मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: PM बोले- वक्फ कानून ठीक होता तो मुस्लिम पंचर नहीं बनाते; सोने का भाव 1 लाख पार होने क...

Dainik Bhaskar Hindi News News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: PM बोले- वक्फ कानून ठीक होता तो मुस्लिम पंचर नहीं बनाते; सोने का भाव 1 लाख पार होने क...
News In HindiLatest NewsDainik Bhaskar Morning News Brief
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 341 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 157%
  • Publisher: 51%

Dainik Bhaskar Morning News And Latest Headlines; Here Are Today's Top Stories For You On Dainik Bhaskar. गोल्डमैन सैक्स ने जारी किया नया अनुमान:सोने का भाव पहुंच सकता है ₹1.

PM बोले- वक्फ कानून ठीक होता तो मुस्लिम पंचर नहीं बनाते; सोने का भाव 1 लाख पार होने का अनुमानकल की बड़ी खबर पीएम मोदी के वक्फ कानून को लेकर दिए बयान से जुड़ी रही। पीएम ने कहा- कांग्रेस के शासनकाल में यह कानून ठीक होता तो मुस्लिमों को पंचर नहीं बनाना पड़ता। दूसरी खबर सलमान खान को लेकर है, एक्टर को फिर से धमकी दी गई। हम आपको यह भी बताएंगे कि पहली बार 6 महिलाओं ने अंतरिक्ष की सैर कैसे की।राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई होगी।IPL 2025 का 31वां मैच पंजाब और कोलकाता के बीच चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।1.

