UPSC Rank 301 Clarification For Civil Services Exam 2025. Follow Latest Updates.
UPSC ने फाइनल रिजल्ट में रैंक-301 को लेकर 2 आकांक्षा सिंह के दावों पर स्पष्टीकरण जारी किया। आयोग ने लेटर जारी कर बताया- रैंक-301 उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह की ही है। उनके पिता का नाम रणजीत सिंह और मां का नाम नीलम सिंह है। रोल नंबर 08567दरअसल, 6 मार्च को सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ था। इसके बाद बिहार के आरा की ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने 301 रैंक पर अपना दावा किया था।ने इसकी पड़ताल की थी। बिहार और यूपी की आकांक्षा सिंह के एडमिट कार्ड के QR कोड स्कैन किया था। जिसमें यूपी का मामला सही पाया गया था।सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन, 2025 का फाइनल रिजल्ट 6 मार्च को घोषित किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद एक ही नाम की दो उम्मीदवारों, आकांक्षा सिंह ने फाइनल मेरिट लिस्ट में रैंक 301 हासिल करने का दावा किया। 301वीं रैंक को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार की दो अलग-अलग आकांक्षा सिंह के दावे सामने आए। दरअसल, UPSC की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में AIR 301 पर आकांक्षा सिंह का नाम दर्ज है, जिनका रोल नंबर 0856794 है। इसी वजह से दोनों उम्मीदवारों के दावे के बाद भ्रम की स्थिति बन गई थी।भास्कर ने मामले की पड़ताल के लिए दोनों कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड चेक किए। यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा के इंटरव्यू कॉल लेटर पर दर्ज रोल नंबर 0856794 है। इस एडमिट कार्ड पर दिख रहे QR को स्कैन करने पर भी यही रोल नंबर दिख रहा था। वहीं, बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह ने भास्कर को अपना प्रीलिम्स एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया। इस पर भी रोल नंबर 0856794 ही लिखा दिखाई दिया। मगर QR स्कैन करने पर रोल नंबर 085659 दिख रहा था।बिहार की आकांक्षा को दिया था चैलेंज… उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा ने दैनिक भास्कर को बताया था कि उसने 0856794 रोल नंबर से अगस्त 2025 में मेंस और 4 फरवरी 2026 को इंटरव्यू दिया था। उन्होंने कहा- मुझे क्लियर है कि यह रिजल्ट मेरा है, आप मेरे एडमिट कार्ड पर दर्ज कोड या रोल नंबर से जांच कर सकते हैं। UPSC की साइट पर कोई डाउट नहीं है। मीडिया में मिस इनफॉरमेशन हुआ है। पूरा मामला क्लियर हो चुका है कि ये रिजल्ट मेरा है। यूपी की आकांक्षा ने पटना AIIMS से MBBS, MS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद UPSC की तैयारी में जुट गईं। ये उनका दूसरा अटेम्प्ट था। आरा की रहने वाली आकांक्षा को लगता है कि रिजल्ट उसका है तो सामने आकर इस बात का खंडन करें और प्रूफ के साथ दिखाएं। मुझे नहीं पता कि आरा की आकांक्षा ने किस आधार पर रिजल्ट देखा है। मैंने इसी रोल नंबर से मेंस समेत तीनों टेस्ट दिए हैं। मेरे पिता हर बार मुझे एग्जाम दिलवाते हैं। जब मैंने फॉर्म भरा था, तब मुझे यह रोल नंबर मिला था।बिहार की आकांक्षा सिंह रणवीर सेना वाले ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ मुखिया की पोती हैं। बिहार की आकांक्षा भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड के खोपीरा गांव की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका परिवार आरा शहर में रहता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में आकांक्षा ने अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा- मेरा रोल नंबर 0856569 ही है, अब ये गड़बड़ी मेरी नहीं UPSC की है। UPSC ने 6 मार्च को सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी किया। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं।जारी रिजल्ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं।सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही 'जोन सिस्टम' की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई 'कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026' लागू कर दी गई है। इसके तहत अब 'साइकिल सिस्टम' के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा। ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस , इंडियन पुलिस सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के लिए चयनित उम्मीदवारों पर लागू होगी। UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्ट जारी:राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर, 958 कैंडिडेट्स सिलेक्ट UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc .
gov.in पर उपलब्ध है।हिमाचल के 4 जिलों में हीटवेव, कल भी चेतावनीजयपुर सहित 15 शहरों में आग उगल रहा सूरजउत्तर छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक, अधिकतम तापमान 33 डिग्रीश्रीगंगानगर में छाए बादल, कल हल्की बूंदा-बांदी की संभावनादतिया से ज्यादा भिंड में गर्मी
Civil Services Exam Akanksha Singh Rank 301 UPSC Result UPSC Clarification UPSC 2025 Ghaziabad
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ऋषिकेश: पिता स्कूल बस के कंडक्टर, बेटे प्रद्युम्न ने UPSC Exam में पाई सफलताऋषिकेश के प्रद्युम्न बिजल्वाण ने यूपीएससी परीक्षा में 501वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। उनके पिता, जो एक निजी स्कूल में बस कंडक्टर हैं।
Read more »
अनुज से पहले टीना डाबी सहित ये राजस्थान के IAS अधिकारी पा चुके हैं AIR-1 रैंकUPSC Topper: UPSC CSE 2025 रिजल्ट में AIR -1 हासिल कर अनुज अग्रवाल ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। इससे पहले भी IAS टीना डाबी सहित राजस्थान के कई होनहारों ने यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।
Read more »
UPSC CAPF AC Recruitment 2026: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में निकली बंपर भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीकाUPSC CAPF AC Recruitment 2026:
Read more »
बाराबंकी: UPSC की तैयारी कर रहा था बेटा, संदिग्ध मौत के बाद कब्र से निकाला गया शवBarabanki News: बाराबंकी में कब्र में दफन UPSC छात्र के शव को निकाला गया है। परिजनों की मांग पर डीएम ने शव का पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए थे।
Read more »
बेटी ने बढ़ाया बुंदेलखड़ का मान, UPSC में 34वीं रैंक आई तो ग्रामीण बोले- कलेक्टर वाला मेरा गांवUPSC Success Story: नैंसी अहिरवार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 34वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर बुंदेलखंड और हमीरपुर जिले का नाम रोशन किया है।
Read more »
UPSC Result 2025 : बिहार वाली आकांक्षा या गाजीपुर वाली, किसने क्रैक किया UPSC? आयोग ने सब बता दियाUPSC Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग ने बता दिया है कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 पास करने वाली असली आकांक्षा कौन हैं. आयोग ने एक ही नाम के दो उम्मीदवारों के चयन को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है.
Read more »
