गुजरात: पाटन में दलित छात्र को पेड़ से बांधकर पीटा

United States News News

गुजरात: पाटन में दलित छात्र को पेड़ से बांधकर पीटा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 63%

गुजरात: पाटन में दलित छात्र को पेड़ से बांधकर पीटा

गुजरात के पाटन जिले की चाणस्मा तालुका में एक 17 वर्षीय दलित युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है.की खबर के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले इस युवक को 18 मार्च को दो लोगों ने चाणस्मा के गोराड गांव में पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की.

चाणस्मा में दर्ज एफआईआर के अनुसार मेहसाणा का रहने वाला का नितिन 18 मार्च को अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने गया था, जब यह घटना हुई. वह अब मेहसाणा के सिविल अस्पताल में भर्ती है. एफआईआर के मुताबिक उसने बताया, ‘मैं अपने घर मेहसाणा से परीक्षा देने के लिए करीब 1 बजे धिनोज गांव के सार्वजनिक विद्या मंदिर हाईस्कूल पहुंचा, जो मेरा परीक्षा सेंटर था. मैं जब बाहर इंतजार कर रहा था तब रमेश पटेल मेरे पास आया. वो राज्य परिवहन में बस कंडक्टर है और मैं उसे केवल शक्ल से पहचानता हूं. उसने मुझे कहा कि उसे मुझसे काम है और साथ आने को कहा. वो मुझे एक और व्यक्ति के पास ले गया जो मोटरसाइकिल पर हमारा इंतज़ार कर रहा था. वो दोनों मुझे पास के गोराड गांव के एक खेत में ले गए.’ रास्ते में जब नितिन ने अपनी परीक्षा के बारे में कहा तब दोनों ने कहा कि वे उसे पेपर शुरू होने से पहले सेंटर पर छोड़ देंगे. नितिन की मां ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘उन्होंने उसे पेड़ से बांधा और फिर छड़ी से मारा. जब उसने उसे मारने की वजह पूछी तब उन्होंने उसे गाली देते हुए कहा कि उसे पढ़ाई-लिखाई, परीक्षा छोड़कर मजदूरी करनी चाहिए.’ इस घटना के बाद नितिन ने परीक्षा नहीं दी और चुपचाप घर लौट आया और किसी को इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया. बुधवार को नहाते समय जब उसकी मां ने उनकी पीठ पर निशान देखे तब उनके पूछने पर नितिन ने इस बारे में बताया. इसके बाद उसे मेहसाणा के सिविल अस्पताल ले जाया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341, 504, 506 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले में अब तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है. नितिन की मां मेहसाणा की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करती हैं और पिता एक सड़क दुर्घटना के बाद हुए ऑपरेशन के चलते बिस्तर पर हैं. इस बीच मारपीट की वजह नितिन के एक सवर्ण लड़की से प्रेम को भी बताया जा रहा है. हालांकि नितिन की मां ने इससे साफ़ इनकार किया है. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘ऐसा मेरे बेटे को बदनाम करने के लिए कहा जा रहा है जिससे उसे कोई हमदर्दी न मिले. यह गलत है.’ पाटन के एससी-एसटी सेल के इंचार्ज डिप्टी एसपी आरपी ज़ाला ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. उन्होंने बताया, ‘क्योंकि हमारे पास आरोपी बस कंडक्टर, जिसे पीड़ित केवल शक्ल से जानता है, का पूरा नाम और जानकारी नहीं है, इसलिए अब तक कोई तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है. हम उसकी जानकारी मिलने और उचित कार्रवाई की उम्मीद है.’ क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अखिलेश की नसीहत- BJP से सीखें कि कैसे गठबंधन में सहयोगियों को करें मैनेजअखिलेश की नसीहत- BJP से सीखें कि कैसे गठबंधन में सहयोगियों को करें मैनेजLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): अंग्रेजी चैनल से आगे उन्होंने कहा, 'कांग्रेस बड़ी पार्टी है। उसे अन्य दलों की मदद करनी चाहिए। उदाहरण के तौर पर वे बंगाल में ममता बनर्जी की मदद कर सकते हैं, जबकि दिल्ली में वह अरविंद केजरीवाल का साथ दे सकते हैं।'
Read more »

