यूपी में कल से तेज बारिश का अलर्ट: 50-60KM की रफ्तार से चलेगी हवा, बांदा फिर से 40°C के करीब पहुंचा

Western Disturbance News

यूपी में कल से तेज बारिश का अलर्ट: 50-60KM की रफ्तार से चलेगी हवा, बांदा फिर से 40°C के करीब पहुंचा
Uttar Pradesh WeatherUP Rain AlertHailstorm UP
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 199 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 51%

Uttar Pradesh (UP) weather alert March 19. Follow UP weather updates, heavy rain, thunderstorms, high winds forecast, Banda hottest city news on Dainik Bhaskar.

यूपी में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 19 मार्च से 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। खासतौर पर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ सहित पश्चिमी यूपी में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। साथ ही 50 से 60 की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 48 घंटे की बात करें तो पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। शामली में एक-दो जगहों पर ओले भी गिरे। पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ीं। कहीं-कहीं आंधी भी चली। इस वजह से तापमान में गिरावट देखी गई। पारा 40°C से नीचे आ गया। सबसे ज्यादा तापमान बांदा का रिकॉर्ड किया गया। यहां पारा 39.

8 °C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा वाराणसी में 37.6 डिग्री और प्रयागराज में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बांदा में ही न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश की सबसे गर्म रात भी रही।15 और 16 मार्च को पूरे प्रदेश में हल्की बारिश हुई। आज और कल मौसम साफ रहेगा। 19 मार्च से प्रदेश में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से बारिश-आंधी का दौर फिर से शुरू होगा। 50-60 किमी की स्पीड से हवा चलेगी। ओले भी गिर सकते हैं।वाराणसी में मौसम साफ है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में रविवार देर रात तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई थी। कई इलाकों में ओले भी गिरे थे।इसके अलावा प्रदेश के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों या खुले मैदानों में खड़े न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।मंगलवार को तापमान के लिहाज से बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी में 37.6 डिग्री और प्रयागराज में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बांदा में ही न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश की सबसे गर्म रात भी रही।मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार को हल्की गर्मी बढ़ने के बाद 19 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का दौर चलेगा, जिससे अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी के बचाने के लिए जर्मन हैंगर की व्यवस्था की गई है। जूट के मैट बिछाए गए हैं। पानी और कूलर-पंखों की व्यवस्था की गई है।मौसम विभाग का कहना है कि 18 मार्च तक प्रदेश में कोई भी मौसमी सिस्टम एक्टिव नहीं रहेगा। इस वजह से मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इस वजह से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। 19 मार्च से एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होगी। जो धीरे-धीरे पूरे प्रदेश को अपनी जद में ले लेगी। 22 मार्च तक कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बारिश का सीधा असर तापमान पर भी पड़ेगा। अधिकतम तापमान में लगभग 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की तेजी से गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे पहुंच सकता है।कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि आगामी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए खेतों में खड़ी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।यूपी के बांदा में दो दिन पहले पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि पिछले कुछ साल में जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी कारण मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। गर्मी पहले की तुलना में जल्दी शुरू हो रही है। इसलिए तापमान ज्यादा तेजी से बढ़ने लगा है। आमतौर पर मार्च के आखिरी हफ्ते तक पारा 40 डिग्री तक पहुंचता था, लेकिन अब मार्च के दूसरे हफ्ते में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। कई बार लू का दौर भी पहले से ज्यादा दिनों तक चलता है। बीते कुछ सालों में देश के कई शहरों में गर्मी के पुराने रिकॉर्ड भी टूटे हैं।IMD यानी मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल कुछ इलाकों में लंबे समय तक हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसका मतलब है कि कई शहरों में लगातार कई दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा रह सकता है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच जाए या फिर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।वरुण बोले- मोदी पिता जैसे, बीजेपी नेता को 25 चाकू मारे, काशी में बीच गंगा बिरयानी खाईलोकसभा में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात, अहम जिम्मेदारी मिल सकती हैCM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन, जडेजा भी पहुंचेरांची समेत कई जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टिहिमाचल में 72 घंटे तेज बारिश-बर्फबारीMP में बारिश का सिस्टम...अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसमहल्द्वानी में मॉकड्रिल सायरन बजते अलर्टपंजाब के 4 जिलों में बारिश की चेतावनीसागर का पारा 37 डिग्री के पार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Uttar Pradesh Weather UP Rain Alert Hailstorm UP Banda Hottest Weather Update Monsoon Alert Weather Forecast

