यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: योगी के कान में बच्चा फुसफुसाया; मायावती केक काटे बिना लौटीं, पति-पत्नी चला रहे स...

Uttar Pradesh News In Hindi News

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: योगी के कान में बच्चा फुसफुसाया; मायावती केक काटे बिना लौटीं, पति-पत्नी चला रहे स...
Latest Uttar Pradesh SamacharMayawati Birthday Short CircuitGorakhnath Mandir CM Yogi
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 1 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 18%
  • Publisher: 51%

Uttar Pradesh News Headlines And Evening Bulletin Din Bhar Badi Khabar Updates; मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, धुआं निकला, हॉल में अफरा-तफरी, न सवाल लिया, न केक काटा... वापस गईं।

योगी के कान में बच्चा फुसफुसाया; मायावती केक काटे बिना लौटीं, पति-पत्नी चला रहे सेक्स रैकेटआज की सबसे बड़ी खबर मायावती की प्रेस कांफ्रेंस में शार्ट सर्किट को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला और लखनऊ में जमघट से जुड़ी है।बर्थडे पर मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट से अफरा-तफरी मच गई। पलभर में हॉल धुआं से भर गया। तुंरत कार्यक्रम कैंसिल कर लौट गईं। मीडिया का न सवाल लिया, न केक काटा। इससे पहले बसपा सुप्रीमो ने भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा- ब्राह्मण समाज को किसी का बाटी चोखा नहीं चाहिए। सिर्फ सम्मान चाहिए। हमारी सरकार बनने पर ब्राह्मणों की चाहत पूरी की जाएगी।गोरखनाथ मंदिर में योगी ने खिचड़ी चढ़ाई। सीटी बजाकर दंडवत हुए। सवा महीने तक चलने वाले खिचड़ी मेला में 10 लाख से अधिक लोग खिचड़ी चढ़ाने पहुंचेंगे। एक दिन पहले से ही लग गई थी कई किलोमीटर लंबी श्रद्धालुओं की लाइन। उधर, लखनऊ में लड़कियां पतंगों की पेच काटती दिखीं। गोमती किनारे, पुराने शहर में पतंगबाजी का जमघट लगा। इस्कॉन मंदिर ने शहर में 9 जगहों पर भंडारा लगाया।मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में दर्जनों IAS-IPS भी पहुंचे। संभल हिंसा से चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी, सीनियर IPS अखिल कुमार, एडीजी मुथा अशोक जैन, कमिश्नर अनिल ढींगरा, एस चनप्पा, दीपक मीणा, राजकरन नैय्यर, गौरव सिंह सोगरवाल, केके विश्नोई आदि ने खिचड़ी चढ़ाई। हाल ही में अनुज के खिलाफ संभल कोर्ट ने FIR के आदेश दिए हैं। अखिलेश बोले- चापलूसी महंगी न पड़ जाए।माघ मेले में 'मंकी मैन' ने THAR से एंट्री की है। वे बंदरों जैसा ही बर्ताव कर रहे थे, नमकीन खा रहे थे। जूना अखाड़े के नागा संन्यासी हर-हर महादेव का उद्घोष करते तलवार-त्रिशूल- डमरू लहराते हुए संगम में डुबकी लगाई। किसान नेताओं की ASP संजय कुमार से धक्का-मुक्की हो गई। बाढ़ में गंगा पूजने वाले दरोगा ने पत्नी संग डुबकी लगाई तो मौनी महराज लेटते हुए पहुंचे। 91 लाख डुबकी लगा चुके।वाराणसी में पति-पत्नी स्पा सेंटर की आड़ में 5 मंजिला घर में सेक्स रैकेट चला रहे थे। पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी से 500 मीटर दूर इस घर पर बुधवार रात पुलिस ने छापेमारी की। स्पा संचालक मौके से फरार हो गया। मालकिन समेत 2 महिला और 2 पुरुष को अरेस्ट किया। कुछ युवक-युवतियां नग्न मिले, दो युवक- एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। 2 महीने पहले पड़ोसियों ने शिकायत की थी।ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां का 371वां उर्स आज से शुरू हो गया। ASI के अफसर तहखाने में 30 फीट नीचे उतरे। इसके बाद गुसल की रस्म के साथ उर्स की शुरुआत हुई।शाहजहां-मुमताज की असली कब्र खोल दी गई। ASI और उर्स कमेटी ने फूलों की चादर चढ़ाई। उर्स 3 दिन तक चलेगा। एंट्री फ्री रहेगी। 17 को सतरंगी चादर 1720 मीटर लंबी चढ़ाई जाएगी।एटा में एक 8 साल का बच्चा मां का शव लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा। फर्श पर रखी मां की लाश के पास बैठकर फफक-फफक कर के रोता रहा। एड्स के चलते उसकी मां की मौत हो गई। इसी बीमारी के चलते एक साल पहले पिता की भी मौत हुई थी। पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस पंचनामा भरने का इंतजार करती रही, लेकिन कोई नहीं मिला। बच्चे ने जमीन के लिए घरवालों से जान का खतरा बताया।