केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने बीजेपी नेता और रामपुर से उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ आजम खान की वाहियात टिप्पणी की आलोचना की है.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के सियासी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सपा उम्मीदवार आजम खान ने जयाप्रदा के खिलाफ 'खाकी अंडरवियर' वाला अपमानजनक टिप्पणी कर माहौल को और गरम कर दिया है. इतना ही नहीं, सुषमा स्वराज ने आजम खान के इस बयान के लिए मुलायम सिंह यादव पर हमला बोला है और उन्हें भीष्म की तरह मौन साधने की गलती न करने की सलाह दी है.
बता दें कि रविवार को एक रैली के दौरान आजम खान ने बिना नाम लिए जयाप्रदा के खिलाफ खाकी अंडरवियर वाला बयान दिया था. सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर मुलायम सिंह यादव का नाम लेकर लिखा- 'मुलायम भाई, आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के. आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है. आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिये.' सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव और जया बच्चन के नाम का भी उल्लेख किया है और इस मसले पर ध्यान आकर्षित कराने की कोशिश की है. मुलायम भाई - आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के. आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा हैं. आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिये. @yadavakhilesh Smt.Jaya Bhaduri, Mrs.Dimple Yadav.pic.twitter.com/FNO5fM4Hkc — Chowkidar Sushma Swaraj April 15, 2019बता दें कि सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में जिस द्रौपदी का नाम लेकर महाभारत के उस घटना का जिक्र किया है, उसमें पांडवों की रानी द्रौपदी का कौरव चीरहरण करते हैं और उस दौरान भीष्म पितामह मौन साधे हुए रहते हैं. दरअसल, आजम खान जिस वक्त यह आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे, उस वक्त उस मंच पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे. रविवार को आजम खान ने जनसभा के दौरान जयाप्रदा पर निशाना साधते हुए कहा था. - 'जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया... उनकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है.' हालांकि, उन्होंने इस बयान में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया था. जयाप्रदा की प्रतिक्रिया: जयाप्रदा ने कहा कि उनके लिए यह नई बात नहीं है. साथ ही कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ ऐसा क्या कर दिया कि वे ऐसी बातें कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जयाप्रदा ने कहा, 'यह मेरे लिए नया नहीं है. आपको याद होगा कि मैं 2009 में उनके पार्टी की उम्मीदवार थी, जब उन्होंने मेरे खिलाफ टिप्पणी की तो किसी ने भी मेरा समर्थन नहीं किया. मैं एक महिला हूं और जो उन्होंने कहा वह मैं दोहरा भी नहीं सकती. मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ क्या किया है, जो वे ऐसी बातें कह रहे हैं.'आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आजम खान के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. आजम खान ने इस टिप्पणी को लेकर सफाई भी दी है. आजम खान ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है.इस मामले पर महिला आयोग ने भी सख्ती दिखाई है. महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए आजम खान को नोटिस जारी किया है. वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा,"वह हमेशा महिलाओं के बारे में गंदी बातें करते हैं, और इस चुनाव में महिला राजनेताओं के खिलाफ यह उनकी दूसरी टिप्पणी है... राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है, और उन्हें नोटिस भेज रहे हैं... हम चुनाव आयोग से भी कड़ी कार्रवाई करने के लिए कह रहे हैं, क्योंकि उनके सबक सीखने का वक्त आ गया है... अब उन्हें इसे रोकना ही होगा... महिलाएं सेक्स ऑब्जेक्ट नहीं हैं... मुझे लगता है, महिला मतदाताओं को भी महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ मतदान करना चाहिए..."उधर अपने बयान पर सफाई देते हुए आजम खान ने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया है. मैं जानता हूं कि मुझे क्या कहना चाहिए. अगर कोई साबित कर देता है कि मैंने कहीं, किसी का नाम लिया है, किसी का अपमान किया है, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. आजम खान ने एएनआई से कहा कि 'मैं दिल्ली के एक व्यक्ति का जिक्र कर रहा था जो अस्वस्थ है. जिसने कहा था- मैं 150 राइफलें लेकर आया था और अगर मैंने उस दिन आजम खान को देखा होता तो गोली मार देता.' उसके बारे में बात करते हुए, मैंने कहा, 'लोगों को जानने में काफी समय लगा और बाद में पता चला कि उसने आरएसएस के शॉर्ट्स पहने थे.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
माल्या को झटका, अदालत में अर्ज़ी ख़ारिजकारोबारी विजय माल्या ने ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पण किए जाने के आदेश को चुनौती दी थी.
