'हर सांसद पर 15-20 करोड़ रुपये खर्च'..विपक्ष में क्रॉस-वोटिंग पर जबरदस्त सिर फुटव्वल

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 News

'हर सांसद पर 15-20 करोड़ रुपये खर्च'..विपक्ष में क्रॉस-वोटिंग पर जबरदस्त सिर फुटव्वल
इंडिया ब्लॉक दरारक्रॉस वोटिंग विवादसांसदों पर खरीद-फरोख्त के आरोप
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग की चर्चाओं के बीच विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक में जबरदस्त विवाद चल रहा है। टीएमसी ने तो दावा कर दिया है कि एक-एक सांसद को 15 से 20 करोड़ रुपये में खरीद लिया गया। पार्टी ने आम आदमी पार्टी की ओर इशारे किया है, जिसे 'आप'खारिज कर रही...

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग के बाद तक एकजुटता के दावे कर रहा विपक्ष अब क्रॉस-वोटिंग को लेकर छाती पीटने लगा है। इंडिया ब्लॉक की ज्यादातर पार्टियां एक-दूसरे को संदेह की नजरों से देख रही हैं। आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। सांसदों के बिकने और प्रत्येक पर 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाने तक के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को संभावनाओं से मिले कहीं ज्यादा वोटों ने विपक्षी दलों का सारा नैरेटिव पलट दिया है। इस बात को लेकर तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता तो आमने-सामने नजर आ रहे हैं।टीएमसी को किन सांसदों पर संदेह?टीएमसी सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में मीडियाकर्मियों से कहा है 'अगर मैं मान भी लूं कि क्रॉस-वोटिंग हुई, 'आप'जैसी कुछ पार्टियां हैं, जिसकी एक महिला सांसद खुलेआम बीजेपी को सपोर्ट करती हैं और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलती हैं। ऐसे दो-चार सांसद हैं।'क्रॉस-वोटिंग पर इंडिया ब्लॉक में दरारटीएमसी की ओर से आम आदमी पार्टी के लिए इस तरह का आरोप लगाना इस मुद्दे पर इंडिया ब्लॉक में बहुत बड़ी दरार का संकेत है। क्योंकि, दोनों दलों के नेता-अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी में आपस में अच्छी सियासी ट्यूनिंग देखी जाती रही है। यह भी माना जाता है कि आम आदमी पार्टी का इंडिया ब्लॉक से दूरी बनाने के बाद टीएमसी ने ही उपराष्ट्रपति चुनाव में उसे विपक्ष के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी के समर्थन के लिए तैयार किया।'प्रत्येक पर 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च'सबसे बड़ा आरोप तो टीएमसी नेता ने ये लगाया है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले कथित सांसदों पर बड़ी रकम खर्च की गई। टीएमसी सांसद ने कहा, 'मैंने कुछ लोगों से बात की और पता चला कि उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति पर 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च किए। जिन्हें लोगों ने प्रतिनिधि के तौर पर चुना, वे लोगों का भरोसा और भावना बेच रहे हैं।' हालांकि, टीएमसी को लेकर उनका दावा है कि पार्टी के सभी 41 सांसदों ने रेड्डी को वोट दिया। वैसे उन्होंने ये भी जोड़ दिया कि गुप्त मतदान की वजह से यह कहना मुश्किल है कि क्रॉस-वोटिंग हुई या विपक्षी सदस्यों का वोट खारिज कर दिया गया। 'विपक्ष के 27 सांसदों ने की क्रॉस-वोटिंग'हालांकि, आम आदमी पार्टी इस तरह के आरोपों को खारिज कर रही है। पार्टी के सांसद और महासचिव संदीप पाठक ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा है कि 'हमारे सभी सांसद एकजुट रहे और विपक्ष के उम्मीदवार को वोट दिया, सिर्फ एक को छोड़कर, जिनके बारे में सब जानते हैं।' बल्कि उन्होंने तो एक और बड़ा सनसनीखेज दावा कर दिया है। उनका कहना है, 'हमने नतीजे के बाद मंगलवार शाम को अपने सूत्रों को सक्रिय किया और यह मानने के कारण मौजूद हैं कि विपक्ष के 27 सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार को वोट दिया और कम से कम 12 बीजेपी सांसदों ने विपक्ष के प्रत्याशी के लिए वोटिंग की।'विपक्ष का लगभग हर दल संदेह के घेरे मेंइससे पहले यह रिपोर्ट भी आ चुकी है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु के कुछ विपक्षी सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की। इसमें कांग्रेस,शिवसेना ,आम आदमी पार्टी और डीएमके जैसी पार्टियों का नाम बताया गया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी इन आरोपों की तहकीकात की वकालत की है। बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया है।.

