अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको को 25 फीसदी टैरिफ लगाने और मैक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिका की खाड़ी करने की घोषणा की है।
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी ताकत से काम पर लगे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के पद पर आते ही कई देशों में चिंता बढ़ गई है। कनाडा की तरह वह अब मैक्सिको के पीछे भी हाथ धोकर पड़ चुके हैं। ट्रंप की वापसी से मैक्सिको की नींद उड़ गई है और उसे डोनाल्ड ट्रंप लगातार धमका रहे हैं। शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको को दोहरा झटका दिया। एक तो उन्होंने कहा है कि 1 फरवरी से मैक्सिको पर अमेरिका 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। दूसरा झटका कि ट्रंप ने साफ कह दिया है कि अब मैक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिका
की खाड़ी होगा। इसके लिए तो डोनाल्ड ट्रंप ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन भी कर दिए हैं। अब सवाल है कि आखिर मैक्सिको का क्या होगा? चलिए अब समझते हैं कि आखिर मैक्सिको के पीछे डोनाल्ड ट्रंप क्यों पड़ गए हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों का सबसे बड़ा रास्ता मैक्सिको ही है। यानी अमेरिका में मैक्सिको के 40 लाख अवैध प्रवासी रहते हैं। अमेरिका में बढ़े क्राइम के लिए अवैध प्रवासियों को कारण माना जाता है। डोनाल्ड ट्रंप की परेशानी का सबसे बड़ा कारण यही है। इसलिए डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ के बाद अपने चुनावी वादे को दोहराया। उन्होंने कहा कि हम अवैध अप्रवासियों को तुरंत रोक देंगे। हम लाखों-करोड़ों क्रिमिनल एलियंस को उसी जगह वापस भेजेंगे, जहां से वे आए हैं। सोमवार को शपथ के बाद ही उन्होंने मैक्सिको की सीमा पर इमरजेंसी लगा दी। सैनिकों को तैनात कर दिया। मैक्सिको को ट्रंप का डबल झटका मैक्सिको को डोनाल्ड ट्रंप ने एक और झटका तब दिया, जब उन्होंने 25 फीसदी टैरिफ लगाने की बात की। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा और मैक्सिको पर 1 फरवरी से 25 फीसदी टैरिफ लगेगा। यहां ध्यान देने वाली बात है कि अमेरिकी प्रशासन चीन पर महज 10 फीसदी ही टैरिफ लगाने का विचार कर रहा है। इसका मतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप कनाडा और मैक्सिको को लेकर काफी सख्त हैं। जबकि चीन को लेकर उनके तेवर नरम दिख रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद मैक्सिको से जुड़ा एक और काम किया। ट्रंप ने कहा कि वह ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ करेंगे। शपथ के बाद इस बाबत एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन भी कर दिया। क्यों अमेरिका की मैक्सिको पर टेढ़ी नर अमेरिका और मैक्सिको के बीच सीमा विवाद काफी पुराना है। डोनाल्ड ट्रंप की तरह ही अधिकतर अमेरिकी मानते हैं कि मैक्सिको की वजह से अमेरिका में नशा का कारोबार फल-फुल रहा है। क्राइम करके अपराधी सीमा पार भाग जाते हैं। सीमा पर तस्करी की वजह से अमेरिका में क्राइम बढ़ गया है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। ट्रंप का मानना है कि मैक्सिको अवैध इमिग्रेशन को रोकने के लिए कदम नहीं उठाता है। इसलिए डोनाल्ड ट्रंप सामुहिक निर्वासन की धमकी दे रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो मैक्सिको पर 40 लाख लोगों का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा
डोनाल्ड ट्रंप मैक्सिको टैरिफ गल्फ ऑफ अमेरिका अवैध प्रवासन सीमा विवाद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रंप का नाटो देशों पर दबाव, रक्षा खर्च बढ़ाने का आदेशअमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो सदस्यों पर रक्षा खर्च को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पांच फीसदी तक पहुंचाने का दबाव डाला है।
Read more »
ट्रंप नाटो सदस्यों पर 5 फीसदी रक्षा खर्च की मांगअमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो सदस्यों पर अपने रक्षा खर्च को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पांच फीसदी तक बढ़ाने का दबाव डाला है।
Read more »
ट्रंप अमेरिका की खाड़ी नाम बदलने को तैयारअमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर 'अमेरिका की खाड़ी' कर देंगे.
Read more »
ट्रंप के अमेरिका के नाम बदलने पर मेक्सिकन लेडी प्रेसिडेंट का तंजडोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिका की खाड़ी करने की बात कही तो मेक्सिकन लेडी प्रेसिडेंट ने ट्रंप को अमेरिका का नाम मेक्सिकन अमेरिका रखने का सजेशन दे दिया.
Read more »
ट्रंप की कनाडा टैरिफ धमकी पर ट्रूडो का जवाबकनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा पर भारी टैरिफ लगाने और उसे अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात पर आपत्ति जताई है।
Read more »
ट्रंप का मैक्सिको पर डबल झटका: टैरिफ और खाड़ी का नाम बदला जाएगाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यभार संभालते ही मैक्सिको को दोहरे झटके का सामना करना पड़ा। उन्होंने 1 फरवरी से मैक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की और 'गल्फ ऑफ मैक्सिको' का नाम बदलकर 'गल्फ ऑफ अमेरिका' कर दिया। इस फैसले से मैक्सिको में भारी चिंता का माहौल है। ट्रंप का मानना है कि मैक्सिको अवैध प्रवासन को रोकने के लिए कदम नहीं उठाता है।
Read more »