BJP को दी नई पहचान तो मंत्री को 'ईनाम', कहा- कोई भी सीट चुन लोBJP को दी नई पहचान तो मंत्री को 'ईनाम', कहा- कोई भी सीट चुन लोLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): असम बीजेपी चीफ ने इस बारे में कहा,'पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझसे कहा था कि वह चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए हेमंत देश में कोई भी संसदीय सीट चुन सकते हैं। मैंने फौरन इसके जवाब में कहा कि यह कमाल का निर्णय है।'
Read more »

मौसम में बदलाव को लेकर फ्रांस में 220 शहरों में 3.5 लाख लोगों ने मार्च कियामौसम में बदलाव को लेकर फ्रांस में 220 शहरों में 3.5 लाख लोगों ने मार्च कियाpeople marched in 220 cities in France due to climate change | जलवायु परिवर्तन रोकने की मांग पर फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन को ‘मार्च ऑफ द सेंचुरी’ नाम दिया गया। लोग बोले- अरबों कमाने वाले ही पर्यावरण की अनदेखी कर रहे ये संकट दुनिया के लिए मौका- 13 लाख करोड़ का बाजार उभरा
Read more »

14 की उम्र में आतंकियों को खदेड़ने वाले वाले रमजान को शौर्य चक्र14 की उम्र में आतंकियों को खदेड़ने वाले वाले रमजान को शौर्य चक्रPresident Ram Nath Kovind Confers Shaurya Chakra Award upon Irfan Ramzan Sheikh of Jammu and Kashmir | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ले. जनरल अनिल भट्‌ट को दिया उत्तम युद्ध सेवा मेडल आतंकी हमलों को नाकाम करने पर सिपाही विजय, प्रदीप को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
Read more »

होली के बाद होगा मध्यप्रदेश बीजेपी के लोकसभा टिकटों का एलान, टिकट को लेकर कई टकरावहोली के बाद होगा मध्यप्रदेश बीजेपी के लोकसभा टिकटों का एलान, टिकट को लेकर कई टकरावभोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में उम्मीदवारों के टिकट को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सूबे में सत्ता में काबिज कांग्रेस में जहां टिकट को लेकर पूरा मंथन दिल्ली में हो रहा है तो दूसरी ओर प्रदेश की 26 लोकसभा सीटों पर काबिज बीजेपी में टिकट को लेकर अभी प्रदेश स्तर पर मंथन हो रहा है।
Read more »

दवाओं में जानवरों के इस्तेमाल को लेकर HC सख्त, केंद्र सरकार को किया तलबदवाओं में जानवरों के इस्तेमाल को लेकर HC सख्त, केंद्र सरकार को किया तलबविषरोधी दवाइयों के उत्पाद में जानवरों के इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इस पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड और पशुओं पर प्रयोगों (Experiments) का नियंत्रण करने वाले बोर्ड CPCSEA को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
Read more »

केरल में पैठ जमाने को तैयार बीजेपी, ईसाई उम्‍मीदवारों को मिलेगा टिकटकेरल में पैठ जमाने को तैयार बीजेपी, ईसाई उम्‍मीदवारों को मिलेगा टिकटLok Sabha Elections 2019: दक्षिणी तटीय राज्य में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए बीजेपी हाईकमान ने राज्य ईकाई के नेताओं को चर्च लीडर्स से नजदीकी बढ़ाने को कहा है।
Read more »

हिसार में बोरवेल में गिरे मासूम को बाहर निकालने में जुटी सेना, बचाव अभियान जारीहिसार में बोरवेल में गिरे मासूम को बाहर निकालने में जुटी सेना, बचाव अभियान जारीअधिकारियों ने बोरवेल से 20 फुट दूर इसके समानंतर बोरवेल खोदना शुरू कर दिया है. प्रशासन की योजना दोनों बोरवेल के बीच सुरंग बनाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने की है. बोरवेल में नाइट विजन कैमरा डाला गया है.
Read more »

चीन में कार ने 7 लोगों को रौंदा, पुलिस ने चालक को मारी गोलीचीन में कार ने 7 लोगों को रौंदा, पुलिस ने चालक को मारी गोलीचीन के ह्युबेई में ये हादसा स्थानीय समय के अनुसार 6 बजे हुआ. जिस जगह ये हादसा हुआ वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था. घटना के बाद पुलिस ने अभी इलाके को घेर लिया है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. स्थानीय पुलिस अभी चालक के बारे में पता लगा रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:26:45