PM बोले- वक्फ कानून का सही इस्तेमाल होता तो मुसलमानों को पंचर बनाने की जरूरत नहीं पड़तीPM मोदी ने हरियाणा के यमुनानगर में वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा, 2013 में कांग्रेस ने कानून में संशोधन कर दिया, ताकि चुनाव में वोट पा सकें। कानून को ऐसा बना दिया कि बाबा साहेब के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। इसका सही उपयोग होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती।PM ने आगे कहा, कांग्रेस में मुसलमानों के लिए थोड़ी भी हमदर्दी है तो वे अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाए, लेकिन इनके नेता ऐसा कुछ नहीं करेंगे। ये सिर्फ देश के नागरिकों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं।''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरे पर थे। उन्होंने हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यहां से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद PM यमुनानगर पहुंचे थे और जनसभा को संबोधित किया।2. वक्फ कानून पर हिंसा- 24 परगना में पुलिस की गाड़ियां जलाईं: प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम किया दक्षिण 24 परगना के शोणपुर इलाके में पुलिस से झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। पश्चिम बंगाल के 24 परगना में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प हुई। भीड़ ने पुलिस की 5 बाइक में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। कैदियों को ले जाने वाली वैन को भी पलट दिया। इससे पहले मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई थी। मामले में अब तक 210 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।मुर्शिदाबाद में 10-12 अप्रैल बीच हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। दुकानें खुलने लगी हैं। अब तक 19 विस्थापित परिवार अपने घर लौट चुके हैं। मालदा और मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन मिलकर लोगों की सुरक्षित वापसी करवा रहा है।3. आतंकी तहव्वुर से रोज 10 घंटे पूछताछ कर रही NIA: राणा ने केवल पेन, नोटपैड और कुरान मांगी 2008 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से NIA ने लगातार चौथे दिन पूछताछ की। पिछले 4 दिन में राणा ने केवल तीन चीजें मांगी हैं - एक कलम, कागज या नोटपैड और कुरान। ये तीनों उसे दिए गए हैं। हालांकि उसने अभी तक किसी खास तरह के खाने की मांग नहीं की है।: तहव्वुर को 10 अप्रैल को स्पेशल विमान से अमेरिका से भारत लाया गया था। इसके बाद उसे 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया है। कस्टडी के दौरान NIA रोजाना राणा से पूछताछ की एक डायरी तैयार कर रही है।4. सोने का भाव पहुंच सकता है ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम, गोल्डमैन सैक्स ने जारी किया अनुमान अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना इंटरनेशनल मार्केट में 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच सकता है। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। हालांकि ऐसा तभी होगा जब ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क बहुत बढ़ जाए।सोना अभी अपने रिकॉर्ड हाई पर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹93,353 पर पहुंच गया है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़ गया है।5. पहली बार 6 महिलाओं ने स्पेस की सैर की: 11 मिनट में 200 किमी का सफर, सिंगर कैटी पेरी भी शामिल यह मिशन जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया है। पहली बार 6 महिलाओं ने एक साथ स्पेस की सैर की। इनमें मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, अमेरिकी बिलेनियर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज शामिल हैं। अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से उन्होंने यह यात्रा की। रॉकेट ने सोमवार शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा।ब्लू ओरिजिन रॉकेट से स्पेस में 11 मिनट सैर करने की कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपए है। इस दौरान रॉकेट ने 200 किमी का सफर तय किया। 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेन क्रू है। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी।चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 5 हार के बाद IPL में दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हराया। सोमवार को इकाना स्टेडियम में चेन्नई ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। चेन्नई ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए। शिवम दुबे ने 43, रचिन रवींद्र ने 37 और शेख रशीद 27 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और मथीश पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। लखनऊ से ऋषभ पंत ने फिफ्टी लगाई। रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए।गुजरात में ₹1800 करोड़ की 300 किलो ड्रग्स जब्त: पोरबंदर से 190 किमी दूर समुद्र में फेंककर भागे तस्कर; पाकिस्तानी बोट होने की आशंका कर्नाटक में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, हत्या: आरोपी का एनकाउंटर, भागते समय पुलिस पर किया था हमला; SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल कासगंज गैंगरेप केस- भाजपा नेता समेत 8 गिरफ्तार:विधायक-पूर्व सांसद का करीबी, हाथ जोड़कर लंगड़ाते हुए थाने से निकला प्रयागराज में दलित युवक को जिंदा जलाने के बाद बवाल: कांग्रेस सांसद और प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ियां घेरीं; हत्यारोपियों के घर तोड़-फोड़ बेंगलुरु छेड़छाड़ केस-3 राज्यों के 700 CCTV खंगाले, आरोपी गिरफ्तार: केरल के गांव में छिपा था; लड़की को गलत तरह से छुआ था मुख्य शिखर पर कलश स्थापित: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ; सुरक्षा के लिए बनेगी 4Km लंबी दीवार PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार: भारत की प्रत्यर्पण अपील के बाद एक्शन; सेहत का हवाला देकर बेल मांग सकता है चोकसी मार्च में रिटेल महंगाई बढ़कर 4% पहुंच सकती है: फरवरी में घटकर 3.61% पर आ गई थी, कल शाम 4 बजे जारी होंगे आंकड़े फर्जी आधार कार्ड बनवाना चाहता था सैफ का हमलावार शरीफुल: 30 हजार के लिए एक्टर के घर में घुसा था, पुलिस की चार्जशीट में खुलासाDU प्रिंसिपल ने क्लास रूम में गोबर का लेप लगाया: बोलीं- यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सादिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल ने क्लासरूम को ठंडा करने के लिए गोबर का लेप लगाया। प्रिंसिपल के मुताबिक यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो कॉलेज के एक फैकल्टी की देखरेख में चल रहा है। प्रोजेक्ट का नाम 'पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके थर्मल स्ट्रेस कंट्रोल का अध्ययन' है।इस्लाम अपनाना चाहते थे अंबेडकर, चुना बौद्ध: हिंदू पैदा हुए, लेकिन हिंदू नहीं रहना चाहते थे; जानें धार्मिक विचारों पर उनकी असली सोच 14 महीने बाद भी दहशत में संदेशखाली की गैंगरेप विक्टिम्स: बोलीं- चुनाव बाद भूले नेता, कोई नहीं पूछता; शाहजहां शेख के गुंडे धमका रहे असम बैंक घोटाला- सवाल पूछने वाले जर्नलिस्ट दिलबर पर केस: बैंक के डायरेक्टर CM-चेयरमैन BJP विधायक, हिमंता बोले- पत्रकार नहीं, पूरा परिवार दलाल पॉजिटिव स्टोरी- एक्सीडेंट में दोस्त की मौत, बनाया स्पेशल हेलमेट: पापा बोले- इसमें क्या बिजनेस, अब लाइट वाला हेलमेट कारगर; सालाना 1.5 करोड़ टर्नओवर सेहतनामा- गर्मियों में ब्लड फ्लो बदलने से पेट खराब: अपच, गैस और डायरिया की शिकायत; जानें इससे कैसे बचें, क्या खाएं और क्या नहीं जरूरत की खबर- AC से बढ़ता बीमारियों का खतरा: AC की हवा से सूख सकती है म्यूकस मेम्ब्रेन, जानें डॉक्टर की सलाह स्पॉटलाइट- क्या रूस ने जानबूझकर भारतीय कंपनी पर किया अटैक: यूक्रेन में कंपनी पर हमले के पीछे क्या मंशा; क्या दशकों पुराना रिश्ता दांव परतुला राशि के लोगों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। मकर राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों से मदद मिलेगी।मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिएपटना समेत 8 जिलों में तेज बारिश,छपरा-कैमूर-बांका में गिरे ओलेयूपी के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्टबारिश से दिन का पारा लुढ़काकर 35 पर आयासोनीपत में बारिश के कारण गेहूं की खरीद रुकीगोरखपुर में मौसम ने बदला मिजाज

