ऋषिकेश के प्रद्युम्न बिजल्वाण ने यूपीएससी परीक्षा में 501वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। उनके पिता, जो एक निजी स्कूल में बस कंडक्टर हैं।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। पिछली यूपीएससी परीक्षा में एसडीएम दिल्ली पद के लिए चयनित हुए ऋषिकेश के प्रद्युम्न बिजल्वाण ने इस बार अखिल भारतीय स्तर पर 501 रैंक हासिल कर ऋषिकेश का नाम रोशन किया है। प्रद्युम्न के पिता निजी विद्यालय में बस कंडक्टर की नौकरी करते हैं। बेटे की सफलता देख पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। कैनाल रोड गुमानीवाला निवासी शिव प्रकाश बिजल्वाण ने बताया कि उनका पुत्र प्रद्युम्न वर्तमान में एसडीएम दिल्ली ट्रेनिंग पर हैं। उन्होंने ट्रेनिंग के साथ यूपीएससी परीक्षा की भी तैयारी की और 501 रैंक हासिल की। बताया कि प्रद्युम्न 12वीं कक्षा में भी टापर रहे। वे मूल रूप से उमड़ा यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। बताया कि वह निर्मल ज्ञान दान एकेडमी खैरी कलां में बस कंडक्टर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं, एनजीए की प्रधानाचार्य डा.
सुनीता शर्मा व प्रशासनिक अधिकारी विनोद बिजल्वाण ने प्रद्युम्न की सफलता पर खुशी जाहिर की व विद्यालय कर्मी शिव प्रकाश को बधाई दी। कहा कि पिता के संघर्ष व त्याग को प्रद्युम्न ने सफल कर दिखाया है। यह भी पढ़ें- देहरादून: जौनसार बावर की आस्था सिंह ने किया कमाल, पहले ही प्रयास में UPSC Exam में लहराया परचम यह भी पढ़ें- देहरादून की मीनल नेगी ने UPSC Exam में पाई सफलता, दूसरे प्रयास में हासिल की 66वीं रैंक
UPSC 501St Rank Rishikesh UPSC Shiv Prakash Bijalwan Bus Conductor Son Civil Services Exam Uttarakhand News Dehradun News Success Story Inspirational Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPSC CSE Final Result 2025: अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया UPSC, देखें टॉपरों की पूरी सूचीUPSC CSE 2025 Result News see toppers list Anuj Agnihotri अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया UPSC, देखें टॉपरों की पूरी सूची UPSC CSE 2025 Result News see toppers list Anuj Agnihotri
Read more »
कौन हैं राजेशवरी सुवे एम? जो बनीं UPSC CSE Exam की दूसरी टॉपरराजेशवरी सुवे एम UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की दूसरी टॉपर हैं. वे तमिलनाड़ू की रहने वाली हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है.
Read more »
ट्रक ड्राइवर की बेटी फातिमा ने रचा इतिहास, UPSC Exam में हासिल की 708वीं रैंकरुड़की के कलियर की फैरूज फातिमा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल कर अपने ट्रक ड्राइवर पिता और परिवार का मान बढ़ाया है।
Read more »
देहरादून की मीनल नेगी ने UPSC Exam में पाई सफलता, दूसरे प्रयास में हासिल की 66वीं रैंकदून की मीनल नेगी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 66वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि उन्होंने दूसरे प्रयास में घर से ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से प्राप्त की।
Read more »
पिता के दिल में छेद, मां भी रहती है बीमार, बेटे ने पास की UPSC परीक्षा, हासिल किया 488वां रैंकUPSC Exam Result: हरियाणा के करनाल जिले के मुनक गांव के रहने वाले लवकेश ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर 488वीं रैंक हासिल की है। लवकेश की सफलता पूरे इलाके के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
Read more »
UPSC में 301 रैंक पर 2 कैंडिडेट्स का दावा: यूपी और बिहार की 'आकांक्षा सिंह' के सेम रोल नंबर; QR स्कैन करने...UP Bihar Akanksha Singh same roll number UPSC 2025 exam. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. UPSC की गलती या UPSC सिविल सर्विस एग्जाम रिजल्ट 2025 में एक ही रैंक पर दो कैंडिडेट्स ने दावा कर दिया है।
Read more »
