मुहम्मद पोस्टर: सपा के प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने से रोका गया, कथित अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चला

United States News News

मुहम्मद पोस्टर: सपा के प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने से रोका गया, कथित अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 270 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 63%

Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi

उत्तर प्रदेश के बरेली में पिछले हफ़्ते ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर को लेकर हुए बवाल और हिंसा के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने वहां जाने से रोक दिया.

इसके लिए पुलिस ने पिछले हफ़्ते हुई हिंसा के कारण वहां की संवेदनशील स्थिति का हवाला दिया. इस बीच, जिला प्रशासन ने शनिवार को शहर के कई इलाकों में कथित अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया और दुकानों और घरों के अनधिकृत विस्तारों को गिरा दिया.की रिपोर्ट के मुताबिक, सपा ने घोषणा की थी कि वह स्थिति का जायज़ा लेने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगी. लेकिन विधानसभा में सबसे वरिष्ठ 83 वर्षीय नेता पांडे को लखनऊ पुलिस ने उनके घर से निकलने की अनुमति नहीं दी, और उन्हें बरेली के ज़िला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह का नोटिस थमा दिया. पांडे को शुरुआत में लखनऊ के स्थानीय पीजीआई थाने के एसएचओ द्वारा जारी एक नोटिस दिया गया था. हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए नोटिस का पालन करने से इनकार कर दिया कि यह डीएम की ओर से होना चाहिए था. बाद में उन्हें बरेली के डीएम का नोटिस सौंप दिया गया. अखबार ने पांडे के हवाले से बताया, ‘पार्टी सांसदों का एक 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बरेली पहुंचने वाला था क्योंकि हमें फोन कॉल और संदेश मिल रहे थे कि… निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है. हमारा इरादा सच्चाई का पता लगाना और ज़रूरतमंदों की मदद करना था.’ पांडे ने कहा, ‘मुझे आज सुबह 8 बजे लखनऊ से निकलना था. मैं कल रात अपने निर्वाचन क्षेत्र सिद्धार्थनगर से पीजीआई क्षेत्र स्थित अपने घर पहुंचा और पाया कि मेरे घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं. एक सब-इंस्पेक्टर ने स्थानीय एसएचओ द्वारा जारी एक नोटिस मुझे सौंपा, जिसमें कहा गया था कि मुझे बरेली जाने की अनुमति नहीं है क्योंकि इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है. एक सब-इंस्पेक्टर मुझे ऐसा प्रतिबंधात्मक आदेश कैसे दे सकता है? आज सुबह पुलिस ने मुझे बरेली के डीएम का एक नोटिस सौंपा. इसमें ज़िले में लागू प्रतिबंधात्मक आदेशों का हवाला दिया गया है और कहा गया है कि मेरे जाने से स्थिति बिगड़ सकती है और कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है. इसलिए, डीएम के पत्र में मुझे घर पर रहने के लिए कहा गया.’ सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, ‘ऐसी व्यवस्था से क्या उम्मीद की जा सकती है जब राज्य के मुख्यमंत्री खुद कहते हैं, ‘मैं इनको सबक सिखाऊंगा’.’इस बीच, समाजवादी पार्टी के सांसद ज़िया उर रहमान बर्क ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘आई लव मुहम्मद’ नारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने से रोकने के कदम पर सवाल उठाया.की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल में शामिल बर्क ने पुलिस द्वारा उनके दौरे को रोकने की कड़ी आलोचना की और इसे अलोकतांत्रिक और अनुचित बताया. बर्क ने कहा, ‘जब बरेली में पुलिस प्रशासन और सरकार कह रही है कि वहां सब कुछ सामान्य है और कोई समस्या नहीं है, तो हमें वहां जाने से रोकने का क्या मतलब है? हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और पीड़ित परिवारों से मिलने और एक सटीक रिपोर्ट तैयार करने के लिए वहां जाना चाहते हैं जिससे उन्हें न्याय मिल सके.’ सपा प्रतिनिधिमंडल, जिसमें सांसद इकरा हसन, मोहिबुल्लाह नदवी और बर्क शामिल थे, दिन में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक के आवास से रवाना हुए थे. इस घटनाक्रम पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ‘दुर्भाग्य से भाजपा सरकार के इशारे पर प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया गया. सरकार इस तरह से काम कर रही है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, और प्रतिनिधिमंडल को अपनी जायज़ चिंताओं को उठाने से रोक रही है. जब प्रतिनिधिमंडल जाता है, तो उसका उद्देश्य सच बोलना, सही-गलत में अंतर करना और न्याय की मांग करना होता है, न कि किसी को भड़काना. इसे रोकना लोकतंत्र का उल्लंघन है. लोकतंत्र में विपक्ष को भी उतना ही अधिकार है जितना सत्ता पक्ष को, लेकिन भाजपा सरकार इस लोकतांत्रिक अधिकार को दबाने की कोशिश कर रही है.’ ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने 4 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान ‘आई लव मुहम्मद’ लिखे बोर्ड लगाने के आरोप में 24 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसके बाद 26 सितंबर को बरेली में जुमे की नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र की एक मस्जिद के बाहर ‘आई लव मुहम्मद’ लिखे पोस्टर लिए एक बड़ी भीड़ के इकट्ठा होने के बादगिरफ्तार किया . इसी बीच मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह जखीरा इलाके में डॉ. नफीस अहमद के स्वामित्व वाले मैरिज हॉल, रज़ा पैलेस को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बरेली विकास प्राधिकरण की टीमों ने ध्वस्त कर दिया. अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई भवन निर्माण मानदंडों के उल्लंघन के कारण की गई. मौके पर लगी नेमप्लेट में संपत्ति के मालिक की पहचान मुतवल्ली शोएब बेग के रूप में की गई है, जो पूर्व पीसीएस अधिकारी स्वर्गीय अतहर बेग के बेटे हैं. इसी कड़ी में फैक एन्क्लेव में प्रशासन ने फरहत के एक घर को सील कर दिया, जहां बताया गया है कि हाल ही में हुई हिंसा के दौरान मौलाना तौकीर रज़ा कथित तौर पर शरण लिए हुए थे. इसके अलावा, नगर निगम ने सैलानी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया और दुकानों और घरों के कथित अनधिकृत विस्तारों को हटाया. इस अभियान के दौरान नगर आयुक्त मौजूद थे. इससे पहले अधिकारियों ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुख्य मौलवी के सहयोगियों से जुड़ी आठ कथित अवैध संपत्तियों की पहचान की थी, जिन्हें संभावित रूप से ध्वस्त किया जा सकता था. अखबार के अनुसार, बरेली विकास प्राधिकरण और ज़िला प्रशासन की टीमों ने फ़ाइक एन्क्लेव, जगतपुर और पुराने शहर सहित कई इलाकों का निरीक्षण किया, जहां कई इमारतें बिना स्वीकृत नक्शों के बनी हुई पाई गईं, जिनमें से कुछ सरकारी और सीलिंग की ज़मीन पर अतिक्रमण कर रही हैं. बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मणिकंदन ए. ने कहा, ‘सरकारी और सीलिंग की ज़मीन पर अवैध निर्माणों को बख्शा नहीं जाएगा. नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.’ इसके साथ ही बरेली नगर निगम ने पहलवान साहब की दरगाह के ऊपर की दुकानों सहित कई दुकानों को ध्वस्त करने के लिए चिह्नित किया है. आरिफ के खिलाफ सड़क और ज़मीन पर अतिक्रमण के लिए एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.बिहार: भाजपा की मांग- बुर्के में वोट देने आने वाली महिलाओं की जांच करे चुनाव आयोगबिहार एसआईआर: 22.7 लाख महिला मतदाताओं के नाम हटाए गए, गोपालगंज में सर्वाधिक