Read more »
IPL-12: केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने ध्वस्त की हैदराबाद की चुनौती, पंजाब की चौथी जीतपंजाब की टीम ने आईपीएल-12 के रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 6 विकेट से हराया. पंजाब के ओपनर केएल राहुल 71 रन बनाकर नाबाद लौटे.
Read more »
सुषमा स्वराज ने आतंकवाद के मुद्दे पर क्यों कहा- राहुल गांधी हटवा लें SPG की सुरक्षाभारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में कथित रूप से देश में आतंकवाद की समस्या एवं उसके निदान की कोई चर्चा न होने की बात उठाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए आतंकवाद की समस्या चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है तो वह अपनी सुरक्षा में लगी एसपीजी (विशेष सुरक्षा दल) को क्यों नहीं हटवा लेते.
Read more »
पहला चरण: 20 राज्यों की 91 सीटों पर आज थम जाएगा चुनावी शोरपहले चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की सात, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, नगालैंड-मिजोरम की एक-एक, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर मतदान होना है.
Read more »
सुस्त पड़ी ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ की रफ्तार, 2019-20 में बिक्री बढ़ने की उम्मीदनकदी संकट, वाहनों की ऊंची कीमतें और आगामी लोकसभा चुनावों के परिणाम की वजह से अनिश्चितता के चलते ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ पर रोक लग गई है.
Read more »
कांगो से शव लाने के लिए भारतीय के पास नहीं थे पैसे, सुषमा स्वराज ने मदद को बढ़ाए हाथट्विटर पर अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से एक भारतीय ने सुषमा स्वराज से मुश्किल में फंसे दूसरे भारतीय परिवार की मदद करने की अपील की है.
Read more »
कांगो से शव वापस लाने के लिए भारतीय के पास नहीं हैं पैसे, मदद के लिए आगे आई सुषमा स्वराज– News18 हिंदीभारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं. सुषमा ने फिर एक बार विदेश में फंसे भारतीय के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में दो दिन पहले एक भारतीय की मौत हो गई, लेकिन परिवार वालों के पास शव वापस लाने के लिए पैसे नहीं हैं. परिवार ने सुषमा से मदद की गुहार लगाई तो वे तुरंत मदद के लिए तैयार हो गईं.
Read more »
रामपुर में बोले अखिलेश यादव, बीजेपी की नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से दे जनताउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि बीजेपी की नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से देना चाहिए. जिस प्रकार पहले चरण में वोटों की बारिश हुई है, उसी प्रकार रामपुर में महागठबंधन के वोटों से ऐतिहासिक विजय होनी चाहिए.
Read more »
सुषमा का ट्वीट– रामपुर में हो रहा द्रौपदी का चीर हरण, भीष्म की तरह मौन ना साधें मुलायमसमाजवादी पार्टी नेता आजम खां और बीजेपी नेता जया प्रदा के बीच चल रही जुबानी जंग में अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी कूद गई हैं. सुषमा ने सोमवार सुबह ट्वीट कर आजम खां के बयान पर आपत्ति जताई.
Read more »
‘खाकी अंडरविअर’ पर सुषमा स्वराज ने मुलायम सिंह से की यह अपीलLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मुलायम भाई, आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीरहरण हो रहा है। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती न करें।’’
Read more »
