देहरादून की मीनल नेगी ने UPSC Exam में पाई सफलता, दूसरे प्रयास में हासिल की 66वीं रैंक

Meenal Negi UPSC News

देहरादून की मीनल नेगी ने UPSC Exam में पाई सफलता, दूसरे प्रयास में हासिल की 66वीं रैंक
UPSC Civil Services Exam 2025AIR 66 UPSCDehradun UPSC Topper
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 53%

दून की मीनल नेगी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 66वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि उन्होंने दूसरे प्रयास में घर से ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से प्राप्त की।

जागरण संवाददाता, देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों युवा इसमें शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही अभ्यर्थियों को मिलती है। दून की मीनल नेगी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की है। मीनल ने यह उपलब्धि अपने दूसरे प्रयास में हासिल की। उनकी सफलता की कहानी यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा है कि निरंतर मेहनत, धैर्य और सही रणनीति से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मीनल मूल रूप से टिहरी जिले के चंबा की रहने वाली हैं। उनके पिता प्रीतम सिंह नेगी सरकार स्कूल में शिक्षक हैं और वर्तमान में डोबरा-चांठी में तैनात हैं, जबकि उनकी माता गीता नेगी गृहिणी हैं। मीनल का परिवार दून के बंजारावाला स्थित मधुर विहार में रहता है। मीनल ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंबा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। बचपन से ही उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था और उसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। मीनल ने बताया कि उन्होंने देहरादून में घर से ही आनलाइन माध्यम से कोचिंग लेकर यूपीएससी की तैयारी की। शुरुआत में वह दिल्ली जाकर कोचिंग करने का सोच रही थीं, लेकिन बाद में घर से ही आनलाइन तैयारी जारी रखने का निर्णय लिया। वह बताती हैं कि पहली बार वह केवल परीक्षा देने के लिए ही दिल्ली गई थीं। मीनल के अनुसार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता के लिए लगातार मेहनत, धैर्य और सही रणनीति बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अपने पहले प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सकी थीं। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि अपनी गलतियों का विश्लेषण कर तैयारी की रणनीति में बदलाव किया। इसी का परिणाम रहा कि दूसरे प्रयास में उन्होंने 66वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। मीनल ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि सबसे पहले अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहें। पढ़ाई के लिए नियमित समय तय करें, सही अध्ययन सामग्री का चयन करें और लगातार रिवीजन करते रहें। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की अनुप्रिया राय ने UPSC में रचा इतिहास, 258वीं रैंक हासिल कर बनाई कामयाबी की हैट्रिक यह भी पढ़ें- ड्यूटी के साथ SDM सौम्या गर्ब्याल ने की तैयारी, UPSC Exam में हासिल की 822वीं रैंक.

जागरण संवाददाता, देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों युवा इसमें शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही अभ्यर्थियों को मिलती है। दून की मीनल नेगी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की है। मीनल ने यह उपलब्धि अपने दूसरे प्रयास में हासिल की। उनकी सफलता की कहानी यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा है कि निरंतर मेहनत, धैर्य और सही रणनीति से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मीनल मूल रूप से टिहरी जिले के चंबा की रहने वाली हैं। उनके पिता प्रीतम सिंह नेगी सरकार स्कूल में शिक्षक हैं और वर्तमान में डोबरा-चांठी में तैनात हैं, जबकि उनकी माता गीता नेगी गृहिणी हैं। मीनल का परिवार दून के बंजारावाला स्थित मधुर विहार में रहता है। मीनल ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंबा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। बचपन से ही उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था और उसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। मीनल ने बताया कि उन्होंने देहरादून में घर से ही आनलाइन माध्यम से कोचिंग लेकर यूपीएससी की तैयारी की। शुरुआत में वह दिल्ली जाकर कोचिंग करने का सोच रही थीं, लेकिन बाद में घर से ही आनलाइन तैयारी जारी रखने का निर्णय लिया। वह बताती हैं कि पहली बार वह केवल परीक्षा देने के लिए ही दिल्ली गई थीं। मीनल के अनुसार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता के लिए लगातार मेहनत, धैर्य और सही रणनीति बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अपने पहले प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सकी थीं। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि अपनी गलतियों का विश्लेषण कर तैयारी की रणनीति में बदलाव किया। इसी का परिणाम रहा कि दूसरे प्रयास में उन्होंने 66वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। मीनल ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि सबसे पहले अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहें। पढ़ाई के लिए नियमित समय तय करें, सही अध्ययन सामग्री का चयन करें और लगातार रिवीजन करते रहें। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की अनुप्रिया राय ने UPSC में रचा इतिहास, 258वीं रैंक हासिल कर बनाई कामयाबी की हैट्रिक यह भी पढ़ें- ड्यूटी के साथ SDM सौम्या गर्ब्याल ने की तैयारी, UPSC Exam में हासिल की 822वीं रैंक

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

UPSC Civil Services Exam 2025 AIR 66 UPSC Dehradun UPSC Topper Uttarakhand UPSC Success UPSC Preparation Strategy Online Coaching Success Civil Services Exam Results Tehri Garhwal Dehradun Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UPSC Final Result 2025: यूपीएससी रिजल्ट के साथ मिलेगी ये महत्वपूर्ण जानकारीUPSC Final Result 2025: यूपीएससी रिजल्ट के साथ मिलेगी ये महत्वपूर्ण जानकारीUPSC CSE Final Result 2026 LIVE Updates, Check direct link upsc.gov.
Read more »

UPSC CSE Final Result 2025: अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया UPSC, देखें टॉपरों की पूरी सूचीUPSC CSE Final Result 2025: अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया UPSC, देखें टॉपरों की पूरी सूचीUPSC CSE 2025 Result News see toppers list Anuj Agnihotri अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया UPSC, देखें टॉपरों की पूरी सूची UPSC CSE 2025 Result News see toppers list Anuj Agnihotri
Read more »

UPSC CSE Results 2026: परीक्षा में चमकी लखनऊ की मेधा, विमल कुमार को मिली 107वीं रैंकUPSC CSE Results 2026: परीक्षा में चमकी लखनऊ की मेधा, विमल कुमार को मिली 107वीं रैंकUPSC 2025 Result 2026: योगी आदित्यनाथ सरकार का समाज कल्याण विभाग अभ्युदय कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है।
Read more »

कौन हैं राजेशवरी सुवे एम? जो बनीं UPSC CSE Exam की दूसरी टॉपरकौन हैं राजेशवरी सुवे एम? जो बनीं UPSC CSE Exam की दूसरी टॉपरराजेशवरी सुवे एम UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की दूसरी टॉपर हैं. वे तमिलनाड़ू की रहने वाली हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है.
Read more »

पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक ने UPSC में पाई सफलता, बिना कोचिंग चौथे प्रयास में हासिल की 189वीं रैंकपिथौरागढ़ के आदित्य पाठक ने UPSC में पाई सफलता, बिना कोचिंग चौथे प्रयास में हासिल की 189वीं रैंकUPSC Result Topper पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक ने देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में 189वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
Read more »

ट्रक ड्राइवर की बेटी फातिमा ने रचा इतिहास, UPSC Exam में हासिल की 708वीं रैंकट्रक ड्राइवर की बेटी फातिमा ने रचा इतिहास, UPSC Exam में हासिल की 708वीं रैंकरुड़की के कलियर की फैरूज फातिमा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल कर अपने ट्रक ड्राइवर पिता और परिवार का मान बढ़ाया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:41:51