बुलंदशहर की शिखा गौतम ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 113वीं रैंक हासिल करने का दावा किया था, जो जांच में झूठा साबित हुआ। असल में, दिल्ली की शिखा ने परीक्षा पास की थी। गौतम ने स्वीकार किया कि उन्होंने पीडीएफ में केवल अपना नाम देखकर ही परिवार को सूचना दी थी, जबकि वह मेन्स परीक्षा में ही असफल हो गई थीं।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर । संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 113वीं रैंक पाने का दावा करने वाली शिखा गौतम सामने आई। शिखा गौतम ने साफ कहा कि उन्होंने परिणाम की पीडीएफ में सिर्फ नाम शिखा देखकर ही स्वजन को परीक्षा पास करने की जानकारी दी थी। सिविल सेवा परीक्षा 2025 की फाइनल लिस्ट में उनका नहीं बल्कि दिल्ली की शिखा का नाम हैं। दिल्ली की शिखा फिलहाल हरियाणा में राेहतक के सांपला ब्लाक में विकास एवं पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात है। वहीं प्रशासन की जांच में बुलंदशहर की शिखा गौतम के सिविल सेवा की मेंस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने का भी राजफाश हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग ने छह मार्च को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल परिणाम जारी किया था। शहर के मुहल्ला आंबेडकरनगर भूड़ निवासी शिखा गौतम ने दूसरे प्रयास में 113वीं रैंक पाकर सफल होने का दावा किया था। शिखा की मेहनत की सराहना स्वजन से लेकर जिले में भी शिखा की मेहनत के प्रयास की सराहना हो रही थी। रविवार को शिखा गौतम के दिल्ली से जनपद आगमन में भव्य रोड-शो निकाल खूब जश्न ही मना था। बताया जा रहा था कि इंटरनेट मीडिया पर बुलंदशहर की शिखा गौतम द्वारा 113वीं रैंक हासिल करने के दावे की वीडियो प्रसारित होने पर दिल्ली की शिखा ने संघ लोक सेवा आयोग की ईमेल किया था। जिसमें बताया कि यूपीएससी मेरिट सूची में 113वीं रैंक पर दिखाई देने वाला नाम उनका है। आयोग का स्पष्टीकरण मेरिट सूची में शिखा नाम की केवल एक ही उम्मीदवार है और रोल नंबर उनका ही है। दिल्ली की शिखा ने आयोग से स्पष्टीकरण जारी करने का आग्रह किया था। आयोग ने जिला प्रशासन से जांच कराई थी। तहसीलदार सदर मनोज रावत ने बताया कि शिखा गौतम ने मेंस की परीक्षा में असफल हो गई थी। शिखा गौतम के दस्तावेज में भी शिखा रानी नाम है। गुरुवार को फाइनल लिस्ट में 113वीं रैंक हासिल करने का दावा करने वाली शिखा गौतम ने कहा कि मेरे पास पीडीएफ आई थी। यह भी पढ़ें- UPSC में 113 वीं रैंक लाने का बुलंदशहर की शिखा गौतम का दावा झूठा निकला, प्रशासन के जांच कराने पर सच आया सामने पीडीएफ में रोल नंबर नहीं देख सिर्फ नाम देखकर ही स्वजन को 113वी रैंक पाने की सूचना दी थी। मेरे दोस्तों ने भी मुझे फाइनल लिस्ट में नंबर आने की जानकारी दी थी। सिविल सेवा परीक्षा 2025 की फाइनल लिस्ट में मेरा नाम नहीं है। सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 113वीं दिल्ली की रहने वाली शिखा की है। दिल्ली की शिखा हरियाणा में तैनात वह पहले से भी हरियाणा में तैनात हैं। सिविल सेवा परीक्षा में 113वीं रैंक दिल्ली की शिखा की है। वह वर्तमान में रोहतक के सांपला ब्लाक में ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शिखा गौतम के पिता प्रेमचंद ने कहा कि बेटी ने फोन कर सिविल सेवा परीक्षा में नंबर आने की जानकारी दी थी। नाम देखकर वह भावुक हो गई थी। बाद में पता चला कि जिस शिखा का मेरिट में नंबर आया है वह दूसरी हैं.
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा बुलंदशहर शिखा गौतम झूठा दावा जांच
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, राजेश्वरी सुवे दूसरे स्थान परयूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया, एम्स जोधपुर से स्नातक, राजेश्वरी सुवे दूसरे स्थान पर, परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवार पास।
Read more »
UPSC 2025 में डॉक्टर टॉपर, क्या सिविल सेवा अब ‘साइंस स्टूडेंट्स’ का गढ़ बन रही है?इंजीनियर्स और डॉक्टर्स फ्लोचार्ट, डायग्राम और बुलेट पॉइंट्स में उत्तर देते हैं, जो एग्जामिनर को प्रभावित करता है. अनुज ने भी अपने मेन्स में 867 नंबर इसी सटीक रणनीति से हासिल किए होंगे. आर्ट्स के छात्रों को अब अपनी पारंपरिक लेखन शैली बदलनी होगी.
Read more »
पॉलिटेक्निक छात्रों के नामांकन का अंतिम मौका: 11-12 मार्च को फिर खुलेगा BTEUP पोर्टल, प्रधानाचार्यों को अहम निर्देशप्राविधिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद दाखिला लेने वाले छात्रों के नामांकन हेतु कालेजों को अंतिम अवसर दिया है।
Read more »
बुलंदशहर की शिखा गौतम ने UPSC में नहीं हासिल की 113 वीं रैंक ? इस पर हरियाणा की शिखा ने जताया दावाBulandshahr News : बुलंदशहर की शिखा गौतम द्वारा यूपीएससी परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल करने के दावे पर सवाल खड़ा हो गया है। हरियाणा की शिखा ने भी इसी रैंक पर अपना दावा किया है।
Read more »
'मेरी गलती है, रोल नंबर चेक नहीं किया', 113वीं रैंक पर बुलंदशहर की शिखा ने मानी भूल, बताया कहां हुआ कंफ्यूजनBulandshahr Sikha 113th Rank News: यूपीएससी परीक्षा 2025 में एक नाम के कारण कंफ्यूजन का मामला अब बुलंदशहर से सामने आया है। हालांकि, छात्रा ने स्वयं गलती मान ली है।
Read more »
एलपीजी सब्सिडी के लिए सरकार वित्त वर्ष 2025-26 में पीएसयू तेल कंपनियों को देगी 30,000 करोड़ रुपएएलपीजी सब्सिडी के लिए सरकार वित्त वर्ष 2025-26 में पीएसयू तेल कंपनियों को देगी 30,000 करोड़ रुपए
Read more »