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

News In Hindi Latest News Dainik Bhaskar Morning News Brief Rahul Gandhi Gold Rate Prediction Mehul Choksi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'वक्फ संशोधन विधेयक पर मुस्लिम समाज में भ्रम', किरेन रिजिजू बोले- हिंदुस्तान कानून से चलता है'वक्फ संशोधन विधेयक पर मुस्लिम समाज में भ्रम', किरेन रिजिजू बोले- हिंदुस्तान कानून से चलता हैसोमवार से जंतर-मंतर पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड धरना-प्रदर्शन करने जा रहा है। इस बीच केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जेपीसी पर सभी सवालों का जवाब दिया गया है। जब यह कानून संसद में आएगा तो एक-एक बात का जवाब दूंगा। उन्होंने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम समाज में भ्रम व्याप्त...
Read more »

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: शाह बोले- भारत धर्मशाला नहीं, रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी अशांति फैलाई तो खैर नहीं; ल...मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: शाह बोले- भारत धर्मशाला नहीं, रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी अशांति फैलाई तो खैर नहीं; ल...Dainik Bhaskar Morning News And Latest Headlines; Here Are Today's Top Stories For You On Dainik Bhaskar.
Read more »

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, वक्फ कानून का किया बचावगिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, वक्फ कानून का किया बचावगिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, वक्फ कानून का किया बचाव
Read more »

मरते दम तक नहीं होने दूंगी वक्फ कानून लागू...मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा ऐलानमरते दम तक नहीं होने दूंगी वक्फ कानून लागू...मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा ऐलानCM Mamata Banerjee on Waqf Amendment Act 2025: बीते 8 अप्रैल को राष्ट्रपति के जरिये वक्फ कानून को मंजूरी देने के बाद पूरे देश विरोध शुरू हो गया है. पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में कल जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है.
Read more »

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: वक्फ कानून का विरोध- प. बंगाल में 3 की मौत; स्मार्टफोन-कंप्यूटर को अमेरिकी टैरिफ से छ...मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: वक्फ कानून का विरोध- प. बंगाल में 3 की मौत; स्मार्टफोन-कंप्यूटर को अमेरिकी टैरिफ से छ...Dainik Bhaskar Morning News And Latest Headlines; Here Are Today's Top Stories For You On Dainik Bhaskar.
Read more »

मुसलमानों को पंचर नहीं बनाना पड़ता... वक्फ बोर्ड पर PM मोदी, कहा- कांग्रेस ने मुसलमान को अध्यक्ष क्यों नहीं...मुसलमानों को पंचर नहीं बनाना पड़ता... वक्फ बोर्ड पर PM मोदी, कहा- कांग्रेस ने मुसलमान को अध्यक्ष क्यों नहीं...PM Narendra Modi In Hisar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर 'तुष्टिकरण की राजनीति' के लिए वक्फ कानून बदलने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:12:15