अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है। 2 फरवरी से इन देशों पर टैरिफ लागू हो गया है।
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर आ गए हैं और उन्होंने पहले ही मैक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी थी। दो फरवरी से इन देशों पर टैरिफ लागू हो गया है। अन्य शब्दों में कहें तो इन देशों की आज से बैंड बजने वाली है। ट्रंप ने शुक्रवार को भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि वह मैक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर 25% और चीन से आयात पर 10% का भारी शुल्क लगाएंगे। और तीनों देश उन्हें रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर सकते। न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, हालाँकि व्हाइट
हाउस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि क्या इन उपायों में कोई छूट होगी क्योंकि इन टैरिफ के परिणामस्वरूप अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए सामान काफी महंगे हो सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इन टैरिफ की घोषणा की थी। ट्रंप ने क्यों बढ़ाया टैरिफ? रिपब्लिकन नेता ट्रंप अवैध आव्रजन और ‘फेंटेनाइल’ के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की तस्करी को रोकने के लिए देशों से अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के मद्देनजर टैरिफ लगाने का दावा कर रहे हैं। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा है कि इसका मकसद घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल (शनिवार) से ये सीमा शुल्क लागू हो जाएंगे. ये वादे राष्ट्रपति द्वारा किए गए थे और अब इन्हें पूरा किया जा रहा है.’’ ट्रंप ने कहा था कि वह कनाडा और मैक्सिको से तेल आयात के लिए छूट जारी रखने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन लेविट ने कहा कि उनके पास राष्ट्रपति के किसी भी संभावित कटौती के फैसले के बारे में साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। हालाँकि, ट्रंप ने कनाडा से तेल के लिए संभावित कटौती का संदर्भ देते हुए कहा कि यह दर संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी पड़ोसी से अन्य वस्तुओं के लिए नियोजित 25% की तुलना में 10% होगी। लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि तेल और प्राकृतिक गैस पर व्यापक टैरिफ फरवरी के मध्य में आएंगे, इस टिप्पणी ने तेल की कीमतों को बढ़ा दिया
DONALD TRUMP USA PRESIDENT TARIFF MEXICO CANADA TRADE WAR
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रंप की कनाडा टैरिफ धमकी पर ट्रूडो का जवाबकनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा पर भारी टैरिफ लगाने और उसे अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात पर आपत्ति जताई है।
Read more »
ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम अवैध आव्रजन और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए किया जाएगा। ट्रंप ने अमेरिकी व्यापार प्रणाली में बदलाव शुरू करने का भी वादा किया है।
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको पर लगाए 25 फीसदी टैरिफ, खाड़ी का नाम भी बदलाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको को 25 फीसदी टैरिफ लगाने और मैक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिका की खाड़ी करने की घोषणा की है।
Read more »
ट्रंप की टैरिफ़ योजना का चीन, मैक्सिको, कनाडा और यूरोपीय संघ पर क्या होगा असरडोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही एक बार फिर से कुछ देशों पर भारी-भरकम टैरिफ़ लगाने की बात कही है. ये टैरिफ़ क्या होते हैं और ये किसी देश पर क्या असर करते हैं?
Read more »
ट्रंप ने मैक्सिको, कनाडा और चीन पर टैरिफ लगाने की घोषणा कीअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको, कनाडा और चीन पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा है कि ये टैरिफ अवैध फेंटेनाइल के प्रसार को रोकने के लिए लगाए जा रहे हैं।
Read more »
कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ की चोट, ट्रंप ने एक्शन की कर दी शुरुआतलेविट ने कहा, 'मैक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ, कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ और हमारे देश में भेजे गए अवैध फेंटेनाइल के लिए चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, जिसने 10 लाख अमेरिकियों की जान ले ली है.' लेविट ने 1 मार्च से टैरिफ की रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया, जैसा कि कुछ मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया था.
Read more »
