Mars Transit in Capricorn: 16 जनवरी के बाद मंगल ग्रह के मकर राशि में गोचर से ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. यह गोचर साहस, मेहनत और करियर को नई दिशा दे सकता है, लेकिन गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण जरूरी होगा. सही संयम और समझदारी से लिया गया फैसला इस दौरान सफलता के नए रास्ते खोल सकता है.
16 जनवरी के बाद ग्रहों की चाल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मंगल ग्रह मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जो ज्योतिष की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. मकर मंगल की उच्च राशि होती है, ऐसे में इसकी ऊर्जा और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है.
यह गोचर व्यक्ति के साहस, मेहनत, आत्मविश्वास और गुस्से पर सीधा असर डाल सकता है. सवाल यह है कि यह बदलाव ताकत बढ़ाएगा या गुस्से को भड़काएगा. पुजारी शुभम तिवारी ने बताया कि मंगल को ऊर्जा, पराक्रम, क्रोध और निर्णय क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है. वहीं मकर राशि शनि द्वारा शासित है, जो अनुशासन, धैर्य और कर्म का प्रतीक है. जब मंगल मकर राशि में प्रवेश करता है, तो उसकी उग्र ऊर्जा अनुशासन में बदलने लगती है. ऐसे में व्यक्ति ज्यादा मेहनती, लक्ष्य केंद्रित और व्यावहारिक हो सकता है. हालांकि अगर ऊर्जा को सही दिशा न मिले, तो चिड़चिड़ापन भी बढ़ सकता है. मंगल का यह गोचर करियर के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों में काम को लेकर जुनून बढ़ेगा और वे जिम्मेदारियां निभाने के लिए ज्यादा सक्रिय दिखेंगे. व्यापारियों के लिए यह समय बड़े फैसले लेने का हो सकता है. जोखिम लेने की हिम्मत बढ़ेगी और लंबे समय से रुके काम तेजी से पूरे हो सकते हैं. लेकिन जल्दबाजी और गुस्से में लिए गए फैसले नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. इस गोचर का सबसे संवेदनशील पहलू गुस्सा है. मंगल की प्रबल स्थिति लोगों को जल्दी रिएक्ट करने वाला बना सकती है. छोटी बातों पर बहस, तकरार और अहंकार की स्थिति बन सकती है. खासतौर पर परिवार और कार्यस्थल पर संयम रखना बेहद जरूरी होगा. अगर व्यक्ति धैर्य से काम ले, तो यही मंगल आत्मनियंत्रण और मानसिक मजबूती भी दे सकता है. वरना रिश्तों में खटास आने की संभावना रहेगी. मंगल का मकर राशि में गोचर रिश्तों में गंभीरता ला सकता है. लोग अपनी बात मनवाने की कोशिश करेंगे, जिससे टकराव की स्थिति बन सकती है. पति पत्नी के बीच ईगो क्लैश देखने को मिल सकता है. वहीं कुछ लोगों के लिए यह गोचर रिश्तों को मजबूत करने का मौका भी देगा, अगर वे खुलकर संवाद करें. परिवार में बुजुर्गों की सलाह मानना इस समय तनाव को कम करने में मददगार साबित होगा. सेहत के लिहाज से मंगल का यह गोचर ऊर्जा तो बढ़ाएगा, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है. ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और थकान की समस्या हो सकती है. ज्यादा गुस्सा लेने से नींद और पाचन पर भी असर पड़ सकता है. नियमित व्यायाम, योग और ध्यान इस दौरान बेहद फायदेमंद रहेंगे. शरीर की ऊर्जा को सकारात्मक कामों में लगाना स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा. मकर, मेष, कर्क और तुला राशि वालों के लिए यह गोचर ज्यादा प्रभावशाली माना जा रहा है. इन राशियों के जातकों को खास तौर पर अपने व्यवहार और फैसलों पर नियंत्रण रखना होगा. वहीं वृषभ और कन्या राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का अच्छा फल दे सकता है. सही रणनीति और धैर्य के साथ आगे बढ़ने वाले लोगों के लिए यह गोचर सफलता के नए रास्ते खोल सकता है.
Mars Transit January 16 Mars Transit Effects Mars In Capricorn Astrology Mars Transit 2026 Mangal Gochar 2026 Mangal Gochar Effects मंगल गोचर 2026 मकर राशि में मंगल मंगल का मकर गोचर प्रभाव 16 जनवरी मंगल गोचर मंगल उच्च राशि मकर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Photos: सोनमर्ग और गुलमर्ग में -7 डिग्री तापमान, कश्मीर में जम गई नदियां और झील; स्नोफॉल का अलर्टकश्मीर में 16-17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश-बर्फबारी की संभावना है, जबकि जम्मू में घना कोहरा रहेगा। शीतलहर की चपेट में घाटी में सोनमर्ग -7.
Read more »
पुणे में 3 दिन ट्रैफिक डायवर्जन: देखें कौन से रास्ते बंद और कौन से खुले रहेंगे, रूट चेक करके निकलेंPMC Elections 2026 के दौरान पुणे Traffic Police ने 14 से 16 जनवरी तक कई रूट डायवर्ट किए हैं.
Read more »
बाराबंकी में नायब तहसीलदार के साथ ठगी, शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर जालसाजों ने ऐंठे 16 लाखबाराबंकी में एक नायब तहसीलदार को शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर ठगा गया। साइबर ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर करीब 16 लाख रुपये का निवेश करवाया।
Read more »
Amazon सेल 2026: 16 जनवरी से शुरू, भारी छूट और ऑफर्स का धमाका!Amazon सेल 2026, 16 जनवरी से शुरू हो रही है, जिसमें विभिन्न उत्पादों पर शानदार छूट और ऑफर्स मिलेंगे। SBI कार्ड पर 10% की तत्काल छूट और Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक का लाभ उठाएं। iPhone 15, MacBook Air M4, Fire TV Stick HD जैसे उत्पादों पर बड़ी बचत करें। XElectron प्रोजेक्टर और Just Corseca स्पीकर्स पर भी डिस्काउंट उपलब्ध हैं।
Read more »
ஜப்பானில் வெளியாகும் ‘புஷ்பா2: தி ரூல்’ திரைப்படம்!Pushpa 2 in Japan: ஐகான் ஸ்டார் அல்லு அர்ஜுனின் ‘புஷ்பா2: தி ரூல்’ திரைப்படம் ஜப்பானில் ஜனவரி 16 அன்று ‘புஷ்பா குன்ரின்’ என்ற பெயரில் வெளியாகிறது.
Read more »
School Holiday: 16 जनवरी को इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, देखें स्कूलों की छुट्टी लिस्टSchool Holiday on 16 January 2026: लोहड़ी, मकर संक्रांति और लोहड़ी जैसे त्योहार के कारण भारत के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों की छुट्टी है. हालांकि, 16 जनवरी को किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे और कहां खुले? आइए 16 जनवरी स्कूल छुट्टी के बारे में जानते हैं.
Read more »
