Iran News: ईरान से गोरों की फ‍िर होगी दोस्‍ती! बम-बारूद छोड़ न्‍यूक्‍ल‍ियर प्रोग्राम पर शुरू हुई बात

ईरान न्‍यूज News

Iran News: ईरान से गोरों की फ‍िर होगी दोस्‍ती! बम-बारूद छोड़ न्‍यूक्‍ल‍ियर प्रोग्राम पर शुरू हुई बात
ईरान लेटेस्‍ट खबरेंईरान परमाणु कार्यक्रमईरान यूरोप वार्ता
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 51%

ईरान की एक बार फ‍िर पश्च‍िमी देशों से दोस्‍ती के संकेत मिल रहे हैं. अरसे बाद ईरान के विदेश मंत्री यूरोपीय नेताओं से बात करने जा रहे हैं. इसका मकसद क‍िसी भी तरह यूएन सिक्‍योरिटी काउंस‍िल के प्रत‍िबंधों से बचना है.

ईरान और पश्चिमी देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही तनातनी अब धीरे-धीरे बातचीत की राह पकड़ती दिख रही है. बुधवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से अहम बातचीत करेंगे.

इसका मकसद संयुक्त राष्ट्र की ओर से फिर से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को टालना है. यूरोपीय देश चाहते थे क‍ि यूएन को और प्रत‍िबंध लगाए जाएं, ताकि उसे परमाणु बम बनाने से रोका जाए. ईरान क‍िसी भी सूरत में इससे बचना चाहता है. कहा तो ये भी जा रहा है क‍ि इसी बहाने वे अमेर‍िका और डोनाल्‍ड ट्रंप से बातचीत का रास्‍ता भी तलाश रहे हैं. फ्रांस के एक राजनयिक सूत्र ने बताया कि इस कॉल का उद्देश्य यूरोपीय देशों द्वारा तय शर्तों की समीक्षा करना है, जिनके आधार पर प्रतिबंधों को टाला जा सकता है. यूरोपीय देश पिछले महीने से ईरान पर स्नैपबैक मैकेनिज्म के तहत UN प्रतिबंध दोबारा लागू करने की प्रक्रिया में जुटे हैं. ये प्रतिबंध 2015 की उस परमाणु संधि के तहत हटाए गए थे, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में तोड़ दिया था. ईरान बार-बार यह दावा करता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है और वह सिर्फ ऊर्जा व चिकित्सा शोध जैसे कामों के लिए यूरेनियम समृद्ध कर रहा है. हालांकि पश्चिमी देशों को आशंका है कि ईरान धीरे-धीरे हथियार बनाने की दिशा में बढ़ रहा है. अब सारी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बातचीत से तनाव घटेगा और प्रतिबंध टल सकेंगे या हालात एक बार फिर टकराव की तरफ बढ़ेंगे. IAEA के साथ नई शुरुआत पिछले हफ्ते ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बीच सहयोग बहाल करने पर सहमति बनी थी. इसमें परमाणु स्थलों के निरीक्षण पर भी सैद्धांतिक सहमति बनी है. यही यूरोपीय देशों की प्रमुख मांगों में से एक थी, ताकि ईरान पर प्रतिबंधों की प्रक्रिया को आगे न बढ़ाया जाए. तनाव की वजह क्‍या जून में अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे. उनका आरोप था कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की क्षमता के बेहद करीब पहुंच चुका है. इस हमले के बाद IAEA के निरीक्षण बाधित हो गए और हालात और बिगड़ गए. अब यूरोपीय देश चाहते हैं कि ईरान पारदर्शिता दिखाए और IAEA के साथ पूरी तरह सहयोग करे. ईरान की उम्मीदें और चेतावनी ईरान ने बुधवार को यूरोपीय देशों से “सकारात्मक रवैये और सद्भावना” की अपील की. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा, “अगर कुछ यूरोपीय पक्ष शिकायत करते हैं और कहते हैं कि यह काफी नहीं है, तो इसका मतलब है कि वे IAEA को ही स्वीकार नहीं कर रहे. हमें उम्मीद है कि आज और आगे होने वाले संवाद से सभी इस नतीजे पर पहुंचेंगे कि तनाव बढ़ाना किसी के हित में नहीं है.”

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

ईरान लेटेस्‍ट खबरें ईरान परमाणु कार्यक्रम ईरान यूरोप वार्ता UN प्रतिबंध ईरान ईरान फ्रांस जर्मनी ब्रिटेन बातचीत IAEA निरीक्षण ईरान ईरान अमेरिका तनाव Iran's Nuclear Program Iran-Europe Talks UN Sanctions On Iran Iran-France-Germany-UK Talks IAEA Inspections On Iran Iran-US Tensions Iran-Israel Attack Iran Nuclear Diplomacy

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mamata in SSKM Hospital: প্রাইভেট নার্সিংহোমকে টেক্কা দেবে, SSKM-এ সাধারণের জন্য আরও উন্নত চিকিত্‍সার ব্যবস্থা...Mamata in SSKM Hospital: প্রাইভেট নার্সিংহোমকে টেক্কা দেবে, SSKM-এ সাধারণের জন্য আরও উন্নত চিকিত্‍সার ব্যবস্থা...CM Mamata Banerjee inaugurates many news project including news Woodburn wards in SSKM
Read more »

क्या सुशीला कार्की नेपाल की अधूरी क्रांति को नयी उम्मीद दे पायेंगी?क्या सुशीला कार्की नेपाल की अधूरी क्रांति को नयी उम्मीद दे पायेंगी?Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

भाजपा ने गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी के अंतिम संस्कार का ख़र्च देने से मना किया, परिवार ने चुकाए बिलभाजपा ने गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी के अंतिम संस्कार का ख़र्च देने से मना किया, परिवार ने चुकाए बिलHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

ओडिशा: सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने पांव न छूने पर 31 छात्रों को बेरहमी से पीटा, निलंबितओडिशा: सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने पांव न छूने पर 31 छात्रों को बेरहमी से पीटा, निलंबितHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

कई राज्यों में खाद की कमी, भाजपा शासित मध्य प्रदेश व ओडिशा में हिंसा और हंगामाकई राज्यों में खाद की कमी, भाजपा शासित मध्य प्रदेश व ओडिशा में हिंसा और हंगामाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

केंद्र सरकार ने गुरुनानक जयंती पर सिखों को पाकिस्तान जाने से रोका, राजनीतिक विवादकेंद्र सरकार ने गुरुनानक जयंती पर सिखों को पाकिस्तान जाने से रोका, राजनीतिक विवादHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:25:28