झारखंड ने नीति आयोग के राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक FHIs-2026 में 50.
राज्य ब्यूराे, रांची। झारखंड ने आर्थिक प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नीति आयोग द्वारा जारी राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक -2026 की रिपोर्ट में झारखंड ने 50.5 अंकों के साथ देश के शीर्ष तीन राज्यों में अपना स्थान सुरक्षित किया है। इस प्रतिष्ठित सूची में झारखंड के साथ ओडिशा और गोवा शामिल हैं। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की सुदृढ़ होती वित्तीय स्थिति और विकासपरक नीतियों का परिणाम मानी जा रही है। वित्तीय अनुशासन में पड़ोसी राज्यों से बहुत आगे वित्तीय वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के विश्लेषण पर रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें देश के 18 प्रमुख राज्यों के प्रदर्शन को जांचा गया था। झारखंड ने इस रैंकिंग में न केवल बेहतर प्रदर्शन किया है, बल्कि अपने पड़ोसी राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, दक्षिण भारत के विकसित माने जाने वाले राज्य और गुजरात जैसे आर्थिक दिग्गज भी इस सूचकांक में झारखंड से पीछे रह गए हैं। यह राज्य के लिए अचदी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड का वित्तीय प्रदर्शन दो मुख्य स्तंभों पर टिका है नियंत्रित राजकोषीय घाटा: राज्य ने अपने राजकोषीय घाटे को सकल राज्य घरेलू उत्पाद के 3 प्रतिशत से नीचे रखने में सफलता पाई है, जो आर्थिक स्थिरता का एक बड़ा मानक है। मजबूत करराजस्व: राज्य के कुल राजस्व में कर राजस्व की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक रही है। यह दर्शाता है कि सरकार ने कर संग्रह प्रणाली को प्रभावी और पारदर्शी बनाया है। विकास कार्यों पर संतुलित व्यय नीति आयोग ने रेखांकित किया है कि झारखंड का व्यय ढांचा अब पहले से कहीं अधिक संतुलित है। सरकार ने प्रशासनिक खर्चों के बजाय आधारभूत संरचना , सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं पर निवेश बढ़ाया है। इसके साथ ही, कर्ज प्रबंधन के मामले में भी राज्य की स्थिति संतोषजनक पाई गई है। रिपोर्ट में Capital Expenditure की गुणवत्ता में और सुधार करने तथा निवेश को आकर्षित करने के लिए और अधिक प्रोत्साहन देने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि झारखंड इसी वित्तीय अनुशासन के साथ आगे बढ़ता रहा, तो वह जल्द ही देश की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी होगा। यह रैंकिंग न केवल राज्य की आर्थिक छवि को वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगी, बल्कि आने वाले समय में निवेशकों के भरोसे को भी बढ़ाएगी। यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में गैर-कांग्रेस, गैर-भाजपा सरकार: JLKM सुप्रीमो जयराम महतो का बड़ा दावा.
राज्य ब्यूराे, रांची। झारखंड ने आर्थिक प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नीति आयोग द्वारा जारी राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक -2026 की रिपोर्ट में झारखंड ने 50.5 अंकों के साथ देश के शीर्ष तीन राज्यों में अपना स्थान सुरक्षित किया है। इस प्रतिष्ठित सूची में झारखंड के साथ ओडिशा और गोवा शामिल हैं। