क्या कपिल का साथ छोड़ देंगे सलमान? BeingSalmanKhan KapilSharmaK9
का कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ इन दिनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. हालांकि ये सुर्खियां शो के लिए पॉजिटिव नहीं दिखाई दे रही हैं. टीवी पर सभी टॉप सीरियल्स को पछाड़ते हुए एक दौर में कपिल शर्मा का ये शो टॉप पर ट्रेंड करता था.
वहीं अब इस शो को धीरे-धीरे इतना नुकसान होता जा रहा है कि कपिल शर्मा एक बार फिर मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. चैनल तो पहले ही फटकार लगा चुका है वहीं माना जा रहा है कि सलमान बहुत जल्द काफी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं. लाख कोशिशों के बाद भी कपिल मामला संभाल नहीं पा रहे हैं. कपिल शर्मा शो का सीजन 2 बीते साल 29 दिसंबर को शुरू हुआ था. इसे कपिल शर्मा का कमबैक कहा जा रहा था. इस साल की शुरुआत में कपिल शर्मा का शो बुलंदियों पर जा पहुंचा. इस शो पर सलमान खान ने पैसा लगाया. वहीं कपिल के साथ-साथ उनकी पूरी टीम को काफी उम्मीदे थीं लेकिन टीआरपी के साथ-साथ इस शो से कई विवाद भी जुड़े. इन्हीं विवादों का नतीजा है कि शो अब मुसीबत में फंसता नजर आ रहा है. पुलवामा हमले पर बयान देकर शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू फंस गए. उन्हें शो से हटा दिया गया. उनकी जगह अर्चना पूरण सिंह को दे दी गई. हालांकि अभी चैनल की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं आया लेकिन तब से लेकर अब तक वे शो पर वापस नहीं आए हैं. इसी के तुरंत बाद जब कपिल शर्मा सिद्धू का सपोर्ट करते दिखे तो लोगों ने शो ही बायकॉट करने की मांग कर डाली. बता दें कि इन सब विवादों के बाद कपिल के शो की टीआरपी गिर गई है. धीरे-धीरे अब ये शो टीआरपी की रेस में 7वें नजर पर आ गया है. वहीं अब माना जा रहा है कि सलमान इस बात से नाराज हो सकते हैं. वे कपिल से जल्द ही मुलाकात भी कर सकते हैं. बीते दिनों ऐसी भी खबरें आई थीं कि सलमान कपिल और सुनील ग्रोवर को एक करने की कोशिश कर रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
समझौता ब्लास्ट केसः असीमानंद समेत सभी चार आरोपी बरीअसीमानंद के अलावा इस मामले में लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजेंद्र चौधरी आरोपी थे।
Read more »
दिनेश शर्मा: प्रोफेसर, मेयर और अब डिप्टी CM की कुर्सी पर काबिजलखनऊ यूनिवर्सिटी के कॉमर्स डिपार्टमेंट में प्रोफेसर रहे दिनेश शर्मा दो बार लखनऊ के मेयर रह चुके हैं. वह 2008 में पहली बार लखनऊ के मेयर चुने गए और 2012 में फिर मेयर बने. 2014 में केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया और साथ ही गुजरात का प्रभारी भी नियुक्त किया.
Read more »
होली के रंग में दिखे कपिल-गिन्नी, शादी के बाद कुछ इस अंदज में खेली पहली होली- Amarujalaहोली के रंग में दिखे कपिल-गिन्नी, शादी के बाद कुछ इस अंदज में खेली पहली होली KapilSharma Holi2019 EntertainmentNews entertainment
Read more »
कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- जनता चुनाव में देगी जवाबबीजेपी नेता और यूपी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया.
Read more »
कपिल सिब्बल ने किया ऐलान, गठबंधन हो ना हो चांदनी चौक से लडूंगा चुनावसिब्बल 2004 और 2009 में चांदनी चौक से चुनाव जीते, लेकिन पिछले चुनाव में वह BJP नेता हर्षवर्धन से हार गए थे.
Read more »
केसरी के हिट होते ही अक्षय कुमार ने दिया कपिल शर्मा को सरप्राइजबॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म केसरी रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। हाल ही में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़श कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म केसरी का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान इन सभी ने मिलकर खूब मस्ती की थी।
Read more »
पोते समेत कांग्रेस में लौटे 91 साल के सुखराम, BJP में शामिल हुईं झारखंड RJD अध्यक्षसोमवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में सुखराम और उनके पोते आश्रय शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए. खास बात ये है कि सुखराम के बेटे और आश्रय के पिता अनिल शर्मा अभी हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार में मंत्री हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस ने आश्रय शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का टिकट देने का वादा किया है.
Read more »
हिमाचल प्रदेश: पिता और बेटा बीजेपी छोड़ पहुंचे कांग्रेस में, कैबिनेट मंत्री अजय शर्मा धर्मसंकट मेंलोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर नेताओं का दलबदल जारी है. इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में पूर्व केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम और उनके पौत्र आश्रय शर्मा सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बीजेपी से पाला बदलकर कांग्रेस में शामिल हो गए. सुखराम ने इसे अपनी 'घर वापसी' बताया.
Read more »
