यमुना प्राधिकरण के बकायेदारों को मिलेगी राहत, बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले संभव

अर्थव्यवस्था News

यमुना प्राधिकरण के बकायेदारों को मिलेगी राहत, बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले संभव
यमुना प्राधिकरणबोर्ड बैठकएकमुश्त समाधान योजना
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 53%

ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना को मंजूरी मिलने की संभावना है, जिससे उन्हें दंडात्मक ब्याज से छूट मिल सकती है। बैठक में फ्लैट खरीदारों को कब्जा व रजिस्ट्री की समीक्षा, हेरिटेज सिटी परियोजना में संशोधन, नए मास्टर प्लान और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के बकायेदार ों का शुक्रवार को बड़ी राहत मिल सकती है। यीडा की प्रस्तावित बोर्ड बैठक में एक मुश्त समाधान योजना पर बोर्ड की स्वीकृति मिल सकती है। इससे बकायेदार आवंटियों को दंडात्मक ब्याज से छूट मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके अलावा अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों का लाभ ले चुके बिल्डर परियोजना में फ्लैट खरीदारों को कब्जा व रजिस्ट्री की समीक्षा भी होगी। खरीदारों काे फ्लैट मिलने में और तेजी आ सकती है। चेयरमैन आलोक कुमार की अध्यक्षता में दोपहर तीन बजे से यीडा कार्यालय में बोर्ड बैठक होगी। इसमेंं ओटीएस, बिल्डर परियोजनाओं के प्रस्ताव के अलावा हेरिटेज सिटी परियोजना में संशोधन का प्रस्ताव, न्यू आगरा के मास्टर प्लान को स्वीकृति मिलने की संभावना है। औद्योगिक भूखंड योजना, नए सेक्टरों के विकास के लिए जमीन क्रय के प्रस्ताव भी बोर्ड की स्वीकृति के लिए रखे जाएंगे। बफर जाेन के बाद औद्योगिक व अन्य गतिविधियों के लिए के उपयोग की अनुमति की प्रक्रिया तय की जा सकती है। इसके अतिरिक्त यीडा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं, राजस्व की प्राप्ति एवं व्यय आदि की जानकारी भी बोर्ड के सदस्यों को दी जाएगी। बोर्ड बैठक को लेकर विभागीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया। यह भी पढ़ें- यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा तैयार, यीडा के केंद्रीय कार्यालय के निर्माण पर लगेगी मुहर.

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के बकायेदारों का शुक्रवार को बड़ी राहत मिल सकती है। यीडा की प्रस्तावित बोर्ड बैठक में एक मुश्त समाधान योजना पर बोर्ड की स्वीकृति मिल सकती है। इससे बकायेदार आवंटियों को दंडात्मक ब्याज से छूट मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके अलावा अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों का लाभ ले चुके बिल्डर परियोजना में फ्लैट खरीदारों को कब्जा व रजिस्ट्री की समीक्षा भी होगी। खरीदारों काे फ्लैट मिलने में और तेजी आ सकती है। चेयरमैन आलोक कुमार की अध्यक्षता में दोपहर तीन बजे से यीडा कार्यालय में बोर्ड बैठक होगी। इसमेंं ओटीएस, बिल्डर परियोजनाओं के प्रस्ताव के अलावा हेरिटेज सिटी परियोजना में संशोधन का प्रस्ताव, न्यू आगरा के मास्टर प्लान को स्वीकृति मिलने की संभावना है। औद्योगिक भूखंड योजना, नए सेक्टरों के विकास के लिए जमीन क्रय के प्रस्ताव भी बोर्ड की स्वीकृति के लिए रखे जाएंगे। बफर जाेन के बाद औद्योगिक व अन्य गतिविधियों के लिए के उपयोग की अनुमति की प्रक्रिया तय की जा सकती है। इसके अतिरिक्त यीडा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं, राजस्व की प्राप्ति एवं व्यय आदि की जानकारी भी बोर्ड के सदस्यों को दी जाएगी। बोर्ड बैठक को लेकर विभागीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया। यह भी पढ़ें- यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा तैयार, यीडा के केंद्रीय कार्यालय के निर्माण पर लगेगी मुहर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक एकमुश्त समाधान योजना बकायेदार रियल एस्टेट

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 18:18:31