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग के बाद तक एकजुटता के दावे कर रहा विपक्ष अब क्रॉस-वोटिंग को लेकर छाती पीटने लगा है। इंडिया ब्लॉक की ज्यादातर पार्टियां एक-दूसरे को संदेह की नजरों से देख रही हैं। आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। सांसदों के बिकने और प्रत्येक पर 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाने तक के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को संभावनाओं से मिले कहीं ज्यादा वोटों ने विपक्षी दलों का सारा नैरेटिव पलट दिया है। इस बात को लेकर तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता तो आमने-सामने नजर आ रहे हैं।टीएमसी को किन सांसदों पर संदेह?टीएमसी सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में मीडियाकर्मियों से कहा है 'अगर मैं मान भी लूं कि क्रॉस-वोटिंग हुई, 'आप'जैसी कुछ पार्टियां हैं, जिसकी एक महिला सांसद खुलेआम बीजेपी को सपोर्ट करती हैं और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलती हैं। ऐसे दो-चार सांसद हैं।'क्रॉस-वोटिंग पर इंडिया ब्लॉक में दरारटीएमसी की ओर से आम आदमी पार्टी के लिए इस तरह का आरोप लगाना इस मुद्दे पर इंडिया ब्लॉक में बहुत बड़ी दरार का संकेत है। क्योंकि, दोनों दलों के नेता-अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी में आपस में अच्छी सियासी ट्यूनिंग देखी जाती रही है। यह भी माना जाता है कि आम आदमी पार्टी का इंडिया ब्लॉक से दूरी बनाने के बाद टीएमसी ने ही उपराष्ट्रपति चुनाव में उसे विपक्ष के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी के समर्थन के लिए तैयार किया।'प्रत्येक पर 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च'सबसे बड़ा आरोप तो टीएमसी नेता ने ये लगाया है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले कथित सांसदों पर बड़ी रकम खर्च की गई। टीएमसी सांसद ने कहा, 'मैंने कुछ लोगों से बात की और पता चला कि उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति पर 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च किए। जिन्हें लोगों ने प्रतिनिधि के तौर पर चुना, वे लोगों का भरोसा और भावना बेच रहे हैं।' हालांकि, टीएमसी को लेकर उनका दावा है कि पार्टी के सभी 41 सांसदों ने रेड्डी को वोट दिया। वैसे उन्होंने ये भी जोड़ दिया कि गुप्त मतदान की वजह से यह कहना मुश्किल है कि क्रॉस-वोटिंग हुई या विपक्षी सदस्यों का वोट खारिज कर दिया गया। 'विपक्ष के 27 सांसदों ने की क्रॉस-वोटिंग'हालांकि, आम आदमी पार्टी इस तरह के आरोपों को खारिज कर रही है। पार्टी के सांसद और महासचिव संदीप पाठक ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा है कि 'हमारे सभी सांसद एकजुट रहे और विपक्ष के उम्मीदवार को वोट दिया, सिर्फ एक को छोड़कर, जिनके बारे में सब जानते हैं।' बल्कि उन्होंने तो एक और बड़ा सनसनीखेज दावा कर दिया है। उनका कहना है, 'हमने नतीजे के बाद मंगलवार शाम को अपने सूत्रों को सक्रिय किया और यह मानने के कारण मौजूद हैं कि विपक्ष के 27 सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार को वोट दिया और कम से कम 12 बीजेपी सांसदों ने विपक्ष के प्रत्याशी के लिए वोटिंग की।'विपक्ष का लगभग हर दल संदेह के घेरे मेंइससे पहले यह रिपोर्ट भी आ चुकी है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु के कुछ विपक्षी सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की। इसमें कांग्रेस,शिवसेना ,आम आदमी पार्टी और डीएमके जैसी पार्टियों का नाम बताया गया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी इन आरोपों की तहकीकात की वकालत की है। बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

