उत्तर प्रदेश से गांधी परिवार के चार सदस्य चुनावी मैदान में हैं. जानिए कौन कहां से आगे? ResultsOnAajTak ElectionResults2019
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से गांधी परिवार के चार सदस्य चुनावी मैदान में हैं और वोटों की गिनती शुरू हो गई है. रायबरेली सीट से सोनिया गांधी और अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं.
वहीं सुल्तानपुर से बीजेपी से मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं. अभी तक के आए रुझान में मेनका गांधी पीछे चल रही हैं. जबकि बाकी सभी तीन गांधी परिवार के सदस्य अपनी-अपनी संसदीय सीट पर आगे चल रहें है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से पांचवी बार चुनावी मैदान में हैं. सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी से दिनेश प्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं. सोनिया गांधी रायबरेली सीट से पहली बार 2004 में चुनी गई थी. सोनिया गांधी के बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में हैं. राहुल गांधी और बीजेपी की स्मृति ईरानी के बीच कड़ी टक्कर है. शुरूआती रुझान में राहुल गांधी पीछे चल रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने बढ़त बना ली है. इस तरह से दोनों प्रत्याशी आगे पीछे चल रहे हैं. उत्तर प्रदेश की पीलीभीत संसदीय सीट से बीजेपी से वरुण गांधी चुनावी मैदान में हैं, यहां उनका मुकाबला सपा के हेमराज वर्मा से हैं. वरुण गांधी लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं. जबकि पहले माना जा रहा था कि सपा-बसपा गठबंधन के चलते उनके लिए मुश्किलें हो सकती हैं. हालांकि वरुण गांधी इस बार सुल्तानपुर की सीट के बजाय पीलीभीत से चुनावी मैदान में है. मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण के राजनीतिक भविष्य को बनाने के लिए सुल्तानपुर सीट से उतरना महंगा पड़ता नजर आ रहा है. मेनका गांधी सुल्तानपुर सीट पर बसपा के चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह से पीछे चल रही हैं. हालांकि शुरूआती रुझान में वो आगे चल रही थी, लेकिन धीरे-धीरे पीछे होती चली जा रही हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उमर अब्दुल्ला ने पूछा- अगर गोडसे देशभक्त हैं तो महात्मा गांधी देशद्रोही हैं क्या?-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर गोडसे देशभक्त हैं तो महात्मा गांधी क्या देशद्रोही हैं।
Read more »
मोदी बिन भीगे नहाने वालों में से हैं- PC पर ट्विटर यूजर्स यूं ले रहे मजेLoksabha Elections 2019: आम चुनाव प्रचार के खत्म होने से ऐन पहले शुक्रवार (17 मई, 2019) शाम बीजेपी की पीसी हुई। शाह के साथ उसमें पीएम भी मौजूद रहे। पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने दावा किया कि वे इस बार 300 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे और सरकार एनडीए की ही बनेगी।
Read more »
LIVE: ध्यान गुफा से निकलकर केदारनाथ मंदिर पहुंचे PM मोदी, कर रहे हैं पूजापीएम मोदी शनिवार को केदारनाथ पहुंचे थे. उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद ध्यान गुफा में ध्यान साधना करने गए थे. रात भर पीएम ने ध्यान साधना की.
Read more »
LIVE: केदारनाथ से बद्रीनाथ धाम पहुंचे PM मोदी, मंदिर में कर रहे हैं पूजापीएम मोदी शनिवार को केदारनाथ पहुंचे थे. वह बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद गुफा में ध्यान साधना करने गए थे. रात भर पीएम ने ध्यान साधना की. आज उन्हें बद्रीनाथ जाना है.
Read more »
LIVE: हमीरपुर लोकसभा सीट पर मतदान जारी, हिमाचल में 10 बजे तक 12.27% मतदानलोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने इस सीट पर 98 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. अनुराग ठाकुर को 4.48 लाख वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राणा को 3.49 लाख वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के कमल कांत बत्रा थे, उन्हें करीब 15 हजार वोट मिले थे.
Read more »
सोमवार से बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, ये हैं संकेतकच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ सकते हैं.
Read more »
20 साल से गलत साबित हो रहे हैं EXIT POLL, ये असली नतीजे नहीं: उपराष्ट्रपति
Read more »
गांधी की हत्या से पहले क्या कर रहे थे गोडसे और आप्टेमहात्मा गांधी की हत्या के लिए गोडसे और आप्टे हैंडग्रेड, टाइम बम और पिस्तौल लेकर दिल्ली पहुंचे थे.
Read more »
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने किया याद, प्रियंका गांधी बोलीं-आप मेरे हीरो हो-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रियंका गांधी ने वीरभूमि जाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी की एक तस्वीर पोस्ट कर कहा कि आप हमेशा मेरे हीरो रहेंगे। प्रियंका गांधी ने हरिवंश राय बच्चन की चर्चित कविता 'वृक्ष हों भले खड़े...' भी पोस्ट की है।
Read more »
कितना तपेगा नौतपा 2019, कब से कब तक है, क्या ग्रह संयोग बन रहे हैंनौतपा, नवतपा, रोहिणी जैसे नामों से पहचाने जाने वाले तपते-जलते 9 दिन आने वाले हैं। आइए जानें नौतपा से जुड़ी 7 प्रमुख बातें....
Read more »
