यहां जालियों से क्यों ढके जा रहे हैं पेड़
और ग्लोचेस्टर और डार्लिंगटन समेत कई जगहों से पेड़ों पर जालियां लगाने की ख़बरें मिली हैं. इनमें से अधिकतर वो जगहें हैं जहां इमारतें बनाने का काम चल रहा है.कई लोगों से इसकी निंदा की है. इसकी निंदा करने वालों में पर्यावरणविद क्रिस पैकहम भी शामिल हैं जिन्होंने इसे"भयावह" और"संरक्षण के ख़िलाफ़" कहा है.
स्थानीय लोग भी इसके विरोध में आगे आते दिख रहे हैं. डार्लिंगटन में लोगों ने सड़क किनारे की झाड़ियों और पेड़ों को हरे रिबन बांध कर विरोध जताया जिसके बाद टेस्को नाम की एक कंपनी ने नॉर्विच में एक दुकान के पास लगाई जालियां निकाल दीं. आरएसपीबी का कहना है कि बीते 50 सालों में ब्रिटेन में 4 करोड़ पक्षी कम हुए हैं. संस्था का कहना है कि इस मुद्दे को सरकार को हल करना चाहिए. नॉटिंघमशायर वाइल्डलाइफ़ ट्रस्ट का कहना है कि"जैसे-जैसे अधिक घर बन रहे हैं ये तरीक़ा और भी प्रचलन में आ रहा है." इधर बिल्डरों के प्रतिनिधि समूह होम बिल्डर्स एसोसिएशन ने कहा है कि ऐसा करना कोई नई बात नहीं है लेकिन इस पर नज़र रखने के लिए ना तो कोई प्रक्रिया है ना ही कोई संस्था है. कई बिल्डरों ने इस संबंध में सलहकारों से बात की है. होम बिल्डर्स फेडेरेशन के अंड्र व्हिटेकर का कहना है"स्थानीय प्रशासन से बात कर के पर्यावरण सुरक्षा से जुड़ी बातों को ध्यान में रखते हुए ही जालियां लगाई जा रही हैं और ज़रूरत पड़ने पर नए पेड़ भी लगाए जा रहे हैं."एक याचिका भी ब्रितानी संसद की वेबसाइट पर है. इस पर अब तक 48,000 लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं. आम तौर पर 10,000 हस्ताक्षर हो जाने पर सरकार याचिका पर गौर करती है.के साथ एक अभियान भी शुरु किया है जिसमें जाली लगे पेड़ों की तस्वीरें साझा करने की अपील की गई है. नॉटिंगहैमशायर वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. रॉब लैम्बर्ट का कहना है,"लोगों की नाराज़गी बताती है कि वो प्रकृति के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं. हम देख सकते हैं कि बिल्डरों पर काम करने का दबाव है लेकिन हमें प्रकृति को आगे रख कर इसका हल खोजना होगा." वो कहते हैं कि पूरे देश में करीब ढाई करोड़ लोग अपने बागीचों में चिड़ियों के लिए खाना डालते हैं और उनके लिए पेड़ों को ढका जाना बुरा कदम है. वुडलाइफ़ ट्रस्ट के जैक टेलर कहते हैं कि"जाली लगाने से वन्यजीवों के प्रति सम्मान नहीं होने का पता चलता है." "हालांकि ये ग़ैरकानूनी नहीं है लेकिन साल के इस वक्त में ऐसा करने से पक्षियों के आराम में खलल पड़ता है साथ ही प्रजनन भी प्रभावित होता है." खाद्य और ग्रामीण मामलों के विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा है कि सरकार चाहती है विकास से"प्राकृतिक पर्यावरण को बढ़ाया जाना चाहिए" और इसके लिए बिल्डर्स को"जैव विविधता बनाए रखने" के लिए योजना पेश करनी चाहिए. सरकार समर्थित संस्था नैचुरल इंग्लैंड का कहना है कि पेड़ों पर जाली लगाने का वो समर्थन नहीं करते लेकिन ये ज़रूरी है नियमों का पालन करने के लिए बिल्डर्स को सबसे बेहतर रास्ता अख़्तियार करना चाहिए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
न करें ऐसे चुनावी पोस्ट वरना फेसबुक-ट्विटर लेंगे ऐसे एक्शन– News18 हिंदीlok sabha polls 2019 ec to meet social media firms today what is on the discussion table, News in Hindi, Hindi News, दुनिया भर के लोकतंत्रों में चुनावों के वक्त सोशल मीडिया के गलत तरह से इस्तेमाल का खतरा बढ़ा है. चुनाव आयोग ने आज फेसबुक. ट्विटर और गूगल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों को मीटिंग के लिए बुलाया है.
Read more »
बिना हेलमेट रॉन्ग साइड जा रहा था नाइजीरियन, पुलिस से भिड़ा, लोगों ने पिटादिल्ली में एक बार फिर से नाइजीरियन मूल का व्यक्ति आम लोगों के गुस्से का शिकार हुआ. दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में लोगों ने नाइजीरियन की पिटाई कर दी. इस पूरी घटना को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया.
Read more »
BJP ने पहली लिस्ट में घोषित किए यूपी के 28 सहित 184 उम्मीदवार, बिहार के नामों का ऐलान अभी नहींनोएडा से डॉ. महेश शर्मा, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, गजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है. उन्नाव से साक्षी महाराज को टिकट दिया गया है. केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया. छत्तीसगढ़ से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं जिसमें बस्तर से बैदूराम कश्यप शामिल हैं.
Read more »
इराक: तिगरिस नदी में लोगों से भरी नौका पलटी, टापू पर जा रहे थे 'नवरोज' मनानेइराक में मोसुल शहर के करीब टिगरिस नदी में एक नाव डूबने से 94 लोगों की मौत हो गई. नाव में 200 से ज्यादा लोग सवार थे. घटना गुरुवार को तब हुई जब बड़ी संख्या में लोग नवरोज मनाने के लिए बाहर निकले थे.
Read more »
गुजरात: पाटन में दलित छात्र को पेड़ से बांधकर पीटापाटन की चाणस्मा तालुका का मामला. पीड़ित की मां का आरोप, पढ़ाई-लिखाई छोड़कर मजदूरी करने को कह रहे थे आरोपी.
Read more »
गुजरात: 12वीं की परीक्षा देने गए दलित छात्र को पेड़ से बांध कर पीटा, केस दर्जकक्षा 12वीं की परीक्षा देने गए छात्र को दो लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा और पढ़ाई करने का विरोध कर उसे मजदूरी करने के लिए कहा।पुलिस की तरफ से मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Read more »
चीन: हाइवे पर पर्यटकों से भरी बस में लगी भयंकर आग, जिंदा झुलसे 26 लोगचीन के हुनान प्रांत में हाइवे पर यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गई. इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए.
Read more »
जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तीन आतंकी हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार- Amarujalaजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गिरफ्तार कर
Read more »
यूपी: दिल्ली से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस में लगी आग, चार यात्रियों की मौत, दो घायल- Amarujalaदिल्ली से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बस में आग लग गई। बस में आग लगने
Read more »
