Uttar Pradesh (UP) Weather Analysis February 2026 Cold Wave Alert Explained. Follow Lucknow Varanasi Prayagraj Winter Weather Prediction, Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
यूपी में जनवरी के आखिरी दिनों में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। जिस समय लग रहा था कि सर्दी अब खत्म होने वाली है, तभी मौसम अचानक बदल गया। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, ओले गिरे। एक बार फिर ऐसा ही मौसम बनने वाला है।अचानक जनवरी में बारिश और ओले क्यों गिरे? इस बार ठंड कैसी रही? फरवरी में ठंड और बारिश का क्या हाल रहेगा? बदलता मौसम खेती-किसानी को कैसे प्रभावित करेगा?नोएडा स्थित स्काईमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत बताते हैं- यूपी में पिछले 2 साल के मुकाबले कम ठंड रही। दिसंबर और जनवरी में औसत अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ज्यादा रहे। सर्दियों के लिए उत्तर भारत के लिए अधिकतम औसत तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 से 15 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। महेश पलावत कहते हैं कि अब तक प्रदेश में यह दोनों तापमान औसत रूप से ज्यादा रहे। इस बार एक्सट्रीम ठंड देखने को नहीं मिली। वहीं, लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश भी यही बताते हैं कि इस बार पिछले साल की तुलना में कम ठंड पड़ी।मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश कहते हैं- पश्चिमी विक्षोभ एक मौसम प्रणाली है। यह भूमध्य सागर और पश्चिम एशिया से चलकर उत्तर भारत तक पहुंचती है। सर्दियों के मौसम में यही प्रणाली उत्तर भारत के मौसम को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। जनवरी महीने में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे। इनके असर से वातावरण में नमी बढ़ी और ठंडी हवाओं के टकराव से बारिश हुई। कुछ इलाकों में बादल काफी ऊंचाई तक विकसित हो गए। इससे तेज हवाओं और अचानक ठंडे-गर्म तापमान के टकराव के चलते बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।महेश पलावत के अनुसार, 31 जनवरी से 2 फरवरी तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इससे हिमालय क्षेत्र में तेज बारिश/बर्फबारी होगी। गंगा के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में कमी और शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा बारिश या बर्फबारी के कारण विजिबिलिटी कम होने और यातायात पर असर पड़ने की संभावना भी रहती है।मोहम्मद दानिश के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने मिलेगा। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले गिरने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में ज्यादा असर दिख सकता है।मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी दिखेगा। इन इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। साथ ही मध्य भारत, जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं, वहां भी थोड़ी-बहुत बारिश की संभावना जताई गई है।फरवरी में कैसा रहेगा मौसम फरवरी से तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। वसंत आने के साथ ठंड का असर भी कम होने लगता है। हालांकि, बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलता रहेगा। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक, फरवरी में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। लेकिन, यह राहत ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं। बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में कुछ समय के लिए गिरावट भी देखने को मिल सकती है। इसके बावजूद फरवरी के अंत तक यूपी से ठंड पूरी तरह विदा हो जाएगी।बीएचयू के कृषि विभाग के वैज्ञानिक प्रो.
पीके सिंह के मुताबिक, गेहूं की फसल के लिए फरवरी का मौसम सामान्य रूप से अनुकूल माना जा रहा। हालांकि, दलहनी फसलों के लिए मौसम अनुकूल नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पीके सिंह कहते हैं- बारिश और ओलावृष्टि होने पर गेहूं की बढ़वार प्रभावित हो सकती है। जबकि, दलहनी और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहेगा। वहीं, बारिश के बाद अगर पाला पड़ता है, तो इसका असर खासतौर पर आलू और मटर की फसलों पर पड़ सकता है। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।यूपी में बारिश के बाद फिर ठंड लौट आई है। शुक्रवार सुबह 30 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। अलीगढ़-झांसी समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी महसूस हो रही थीं। लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।यूपी में फरवरी के पहले सप्ताह होगी बारिश, ठंड बढ़ेगीहिमाचल में आज से 4 दिन बारिश-बर्फबारीखराब मौसम से लखनऊ एयरपोर्ट पर 3 उड़ानें रद्दविशेष राज्य पर नीतीश का U-टर्न, एजेंडे से बाहरपंजाब में धूप निकलने से लोगों को मिली राहतबारिश थमते ही चली सर्द हवाएं, सागर में बढ़ी ठंड
Imd Weather Alert February 2026 Imd Warning Indian Weather February Analysis Imd Weather Prediction Uttar Pradesh Weather
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में नए साल पर कंपकंपाएगी ठंड: अफगानिस्तान से आ रहा कोहरा; जानिए ठिठुरन बढ़ने का क्या है कारणUttar Pradesh (UP) Weather Analysis January 2026 Cold Wave Alert Explained. Follow Lucknow Varanasi Prayagraj Winter Weather Prediction, Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
नए साल पर बारिश और घने कोहरे का अलर्ट: प्रदेश के 37 जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम, कानपुर रहा सबसे ...Uttar Pradesh (UP) Weather Cold Wave Situation Live Photos Update. Follow Lucknow Varanasi Prayagraj Winter Weather Prediction, Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
10 प्रोजेक्ट्स से चमकेगा यूपी: गंगा और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे से टाइम बचेगा, काशी में इंटरनेशनल क्रिकेट-म...Uttar Pradesh New Year 2026 Special Story; UP Upcoming (Development) Mega Projects List Details; Follow Ganga Expressway, Noida Airport, Kanpur Lucknow Expressway, Prayagraj Bridge Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
हिमाचल में कल से 6 दिन बारिश-बर्फबारी: ठंड में इजाफा होगा, तापमान 13 जगह 2°C से कम, आज 2 जिलों में शीतलहर क...Himachal Pradesh weather forecast: Cold wave alert issued for 2 districts. Follow latest updates on rain and snowfall across the state on Dainik Bhaskar.
Read more »
हिमाचल के 5 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट: मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड, परसों से 3 दिन अच्छी बारिश-बर्फबारीHimachal Pradesh cold wave alert for 5 districts. Follow latest updates on weather, rain, and snow forecasts for Himachal Pradesh on Dainik Bhaskar.
Read more »
लखनऊ में धूप को बेअसर कर रही पछुआ हवा: बारिश के बाद ठंड बढ़ी, अगले 3 दिन अस्थिर रहेगा मौसम; 2 फरवरी से साफ ...Uttar Pradesh weather alert: Western disturbance active, unstable conditions persist. Follow Lucknow rain, cold wave updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
