मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने अमेरिका द्वारा मैक्सिकन वस्तुओं पर टैरिफ लगाने के जवाब में मैक्सिको के हितों की रक्षा के लिए टैरिफ और गैर-टैरिफ उपायों को लागू करने का आदेश दिया है.
मैक्सिको ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का जवाब टैरिफ लगाकर दिया है. मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने शनिवार को कहा कि अमेरिका द्वारा मैक्सिकन वस्तुओं पर टैरिफ लगाने के बाद उन्होंने अपने अर्थव्यवस्था मंत्री को मैक्सिको के हितों की रक्षा के लिए टैरिफ और गैर- टैरिफ उपायों को लागू करने का आदेश दिया है. शीनबाम ने एक पोस्ट में, जोर देकर कहा कि उनकी सरकार अमेरिका के साथ टकराव नहीं बल्कि सहयोग और बातचीत चाहती है.
वामपंथी नेता क्लाउडिया शीनबाम ने बार-बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तनाव को शांत करने की कोशिश की है. उन्होंने अक्टूबर में मैक्सिको के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद से अब तक के अपनी सरकार के कामकाज की प्रशंसा की. शीनबाम ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान घातक सिंथेटिक ओपिओइड फेंटेनाइल की 20 मिलियन खुराक जब्त की गई, साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े 10,0000 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को मैक्सिको और चीन के खिलाफ नए टैरिफ आदेशों पर हस्ताक्षर किए. उन्होंने चीन से सभी आयातों पर 10 प्रतिशत और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के लिए आर्थिक आपातकाल की घोषणा की. साथ ही उन्होंने कहा कि वह कनाडाई वस्तुओं पर भारी शुल्क लगाने के अपने वादे पर अमल करेंगे. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मैक्सिकन वस्तुओं पर टैरिफ लगाने का फैसला, अमेरिका में सिंथेटिक ओपिओइड फेंटेनाइल की तस्करी और अवैध प्रवासियों की एंट्री रोकने में शीनबाम सरकार की विफलता के कारण लिया है.टैरिफ से अमेरिका के दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों कनाडा और मैक्सिको के साथ आर्थिक गतिरोध का खतरा है. दोनों देशों द्वारा जवाबी कार्रवाई की संभावना के बीच, अमेरिका के साथ उनके दशकों पुराने व्यापार संबंध खराब हो सकते हैं. व्हाइट हाउस ने सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट की पुष्टि की कि ट्रंप प्रशासन कनाडा के लगभग सभी सामानों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है. वहीं कनाडाई तेल पर 10 प्रतिशत शुल्क लगा सकता है. ये टैरिफ रेट 4 फरवरी से प्रभावी होने वाले हैं.
मैक्सिको अमेरिका टैरिफ डोनाल्ड ट्रंप क्लाउडिया शीनबाम व्यापार अर्थव्यवस्था
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
घरेलू उपभोक्ताओं पर भी टाइम ऑफ डे टैरिफ लागू होने की तैयारीप्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं पर भी टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ लागू करने की तैयारी है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली खर्च करीब 10 से 20 फीसदी तक बढ़ सकता है।
Read more »
ट्रंप का मैक्सिको पर डबल झटका: टैरिफ और खाड़ी का नाम बदला जाएगाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यभार संभालते ही मैक्सिको को दोहरे झटके का सामना करना पड़ा। उन्होंने 1 फरवरी से मैक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की और 'गल्फ ऑफ मैक्सिको' का नाम बदलकर 'गल्फ ऑफ अमेरिका' कर दिया। इस फैसले से मैक्सिको में भारी चिंता का माहौल है। ट्रंप का मानना है कि मैक्सिको अवैध प्रवासन को रोकने के लिए कदम नहीं उठाता है।
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको पर लगाए 25 फीसदी टैरिफ, खाड़ी का नाम भी बदलाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको को 25 फीसदी टैरिफ लगाने और मैक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिका की खाड़ी करने की घोषणा की है।
Read more »
ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर लगाया टैरिफअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है। 2 फरवरी से इन देशों पर टैरिफ लागू हो गया है।
Read more »
ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% टैरिफ लगायाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% टैरिफ लगाया है।
Read more »
कनाडा अमेरिकी टैरिफ के लिए तैयारकनाडा के कार्यवाहक प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि उनका देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ का सामना करने के लिए 'तैयार' है।
Read more »
