ये खेती बना देगी आपको धन्ना सेठ! कमाई इतनी की नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे हाथ; जानें बुवाई का समय

Mustard Farming In Uttarakhand News

ये खेती बना देगी आपको धन्ना सेठ! कमाई इतनी की नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे हाथ; जानें बुवाई का समय
Mustard Farming Cost And ProfitBest Season For Mustard CultivationMustard Crop In Hilly Areas
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 110%
  • Publisher: 51%

Sarson ki Kheti Kaise Karen: सरसों की खेती किसानों के लिए सोने की खान साबित हो सकती है. सिर्फ 15-20 हज़ार की लागत में एक एकड़ से 50 हज़ार से 1 लाख तक कमाई.. सही बुवाई, उन्नत बीज और थोड़ी देखभाल बस, ये आपकी जेब में हरे-हरे नोट की बारिश करेगी.

देहरादून: सिंतबर का महीना चल रहा है, ऐसे में किसान खेती की ओर रुख करने लगे हैं. युवा किसान अब उन फसलों पर फोकस कर रहे हैं जो कम समय में ज्यादा कमाई करवा सके, बशर्ते बाज़ार में उन फसलों की मांग हो. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी सरसों की खेती किसानों के लिए सुनहरा अवसर बन सकती है.

रबी सीजन में बोई जाने वाली यह फसल कम लागत में अधिक मुनाफा देती है. सही समय पर बुवाई और हाईटेक एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी अपनाने से किसान एक एकड़ से हजारों रुपये का लाभ कमा सकते हैं. बस…ध्यान रखनी होती है कुछ ख़ास बातें.. लागत और मुनाफे का गणित कई अन्य फसलों के मुकाबले सरसों की खेती में खर्चा कम आता है. एक एकड़ खेती में मात्र 1-2 किलो बीज की ज़रूरत पड़ती है. बीज, खाद, कीटनाशक, मजदूरी सब मिलाकर ज्यादा से ज्यादा प्रति एकड़ खर्चा 15-20 हज़ार रु. तक आता है. अगर आपने उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग किया तो प्रति एकड़ लागत 10 से 15 क्विंटल उपज़ होगी. आमतौर पर बाज़ार में सरसों का प्रति क्विंटल दाम 4,500 से लेकर 7 हज़ार रु. होता है. तो इस हिसाब से में मुनाफा 50 हज़ार से एक लाख तक पहुंच सकता है. फसल कब होती है तैयार? किसान हैप्पी सिंह बताते हैं कि सरसों की फसल बोने के बाद लगभग 90 से 120 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है. यानी अगर किसान सितंबर-अक्टूबर में बुवाई करते हैं तो फरवरी-मार्च तक सरसों की फसल हाथ आती है. उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सरसों की बुवाई का सही समय सितंबर से अक्टूबर के अंत तक माना जाता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार 10 से 20 अक्टूबर के बीच बुवाई करने पर बेहतर उपज मिलती है और रोगों का खतरा भी कम रहता है. ऊंचाई वाले इलाकों में नवंबर से दिसंबर के पहले सप्ताह तक भी बुवाई की जा सकती है. पहाड़ों में खेती के लिए जरूरी सावधानियां पर्वतीय क्षेत्रों में सरसों की खेती करते समय किसानों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए. जैसे-खेत की अच्छी जुताई, साथ ही नमी और जल निकासी का संतुलन बना रहे. 1. पहली सिंचाई बुवाई के 30-35 दिन बाद और दूसरी सिंचाई फलियां बनने पर करनी चाहिए. 2. बीज की बेहतरीन किस्मों का चयन करें जैसे पंत पीली सरसों, पूसा-27 या पूसा मस्टर्ड 26 , पंत तोरया-2 ये किस्में कम सिंचाई में भी अच्छी पैदावार देती हैं. 3. फसल को पक्षियों और कीटों से बचाने के लिए नियमित निगरानी जरूरी है. 4. खाद का इस्तेमाल तेल की मात्रा बढ़ाने में सहायक होता है. 5. कॉलर रॉट जैसे रोगों से बचाव के लिए बीज उपचार और समय-समय पर निरीक्षण जरूरी है. यह भी पढ़ें: होटल-रेस्टोरेंट में खूब है डिमांड…गोभी की ये किस्म किसानों को बना देगी मालामाल, इस तरीके से करें बुवाई यूं कहें कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सरसों की खेती किसानों के लिए एक लाभकारी ऑप्शन है. सही समय पर बुवाई, बेहतरीन किस्मों का इस्तेमाल और सतर्क देखभाल से किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Mustard Farming Cost And Profit Best Season For Mustard Cultivation Mustard Crop In Hilly Areas Rabi Season Mustard Crop How To Earn Profit From Mustard Farming High Yield Mustard Varieties Mustard Cultivation Tips For Farmers Local18 सरसों की खेती उत्तराखंड सरसों की बुवाई का सही समय सरसों की खेती में लागत और मुनाफा पहाड़ी क्षेत्रों में सरसों की खेती सरसों से कमाई कैसे करें किसानों के लिए सरसों की खेती सरसों की पैदावार बढ़ाने के उपाय सरसों की खेती की तकनीक रबी सीजन फसल सरसों लोकल18

