सुनीता आहूजा का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वह गोविंदा के विवाहेतर संबंधों पर बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बयानों में बदलाव किया है, जिससे उनके पति के कथित अफेयर्स पर चर्चा गर्म हो गई है।
गोविंदा पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। यह सब तब से हो रहा है जब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा मीडिया से बातचीत कर रही हैं। पिछले कुछ समय से गोविंदा के विवाहेतर संबंध ों की खूब अफवाहें उड़ी हैं। हालांकि, हाल ही में सुनीता ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए लगाम भी लगाई थी। इस समय सुनीता का बरसों पुराना एक वीडियो सामने आया है, जो उनकी शादी के कुछ समय बाद का है। इस वीडियो में गोविंदा के साथ खड़ी सुनीता और उनकी बेटी भी हैं। शादी के कुछ साल बाद के इस वीडियो में सुनीता बेहद
खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, वह एक आम लड़की की तरह पति की जिंदगी में दूसरी औरत के होने पर जलन की बातें कर रही हैं।\सुनीता ने कहा था, 'एक औरत को तो जलन होती ही है।' इस वीडियो क्लिप में सुनीता कह रही हैं, 'अब इनका पेशा है तो कैसा लग रहा है का क्या मतलब, काम है तो अब करेंगे ही। अब अगर बोलते हैं कि जलन होती है तो एक औरत को तो जलन होती ही है। अब इनका पेशा है तो मैं बोलती नहीं हूं।' सुनीता आहूजा के एक हालिया साक्षात्कार का एक क्लिप भी इसके साथ जुड़ा हुआ है, जिसमें वह यह कहती हुई दिखाई दे रही हैं, 'एक ही था कि दो-चार अफेयर और कर लेते तो मजा आ जाता यार।' इन दोनों वीडियो को मिलाकर यह बताया गया है कि शादी के कुछ साल बाद और इतने सालों बाद में कितना बदलाव आता है।\बताया जा रहा है कि हाल ही में सुनीता ने पारस छाबड़ा के साथ एक पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की। गोविंदा के कथित अफेयर पर सवाल सुनते ही सुनीता ने कहा, 'मैंने मीडिया से यह बात कई बार कही है कि यह सब मैंने भी सुना है, लेकिन अब तक मैंने उसे अपनी आंखों से नहीं देखा या उसे रंगे हाथों नहीं पकड़ा है। इसलिए, मैं कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह सकती। लेकिन, मैंने सुना है कि वह एक मराठी अभिनेत्री है। यह वह उम्र नहीं है, जब ये सब किया जाए, गोविंदा को अपनी बेटी को बसाने और बेटे यश के करियर के बारे में सोचना चाहिए।' सुनीता ने गोविंदा के कथित अफेयर्स पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके पुराने बयानों और हालिया बयानों में आए बदलावों की चर्चा जरूर हो रही है। उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने सुनी-सुनाई बातों पर अधिक ध्यान दिया है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से इसका अनुभव नहीं किया है। यह भी माना जा रहा है कि अब उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं, और वह परिवार के भविष्य के बारे में अधिक चिंतित हैं
गोविंदा सुनीता आहूजा विवाहेतर संबंध एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वायरल वीडियो पारस छाबड़ा पॉडकास्ट बॉलीवुड अफवाहें