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कई राज्यों में खाद की कमी, भाजपा शासित मध्य प्रदेश व ओडिशा में हिंसा और हंगामाकई राज्यों में खाद की कमी, भाजपा शासित मध्य प्रदेश व ओडिशा में हिंसा और हंगामाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

सुप्रीम कोर्ट ने खजुराहो मंदिर परिसर में विष्णु की प्रतिमा पुनर्स्थापित करने की मांग पर विचार करने से मना कियासुप्रीम कोर्ट ने खजुराहो मंदिर परिसर में विष्णु की प्रतिमा पुनर्स्थापित करने की मांग पर विचार करने से मना कियाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पंजाब के श्रमिकों के साथ प्रताड़ना के आरोप पर एफआईआर का आदेशजम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पंजाब के श्रमिकों के साथ प्रताड़ना के आरोप पर एफआईआर का आदेशHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

बंगाली प्रवासियों की भारत वापसी का आदेश देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा- जल्दबाज़ी में हुई कार्रवाईबंगाली प्रवासियों की भारत वापसी का आदेश देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा- जल्दबाज़ी में हुई कार्रवाईHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

किस तरह आदिवासी देवता महिषासुर को हिंदू संस्कृति ने अपना शिकार बनायाकिस तरह आदिवासी देवता महिषासुर को हिंदू संस्कृति ने अपना शिकार बनायाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

आरएसएस के कार्यक्रम में नहीं जाएंगी सीजेआई गवई की मां, कहा- हम अंतिम सांस तक आंबेडकरवादी रहेंगेआरएसएस के कार्यक्रम में नहीं जाएंगी सीजेआई गवई की मां, कहा- हम अंतिम सांस तक आंबेडकरवादी रहेंगेHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:35:48