इंडिया ब्लॉक दरार क्रॉस वोटिंग विवाद सांसदों पर खरीद-फरोख्त के आरोप अभिषेक बनर्जी बयान विपक्षी सांसदों की भूमिका Vice President Election 2025 India Bloc Rift Cross Voting Allegations Tmc Vs Aap

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP: सादी वर्दी में रेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, ग्रामीणों के विरोध के बीच हो गया फरारUP: सादी वर्दी में रेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, ग्रामीणों के विरोध के बीच हो गया फरारबुलंदशहर में रेप के आरोपी अफजल को पकड़ने सादी वर्दी में गई पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. इसी दौरान आरोपी अफजल धक्का-मुक्की करके छत के रास्ते फरार हो गया. पुलिस ने 8 नामजद और 15–20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और आरोपी भगाने का मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
Read more »

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने बिग बॉस 19 शो में किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘20-20 कॉल करके मुझे फिल्मों से निकाला…’Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने बिग बॉस 19 शो में किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘20-20 कॉल करके मुझे फिल्मों से निकाला…’बीते दिनों कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की परवरिश पर टिप्पणी की थी। बिग बॉस 19 के नवीनतम एपिसोड में सिंगर अमाल मलिक ने कुनिका वाले विवाद पर अपने साथी घरवालों के साथ बैठकर
Read more »

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली- BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा, भाजप...उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली- BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा, भाजप...उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी सांसदों के क्रॉस वोटिंग मामले में विवाद शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद ने कहा कि मुझे पता चला कि भाजपा ने विपक्ष के हर सांसद को खरीदने के लिए 15-20 करोड़
Read more »

मथुरा-वृंदावन में 60KM के दायरे में पानी ही पानी: दूध-सब्जी के लिए 3Km नाव से जा रहे; लोग बोले- 5 दिन से बि...मथुरा-वृंदावन में 60KM के दायरे में पानी ही पानी: दूध-सब्जी के लिए 3Km नाव से जा रहे; लोग बोले- 5 दिन से बि...मथुरा-वृंदावन में यमुना बाढ़ के 15 दिन हुए। 24 घंटे में गोकुल बैराज से 1.
Read more »

प्यार में मिला धोखा, इंटीमेट सीन से मचाया भौकाल, 15 साल से इंडस्ट्री पर कर रहीं राज, आज 35 की उम्र में 1,20,00,00,000 की हैं मालकिनप्यार में मिला धोखा, इंटीमेट सीन से मचाया भौकाल, 15 साल से इंडस्ट्री पर कर रहीं राज, आज 35 की उम्र में 1,20,00,00,000 की हैं मालकिनसपनों की राह कभी आसान नहीं होती. इस हसीना ने भी कई मुश्किलों का सामना किया. कई फिल्में फ्लॉप हुईं, आलोचना भी हुई, लेकिन उन्होंने हार मानना कभी नहीं सीखा. हर किरदार को सच्चाई और ईमानदारी से निभाया और दर्शकों का दिल जीता. धीरे-धीरे उसने साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाई.
Read more »

उपराष्ट्रपति चुनाव में 15-20 करोड़ में एक-एक वोट खरीदे गए...क्रॉस-वोटिंग को लेकर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का सनसनीखेज दावा, देश में मच सकता है बवाल!उपराष्ट्रपति चुनाव में 15-20 करोड़ में एक-एक वोट खरीदे गए...क्रॉस-वोटिंग को लेकर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का सनसनीखेज दावा, देश में मच सकता है बवाल!Vice Presidential Election Result: 9 सिंतबर को देश में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. उनका दावा है कि एक वोट के लिए 15-20 करोड़ रुपये खर्च किए गए. आइए जानते हैं पूरी बात.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:03:28