यूपी में कोहरा की वजह से 4 अलग-अलग हादसों में 8 गाड़ियां टकराईं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए। कई शहरों में शिमला-जम्मू से ज्यादा ठंड रही, पारा 3°C तक पहुंच गया।मौसम विभाग के अनुसार, अभी और बिगड़ेगा मौसम। 19 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी के साथ छिटपुट बारिश भी हो सकती है। 50 से अधिक ट्रेनें, 10 फ्लाइट्स लेट रहीं।9- झांसी में पति पहुंचा तो बेड के नीचे छिपा बॉयफ्रेंड, युवती बोली- ये मेरे लिए मर गया झांसी में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ लिया। दोनों कमरा लेकर वहां ठहरे हुए थे। पति को शक हुआ तो वह पीछा करते हुए गेस्ट हाउस पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी।पति और पुलिस को देखते ही महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। इसी बीच प्रेमी बेड के नीचे छिप गया। पुलिस ने उसे वहां से बाहर निकाला। महिला ने कहा- मेरे लिए वह मर चुका है।रामलला का दर्शन करने पहुंचे मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता विनय कटियार को मंदिर के आदि शंकराचार्य गेट पर रोक दिया गया। उनका काफिला करीब 15 मिनट तक गेट पर रूका रहा। कहा गया कि उनके प्रोटोकाल का पास अभी उस जगह तक नहीं पहुंचा है। दरअसल, वे रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। उधर, रोके जाने पर कटियार के समर्थक नाराज हो गए। हालांकि, उन्होंने बाद में दर्शन किया।कानपुर में एक युवक ने ससुराल की चौखट के बाहर जहर खाकर जान दे दी। वह पत्नी को मनाने पहुंचा था लेकिन उसने दरवाजा बंद कर दिया। पति काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन नहीं खुला। फिर पत्नी को आखिरी कॉल की लेकिन उसने कॉल नहीं उठाई। फिर ऑटो में बैठा और जहर खा ली। पत्नी ने चैट में लिखा-तुझ जैसा नामर्द, धोखेबाज नहीं चाहिए। ढाई साल पहले लव-मैरिज की थी।यूपी के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही कहने वाले अपने बयान पर यूटर्न मार लिया है। उन्होंने कहा- सलमान अच्छे कलाकार हैं। गलती से नाम लिया। उनको टारगेट करने का इरादा नहीं था। शाहरूख खान पर निशाना साधते हुए कहा कि शाहरूख पाकिस्तान पर संकट आते ही मदद के लिए आगे आते लेकिन हिंदुओं पर चुप्पी साध लेते। शाहरूख खान देशद्रोही हैं।हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके बेटे हर्ष चौधरी को तलवार बांटने से जुड़े केस में जेल से रिहा कर दिया गया। सैकड़ों समर्थक डासना जेल के बाहर इकट्‌ठा हुए। उसके बाद पिंकी चौधरी ने कार्यालय तक जुलूस निकाला। चलती कारों की खिड़की से लड़के लटके दिखे। करीब 20 Km लंबा जुलूस निकाला गया। कारों से ही आतिशबाजी की गई। समर्थक चिल्लाए-शेर आया, शेर।मकर संक्रांति पर बांदा में आशिकों का मेला लगा। भूरागढ़ किले के नीचे बने नट बाबा मंदिर में कई कपल ने पूजा-पाठ कर अपने प्यार के लिए मन्नत मांगी। समाधि पर रेवड़ी और फूल चढ़ाए। कई शादीशुदा जोड़े भी यहां आशीर्वाद लेने पहुंचे। मान्यता है, यहां प्रेमी-प्रेमिका की मनोकामना पूरी होती है। ये मेला करीब 175 साल से लग रहा है। मकर संक्रांति के दिन यहां सैकड़ों प्रेमी-प्रेमिका पहुंचते हैं।यूपी में पश्चिमी हवाओं के चलते 16 जनवरी से प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री तक कम होगा। मौसम विभाग ने कहा- ठंड और बढ़ सकती है। सुबह- शाम अलर्ट रहने की सलाह दी है।पंजाब में स्कूलों का टाइम बदलायूपी में कोहरा, 4 हादसे-8 गाड़ियां टकराईं, एक की मौतबेतिया में कोहरे का ड्रोन व्यू, 8 जिलों में अलर्टटोंक में सुबह और रात में ठंडकोटा में हल्का कोहरा, शीतलहर का अलर्ट जारीसमस्तीपुर जिले में खिली धूप, न्यूनतम तापमान 6.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Latest Uttar Pradesh Samachar Mayawati Birthday Short Circuit Gorakhnath Mandir CM Yogi Sambhal Violence

