राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि पर राहुल गांधी ने किया याद, प्रियंका गांधी बोलीं-आप मेरे हीरो हो-Navbharat Times

United States News News

राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि पर राहुल गांधी ने किया याद, प्रियंका गांधी बोलीं-आप मेरे हीरो हो-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 192 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने किया याद via NavbharatTimes RajivGandhi

हाइलाइट्स:पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पुण्‍यतिथि पर राहुल गांधी और प्रियंका ने किया याद प्रियंका गांधी ने पोस्‍ट की बचपन की तस्‍वीर, लिखा-'आप हमेशा मेरे हीरो रहेंगे'राहुल ने लिखा, 'मेरे पिता ने मुझे प्यार करना और सबका सम्मान करना सिखाया'नई दिल्‍ली देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पुण्‍यतिथि पर उनकी बेटी प्रियंका गांधी ने कवि हरिवंश राय बच्‍चन की चर्चित कविता 'वृक्ष हों भले खड़े.

..' को ट्वीट कर उन्‍हें याद किया। प्रियंका ने लिखा, 'आप हमेशा मेरे हीरो रहेंगे।' इस पोस्‍ट के साथ प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी के साथ अपने बचपन की एक तस्‍वीर भी पोस्‍ट की है। इस तस्‍वीर में प्रियंका अपने पिता के पैरों में लिपटी हुई हैं। उधर, राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के अनुमानों के बीच हरिवंश राय बच्‍चन की कविता के जरिए कांग्रेस महासचिव और ईस्‍ट यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। प्रियंका गांधी यह कहना चाहती हैं कि चाहे कितनी भी विकट परिस्थिति क्‍यों न आ जाए, वह और उनकी पार्टी इस संकट का सामना करेगी। वीरभूमि जाकर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि इससे पहले मंगलवार सुबह यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने वीरभूमि जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।वीर भूमि जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने कहा, ‘मेरे पिता विनम्र, प्यारे और दयालु थे। उन्होंने मुझे प्यार करना और सबका सम्मान करना सिखाया। कभी नफरत ना करना। माफ करना। मुझे उनकी याद आती है। मैं अपने पिता को उनकी बरसी पर प्यार और आभार के साथ याद करता हूं।’ एग्जिट पोल से कांग्रेस में बेचैनी, प्रियंका का संदेश- हिम्मत न हारें पीएम मोदी ने राजीव को बताया था 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि।’ बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और प्रियंका गांधी के बीच राजीव गांधी को लेकर तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई थी। पीएम मोदी ने कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' के नारे का जवाब राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' कहकर दिया था। झारखंड की एक रैली में मोदी ने कहा था, 'आपके पिताजी को आपके राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया।' पीएम मोदी ने दिल्‍ली के रामलीला मैदान में आयोजित एक रैली में उन्‍होंने फिर राजीव गांधी को घेरा था। उन्‍होंने कहा, 'आज की पीढ़ी को कुछ सच्चाइयों से परिचित होना जरूरी है। कांग्रेस के नामदार मुझे गाली देने में कोई कमी नहीं रखते हैं। कांग्रेस के नामदार कह रहे हैं कि सेना किसी जागीर नहीं है। देश की रक्षा करने वाली सेना को अपनी जागीर कौन समझता है, यह मैं बताऊंगा। क्या आपने सुना है कि कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टियां मनाने जाए। यह हमारे ही देश में हुआ है।' सट्टा बाजार में भी भगवा लहर, जानें कितनी सीटें कायर और कमजोर हैं मोदी: प्रियंका प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार परिवार ने INS विराट का अपनी टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था। उसका अपमान किया था। यह बात तब की है, राजीव गांधी भारत के पीएम थे और 10 दिन की छुट्टियां मनाने निकले थे। पीएम मोदी के इन आरोपों पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया था। मोदी को निशाने पर लेते हुए प्रियंका ने कहा, 'इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है।' इस दौरान प्रियंका ने यह भी कहा कि राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार या टीवी पर दिखने से नहीं आती है। प्रियंका ने कहा, 'राजनीतिक शक्ति वह होती है जो जनता को सबसे अहम माने। जिसमें जनता की बात सुनने की शक्ति हो। जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति हो। आलोचना सुनने की शक्ति हो। विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति हो।' इसके बाद प्रियंका ने रैली में मौजूद लोगों से कहा, 'पर, ये पीएम आपकी बात सुनना तो छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते।' राहुल का राफेल के बहाने मोदी पर अटैक इससे पहले हरियाणा के सिरसा में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर निशाने पर लिया था। अपने पिता राजीव गांधी पर दिए पीएम के बयान पर पलटवार करते हुए राहुल ने कहा, 'आपको राजीव गांधी की बात करनी है कीजिए, मेरी करनी है कीजिए...दिल खोलकर कीजिए लेकिन जनता को यह भी तो समझा दीजिए कि आपने राफेल मामले में क्या किया और क्या नहीं किया। दो करोड़ रोजगार के वादे के बारे में भी युवाओं को बताइए कि उसका क्या हुआ...?' गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गई थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिबैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिईडी के मुताबिक, तायल समूह और केएसएल समेत उसकी चार कंपनियों ने 2008 में बैंक ऑफ इंडिया और आंध्र बैंक से करीब 524 करोड़ रुपये
Read more »

