यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया, एम्स जोधपुर से स्नातक, राजेश्वरी सुवे दूसरे स्थान पर, परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवार पास।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में टाप करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने 52.88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यूपीएससी ने मंगलवार को अंकों के विवरण जारी किए। अनुज एम्स जोधपुर से स्नातक हैं। कुल 958 उम्मीदवार 659 पुरुष और 299 महिलाएं इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा , भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा आदि के लिए अधिकारियों के चयन हेतु सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन यूपीएससी द्वारा प्रतिवर्ष तीन चरणों में किया जाता है। इन तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व साक्षात्कार शामिल हैं। अनुज अग्निहोत्री पेशे से डॉक्टर अनुज ने कुल 1,071 अंक प्राप्त किए हैं। इनमें मुख्य लिखित परीक्षा में 867 अंक और साक्षात्कार में 204 अंक शामिल हैं। मेरिट कुल 2,025 अंकों में से निर्धारित की जाती है। लिखित या मुख्य परीक्षा 1,750 अंकों की होती है और साक्षात्कार 275 अंकों का होता है। अनुज ने जोधपुर स्थित आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस किया है। राजेश्वरी सुवे एम के पास इंजीनियरिंग की डिग्री दूसरे स्थान पर रही राजेश्वरी सुवे एम ने 52.
69 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने लिखित परीक्षा में 865 और साक्षात्कार में 202 अंकों समेत कुल 1,067 अंक प्राप्त किए। राजेश्वरी ने अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई से इलेक्टि्रकल और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने ने अपने पांचवें प्रयास में समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले एकांश ढुल ने 52.19 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्हें लिखित परीक्षा में 864 और साक्षात्कार में 193 अंकों समेत कुल 1,057 अंक मिले। चौथे स्थान पर रहे राघव झुनझुनवाला ने 51.45 प्रतिशत और पांचवें स्थान पर रहे ईशान भटनागर ने 51.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। राघव झुनझुनवाला ने लिखित परीक्षा में 847 और साक्षात्कार में 195 अंकों समेत कुल 1,042 अंक प्राप्त किए। ईशान भटनागर ने लिखित परीक्षा में 823 और साक्षात्कार में 215 अंकों समेत कुल 1,038 अंक प्राप्त किए। सिविल सेवा परीक्षा, 2025 का आयोजन पिछले वर्ष 25 मई को किया गया था। कितने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा इस परीक्षा के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 5,76,793 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। 14,161 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में हुई थी। इनमें से 2,736 उम्मीदवारों ने परीक्षा के साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई किया।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा अनुज अग्निहोत्री परीक्षा परिणाम आईएएस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत में महिला को-फाउंडेड टेक स्टार्टअप्स को शुरुआती फंडिंग में 2025 में हुई 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी: रिपोर्टभारत में महिला को-फाउंडेड टेक स्टार्टअप्स को शुरुआती फंडिंग में 2025 में हुई 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी: रिपोर्ट
Read more »
बेटी ने बढ़ाया बुंदेलखड़ का मान, UPSC में 34वीं रैंक आई तो ग्रामीण बोले- कलेक्टर वाला मेरा गांवUPSC Success Story: नैंसी अहिरवार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 34वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर बुंदेलखंड और हमीरपुर जिले का नाम रोशन किया है।
Read more »
वर्ष 2025 चीन के सर्वोच्च जन न्यायालय और सर्वोच्च जन अभियोजन कार्यालय की कार्य रिपोर्ट की मुख्य विषयवस्तुवर्ष 2025 चीन के सर्वोच्च जन न्यायालय और सर्वोच्च जन अभियोजन कार्यालय की कार्य रिपोर्ट की मुख्य विषयवस्तु
Read more »
UPSC में रैंक-301 को लेकर आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण: यूपी की आकांक्षा सिंह का सिलेक्शन, ब्रह्मेश्वर मुखि...UPSC Rank 301 Clarification For Civil Services Exam 2025. Follow Latest Updates.
Read more »
UPSC-2025 में पूछा- क्या बुलडोजर जस्टिस से इकोनॉमी बढ़ेगी: बाहुबली धनंजय के भतीजे बोले- सिक्योरिटी जरूरी; इं...Uttar Pradesh (UP) UPSC 2025 interview questions revealed. Follow Dainik Bhaskar for insights.
Read more »
Bengal Elections 2025: चुनाव से पहले बंगाल के नेताओं को इलेक्शन कमिश्नर ने कड़े शब्दों में दिया संदेश, सख्त कार्रवाई की दी चेतावनीचुनाव से पहले बंगाल के नेताओं को इलेक्शन कमिश्नर ने कड़े शब्दों में दिया संदेश, सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी CEC Gyanesh Kumar on Bengal Elections 2025 राज्य पश्चिम बंगाल
Read more »