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Fire Cracker Factory Blast: খাওয়ার নেশাই হল কাল! জন্মদিনের ৬ দিন আগে ১৫-র কিশোরের নিথর দেহ ফিরছে বাড়িতে...Fire Cracker Factory Blast: খাওয়ার নেশাই হল কাল! জন্মদিনের ৬ দিন আগে ১৫-র কিশোরের নিথর দেহ ফিরছে বাড়িতে...Fire Cracker Factory Blast: 15 years old teen died who got heavily injured in blast
Read more »

7.20 घंटे में 15 किमी तैराकी कर मिलिंद सोमन ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, बताया क्यों है अंकिता पर नाज?7.20 घंटे में 15 किमी तैराकी कर मिलिंद सोमन ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, बताया क्यों है अंकिता पर नाज?7.20 घंटे में 15 किमी तैराकी कर मिलिंद सोमन ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, बताया क्यों है अंकिता पर नाज?
Read more »

Aaj Ka Rashifal 15 January 2026: वाहन सावधानी से चलाएं कन्या के जातक, तुला वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास! पढ़ें पूरा राशिफलAaj Ka Rashifal 15 January 2026: वाहन सावधानी से चलाएं कन्या के जातक, तुला वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास! पढ़ें पूरा राशिफलआज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 15 जनवरी 2026: 15 जनवरी 2026, गुरुवार यानी आज चंद्रमा का पूरा दिन
Read more »

ದಿನ ಭವಿಷ್ಯ 15 ಜನವರಿ 2026: ಇಂದು ಈ 5 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಸೂರ್ಯ ದೇವನ ಆಶೀರ್ವಾದ!ದಿನ ಭವಿಷ್ಯ 15 ಜನವರಿ 2026: ಇಂದು ಈ 5 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಸೂರ್ಯ ದೇವನ ಆಶೀರ್ವಾದ!Todays Lucky Horoscope: 12 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಇಂದು (15 ಜನವರಿ 2026) ದಿನ ಭವಿಷ್ಯ ಹೇಗಿರಲಿದೆ? ಮುಂದೆ ಓದಿ..
Read more »

Breaking News LIVE Update: পুণ্য নয় পেটের টান, মেয়ে কাজলকে নিয়ে গঙ্গাসাগরে ছত্তীসগঢ়ের রোহিত কুমারBreaking News LIVE Update: পুণ্য নয় পেটের টান, মেয়ে কাজলকে নিয়ে গঙ্গাসাগরে ছত্তীসগঢ়ের রোহিত কুমারLive Blog fresh news only on zee 24 ghanta live direct January 15
Read more »

भास्कर अपडेट्स: केरल के SAI हॉस्टल में दो नाबालिग स्पोर्ट्स ट्रेनी के शव फंदे से लटके मिलेभास्कर अपडेट्स: केरल के SAI हॉस्टल में दो नाबालिग स्पोर्ट्स ट्रेनी के शव फंदे से लटके मिलेbreaking-news-live-update-headlines-15-january-rajasthan-delhi-mp-uttar-pradesh-maharashtra-mumbai
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:19:25