोपाल ने कहा, ''हमलोग इसकी जांच कर रहे हैं कि फ़ाइल चोरी कैसे हुई. एजी ने कहा कि द हिन्दू ने गोपनीय फ़ाइल को छापा है. हाल ही में द हिन्दू ने रफ़ाल सौदे से जुड़ी कई रिपोर्ट छापी हैं जिनमें बताया गया है कि सरकार ने कई नियमों का उल्लंघन किया है.'' वेणुगोपाल ने कहा कि रक्षा सौदों का संबंध राष्ट्र की सुरक्षा से होता है और ये काफ़ी संवेदनशील हैं. एजी ने कहा कि अगर सब कुछ मीडिया, कोर्ट और पब्लिक डिबेट में आएगा तो दूसरे देश सौदा करने से बचेंगे. नरेंद्र मोदी सरकार ने फ़्रांस से 2016 में रफ़ाल सौदे पर हस्ताक्षर किया था. 59,000 करोड़ रुपए की इस डील में फ़्रांस की डसॉ कंपनी से भारत को 36 लड़ाकू विमान मिलने हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में पकड़ी गई 200 करोड़ की जीएसटी चोरी, फर्जी ई-वे बिल से हो रहा था कारोबार- Amarujalaदिल्ली-एनसीआर में बोगस फर्में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी कर रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें दिल्ली के एड्रेस
Read more »
टैक्स न देने वालों पर कसेगा शिकंजा, IT डिपार्टमेंट को सीबीडीटी का मिला ये आदेशइनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सीबीडीटी की ओर से टैक्स कलेक्शन बढ़ाने की सलाह दी गई है.
Read more »
इन तकनीकियों का करें प्रयोग कभी चोरी नहीं होगी आपकी कारआज के समय में कार चोरी होने का डर हर कार मालिक को रहता है। लेकिन बाजार में कई ऐसे ऐक्सेसरीज उपलब्ध हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपनी कार को सुरक्षित कर सकते हैं।
Read more »
खनिज चोरी में कांग्रेस के विधायक सस्पेंड, कांग्रेस शुरू करेगी आंदोलनगुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के जरिए आज कांग्रेस के विधायक भगवान बारड को विधायक पद से सस्पेंड कर दिया गया है. इस घटना के बाद गुजरात की राजनीति गरमा गई है. दरअसल, सूत्रपाडा की स्थानीय अदालत ने गत एक मार्च को वर्ष 1995 में यानी 25 साल पहले 2.83 करोड़ की खनिज चोरी के मामले में कांग्रेस विधायक भगवान बारड को दोषी मानते हुए दो साल नौ माह की सजा सुनाई है.
Read more »
राफेल सौदा: सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा- मंत्रालय से चोरी हुई फाइल- Amarujalaसुप्रीम कोर्ट में राफेल मामले पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। कोर्ट ने राफेल संबंधी कोई भी अतिरिक्त दस्तावेज लेने से इंकार
Read more »
रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए थे राफेल सौदे से जुड़े कागजात, सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकारRafale Deal: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राफेल सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए थे। चोरी होने के मामले की जांच चल रही है।
Read more »
Rafale पर सुनवाई: सरकार ने कहा- रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए दस्तावेज, कोर्ट ने पूछा- इसे लेकर क्या किया?सुप्रीम कोर्ट राफेल डील को लेकर 14 दिसंबर 2018 के अपने फैसले के खिलाफ दायर रिव्यू पिटिशन पर सुनवाई कर रहा है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच इस पर सुनवाई कर रही है।
Read more »
LIVE: राफेल पर SC में तीखी बहस, AG बोले- चोरी डॉक्यूमेंट पर आधारित याचिका रद्द होRafale Deal राफेल विमान सौदे मामले में एक नया मोड़ आया है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश AG ने कहा है कि राफेल के कुछ पेपर रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए हैं.
Read more »