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Dhan Ki Kheti: घर पर तैयार करें ये हरी घास जैसी चीज, फिर धान के खेत में डाल दें, 15% ज्यादा उगेगी फसलDhan Ki Kheti: घर पर तैयार करें ये हरी घास जैसी चीज, फिर धान के खेत में डाल दें, 15% ज्यादा उगेगी फसलDhan Ki Kheti: अजोला का उपयोग करने से धान की फसल में 15% तक वृद्धि होती है. अजोला तेजी से बढ़ता है और जैव उर्वरक का काम करता है. इसे पानी के पोखर या लोहे के ट्रे में उगाया जा सकता है.
Read more »

Tulsi ki kheti: कम ज़मीन, बड़ा मुनाफा! तुलसी की खेती से बनिए सफल किसान, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें शुरुआतTulsi ki kheti: कम ज़मीन, बड़ा मुनाफा! तुलसी की खेती से बनिए सफल किसान, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें शुरुआतहिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना गया है. वहीं आयुर्वेद में यह एक औषधि है. आयुर्वेदिक दवाइयों में इसका उपयोग होता है. अब कई किसान तुलसी की खेती करके बेहतर आमदनी भी कमा रहे है. खरगोन जिले में अब कुछ किसान पारंपरिक फसलों की बजाय तुलसी जैसी औषधीय फसल की ओर रुख कर रहे हैं.
Read more »

भरतपुर में बारिश, सड़कों पर भरा पानी: सुबह निकली धूप, दोपहर को बरसात हुई, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहतभरतपुर में बारिश, सड़कों पर भरा पानी: सुबह निकली धूप, दोपहर को बरसात हुई, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत1.8mm rain fell in 15 minutes, water filled on the roads/Bharatpur/Rain/Jalbharav/buddh ki haat
Read more »

जीवन को आसान बनाएं- मच्छरों से हैं परेशान: इन 7 नेचुरल होममेड तरीकों से भागेंगे मच्छर, फेफड़ों को भी नहीं ह...जीवन को आसान बनाएं- मच्छरों से हैं परेशान: इन 7 नेचुरल होममेड तरीकों से भागेंगे मच्छर, फेफड़ों को भी नहीं ह...Mosquitoes Machar Kaise Bhagaye Naturally (Problem Solution) Explained; मच्छरों से बचाव के लिए नेचुरल तरीके अपनाना न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी सुरक्षित है।
Read more »

'हर सांसद पर 15-20 करोड़ रुपये खर्च'..विपक्ष में क्रॉस-वोटिंग पर जबरदस्त सिर फुटव्वल'हर सांसद पर 15-20 करोड़ रुपये खर्च'..विपक्ष में क्रॉस-वोटिंग पर जबरदस्त सिर फुटव्वलउपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग की चर्चाओं के बीच विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक में जबरदस्त विवाद चल रहा है। टीएमसी ने तो दावा कर दिया है कि एक-एक सांसद को 15 से 20 करोड़ रुपये में खरीद लिया गया। पार्टी ने आम आदमी पार्टी की ओर इशारे किया है, जिसे 'आप'खारिज कर रही...
Read more »

Dhaniya ki Kheti: 20-22 दिन में तैयार होगा धनिया, बस बुवाई से पहले अपनाएं ये गेमचेंजर ट्रिक, फिर देखिए कमाल...Dhaniya ki Kheti: 20-22 दिन में तैयार होगा धनिया, बस बुवाई से पहले अपनाएं ये गेमचेंजर ट्रिक, फिर देखिए कमाल...Dhaniya ki Kheti Kaise Karen: सितंबर का महीना हरा धनिया की खेती के लिए उपयुक्त समय माना जाता है. इस महीने में हरा धनिया की बुवाई करके मात्र 20 से 22 दिनों में कटिंग के लिए तैयार फसल पाई जा सकती है. सही बीज, उचित तैयारी और बुवाई के सही तरीके से किसान अपनी फसल का अच्छा जमाव और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:26:56