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LPG की जगह अब कोयला: हलवाइयों और होटल वालों ने बदला रास्ता, 40 तक बढ़ी डिमांडLPG की जगह अब कोयला: हलवाइयों और होटल वालों ने बदला रास्ता, 40 तक बढ़ी डिमांडसंभल में रसोई गैस की किल्लत के कारण होटल और हलवाई अब कोयले की भट्टियों का सहारा ले रहे हैं। वाणिज्यिक सिलेंडरों की अनुपलब्धता से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भारी परेशानी हो रही है। इस वजह से कोयले की मांग में 40 तक की वृद्धि हुई है, जिससे कोल डिपो पर भीड़ बढ़ गई...
Read more »

40 हजार लागत, 2 लाख तक आमदनी, इस विधि से बींस की खेती से बड़ा मुनाफा40 हजार लागत, 2 लाख तक आमदनी, इस विधि से बींस की खेती से बड़ा मुनाफाBokaro Success Story : झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के बांगा गांव निवासी किसान गोपाल महतो मचान विधि से बींस की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. उन्होंने 60 डिसमिल जमीन में इस खेती की शुरुआत की, जिसमें करीब 40 हजार रुपये की लागत आई. महज 60 से 70 दिनों में तैयार होने वाली इस फसल से उन्हें पूरे सीजन में लगभग 50 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है.
Read more »

गुजरात और महाराष्ट्र से भी आगे निकला झारखंड, राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में देश के टॉप 3 राज्यों में मिली जगहगुजरात और महाराष्ट्र से भी आगे निकला झारखंड, राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में देश के टॉप 3 राज्यों में मिली जगहझारखंड ने नीति आयोग के राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक FHIs-2026 में 50.
Read more »

KNK Mini Bike: 40 साल बाद ‘मंकी बाइक’ की वापसी! 50 हजार में लॉन्च हुआ ये मिनी रॉकेटKNK Mini Bike: 40 साल बाद ‘मंकी बाइक’ की वापसी! 50 हजार में लॉन्च हुआ ये मिनी रॉकेटKNK Mini Bike: सत्तर-अस्सी के दशक में 'मंकी बाइक' खूब मशहूर था. साल 1973 में आई बॉलीवुड की मशहूर फिल्म बॉबी में अभिनेता श्रषि कपूर ने भी ऐसी ही एक मंकी बाइक चलाई थी, जिसने खूब शोहरत हासिल की. एक बार फिर से ऐसी ही मिनी बाइक भारत में लॉन्च हुई है. लेकिन इस बाइक को लेकर एक ट्विस्ट है.
Read more »

LPS Crisis: रसोई में अपनाएं ये आसान तरीके, 40 तक कम होगी गैस खपतLPS Crisis: रसोई में अपनाएं ये आसान तरीके, 40 तक कम होगी गैस खपतएलपीजी की उपलब्धता के दावों के बावजूद आमजन परेशानी झेल रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, खाना पकाने की आदतों में छोटे बदलाव करके गैस की खपत 30-40 तक कम की जा सकती है।
Read more »

21 मार्च तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज: झारखंड में आज भी वज्रपात-तेज हवाओं का अलर्ट, 50 km/h तक रहेगी हवा की ...21 मार्च तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज: झारखंड में आज भी वज्रपात-तेज हवाओं का अलर्ट, 50 km/h तक रहेगी हवा की ...Jharkhand weather forecast: thunderstorm & high winds alert up to 50 kmh till March 21.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:40:00