कोलकाता में बीजेपी ने रद्द की योगी आदित्‍य नाथ की आज की रैलीकोलकाता में बीजेपी ने रद्द की योगी आदित्‍य नाथ की आज की रैलीबीजेपी ने आरोप लगाया कि रैली को इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वहां पर मंच को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था।
Read more »

गुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात में एक हफ्ते में चार दलितों को घोड़ी पर बरात निकालने से रोके जाने का मुद्दा गरमा गया है. युवा कांग्रेसी नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने डिप्टी एसपी पर मामला दर्ज करने के साथ सस्पेंड करने की मांग की है.
Read more »

गोडसे ने एक मारा, कसाब ने 72 और राजीव ने 17000 मारे: बीजेपी सांसदगोडसे ने एक मारा, कसाब ने 72 और राजीव ने 17000 मारे: बीजेपी सांसदबीजेपी सांसद ने गोडसे की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से की है।उन्होंने कहा राजीव गांधी को सबसे क्रूर करार दिया है। कटील ने कहा 'गोडसे ने एक को मारा, कसाब (आतंकवादी) ने 72 को लेकिन राजीव गांधी ने 17000 लोगों को मारा।
Read more »

बिना पैसे दिए किराये पर लें कार, Hyundai ने शुरू की ये सर्विस– News18 हिंदीबिना पैसे दिए किराये पर लें कार, Hyundai ने शुरू की ये सर्विस– News18 हिंदीदेश की दूसरी बड़ी कारमेकर हुंडई मोटर ने कार लीजिंग की सर्विस शुरू की है
Read more »

World Cup: पाकिस्तान की घर के सितारों ने की थी खिंचाई, जोस बटलर ने ऐसे की तरफदारीWorld Cup: पाकिस्तान की घर के सितारों ने की थी खिंचाई, जोस बटलर ने ऐसे की तरफदारीपाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे की वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 0-3 से पिछड़ने पर कप्तान सरफराज और शोएब अख्तर की आलोचना के बावजूद इंग्लैंड के जोस बटलर ने पाकिस्तान टीम की तारीफ की है.
Read more »

राजभर ने इस्तीफा देने से किया इनकार, सीएम योगी ने की बर्खास्त करने की सिफारिशराजभर ने इस्तीफा देने से किया इनकार, सीएम योगी ने की बर्खास्त करने की सिफारिशहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: सभी एग्जिट पोल का असर शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। सोमवार सुबह सेंसेक्स करीब 950 अंक ऊपर खुला, जबकि निफ्टी में भी 284 अंकों की तेजी देखी गई। वहीं, यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया 0.86 पैसे मजबूत हुआ।
Read more »

विवेक ने ऐश्वर्या, सलमान, अभिषेक का मजाक उड़ाया, राकांपा ने गिरफ्तारी की मांग कीविवेक ने ऐश्वर्या, सलमान, अभिषेक का मजाक उड़ाया, राकांपा ने गिरफ्तारी की मांग कीअपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी होने के बाद ट्रोल हुए विवेक ओबेरॉय लोगों ने कहा- इससे दिखता है कि उनके मन में औरतों के प्रति कितना सम्मान है | Actor Vivek Oberoi receives backlash for sharing \'exit poll\' meme involving Aishwarya Rai, Salman Khan, Abhishek Bachchan
Read more »

21 मई: राजीव गांधी की हत्या, और क्या खास?-Navbharat Times21 मई: राजीव गांधी की हत्या, और क्या खास?-Navbharat TimesNews in Hindi: 21 मई का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। लिट्टे उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:11:26