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की सुदृढ़ होती वित्तीय स्थिति और विकासपरक नीतियों का परिणाम मानी जा रही है। वित्तीय अनुशासन में पड़ोसी राज्यों से बहुत आगे वित्तीय वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के विश्लेषण पर रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें देश के 18 प्रमुख राज्यों के प्रदर्शन को जांचा गया था। झारखंड ने इस रैंकिंग में न केवल बेहतर प्रदर्शन किया है, बल्कि अपने पड़ोसी राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, दक्षिण भारत के विकसित माने जाने वाले राज्य और गुजरात जैसे आर्थिक दिग्गज भी इस सूचकांक में झारखंड से पीछे रह गए हैं। यह राज्य के लिए अचदी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड का वित्तीय प्रदर्शन दो मुख्य स्तंभों पर टिका है नियंत्रित राजकोषीय घाटा: राज्य ने अपने राजकोषीय घाटे को सकल राज्य घरेलू उत्पाद के 3 प्रतिशत से नीचे रखने में सफलता पाई है, जो आर्थिक स्थिरता का एक बड़ा मानक है। मजबूत करराजस्व: राज्य के कुल राजस्व में कर राजस्व की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक रही है। यह दर्शाता है कि सरकार ने कर संग्रह प्रणाली को प्रभावी और पारदर्शी बनाया है। विकास कार्यों पर संतुलित व्यय नीति आयोग ने रेखांकित किया है कि झारखंड का व्यय ढांचा अब पहले से कहीं अधिक संतुलित है। सरकार ने प्रशासनिक खर्चों के बजाय आधारभूत संरचना , सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं पर निवेश बढ़ाया है। इसके साथ ही, कर्ज प्रबंधन के मामले में भी राज्य की स्थिति संतोषजनक पाई गई है। रिपोर्ट में Capital Expenditure की गुणवत्ता में और सुधार करने तथा निवेश को आकर्षित करने के लिए और अधिक प्रोत्साहन देने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि झारखंड इसी वित्तीय अनुशासन के साथ आगे बढ़ता रहा, तो वह जल्द ही देश की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी होगा। यह रैंकिंग न केवल राज्य की आर्थिक छवि को वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगी, बल्कि आने वाले समय में निवेशकों के भरोसे को भी बढ़ाएगी। यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में गैर-कांग्रेस, गैर-भाजपा सरकार: JLKM सुप्रीमो जयराम महतो का बड़ा दावा
NITI Aayog Ranking Fiscal Discipline State Economy Hemant Soren Government Controlled Fiscal Deficit Tax Revenue Growth Infrastructure Spending Debt Management Ranchi Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News In Hindi Ranchi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಅಮೆಜಾನ್ ಗ್ರೇಟ್ ರಿಪಬ್ಲಿಕ್ ಡೇ ಸೇಲ್ 2026: ಸ್ಮಾರ್ಟ್ಫೋನ್ಗಳ ಮೇಲೆ 50% ವರೆಗೆ ಭಾರಿ ರಿಯಾಯಿತಿAmazon Great Republic Day sale: ಗಣರಾಜ್ಯೋತ್ಸವದ ಸಂಭ್ರಮದ ಅಂಗವಾಗಿ ಅಮೆಜಾನ್ ಗ್ರೇಟ್ ರಿಪಬ್ಲಿಕ್ ಡೇ ಸೇಲ್ 2026 ಅನ್ನು ಆರಂಭಿಸಿದೆ.
Read more »
மத்திய பட்ஜெட் 2026: தமிழகத்தின் 50% வரிப் பகிர்வு கோரிக்கை நிராகரிக்கப்பட்டது ஏன்?Nirmala Sitharaman: மாநிலங்களுக்கான வரிப் பகிர்வில் மாற்றமில்லை. தமிழக அரசின் 50% கோரிக்கை குறித்து விரிவான அலசல்.
Read more »
समाजवादी पार्टी ने UP Budget 2026 को बताया नौ लाख करोड़ रुपये का बजट जनता के साथ धोखाUP Budget 2026: नौ लाख करोड़ का बजट जनता के साथ धोखा है। सरकार तो बजट का 50 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर पाती है।
Read more »
2026 चीनी नव वर्ष के दौरान फिल्म बॉक्स ऑफिस की कमाई 50 करोड़ युआन के पार2026 चीनी नव वर्ष के दौरान फिल्म बॉक्स ऑफिस की कमाई 50 करोड़ युआन के पार
Read more »
Live | IND vs SA, T20 World Cup 2026: Brevis departs, 50 for MillerIND vs SA LIVE Score: South Africa are batting first against India after winning toss in the blockbuster Super 8 clash of T20 World Cup 2026 at the gigantic Narendra Modi Stadium in Ahmedabad.
Read more »
Uttarakhand Weather Today, 15 March: उत्तराखंड में मौसम का यूटर्न, उत्तरकाशी में बारिश-बर्फबारी की संभावनाUttarakhand Aaj Ka Mausam, 15 March 2026: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कई जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
Read more »
