रामलाल ने जोशी को बताया कि पार्टी ने फैसला किया है कि आपको लोकसभा चुनाव नहीं लड़वाया जाए. इसके साथ ही राम लाल ने उनसे कहा कि पार्टी चाहती है कि आप पार्टी ऑफिस आकर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करें. लेकिन जोशी ने ऐसा करने से मना कर दिया. साथ ही उन्होंने राम लाल से कहा कि अगर चुनाव न लड़वाने का फैसला हुआ है तो कम से कम पार्टी अध्यक्ष को आकर हमें बताना चाहिए था.
नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भी इस बार पार्टी टिकट नहीं दे रही है. इतना ही नहीं उनका नाम उत्तर प्रदेश भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी नहीं है. भाजपा ने इस बार पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भी टिकट नहीं दिया.
उनकी संसदीय सीट गांधीनगर से इस बार भाजपा राष्ट्रीय अमित शाह को उतारा गया है. बताया जा रहा है कि पार्टी के टिकट न देने के फैसले को लेकर बीजेपी के संगठन महासचिव राम लाल ने मुरली मनोहर जोशीसे मुलाक़ात की. राम लाल ने मुरली मनोहर जोशी को पार्टी का फैसला बताया. UP के लिए BJP ने किया स्टार प्रचारकों का ऐलान: 40 नेताओं की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी और जोशी का नाम नहीं इस मुलाकात के बाद मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर में अपने मतदाताओं को कहा कि रामलाल ने उनसे चुनाव न लड़ने को कहा. इससे पहले राम लाल लालकृष्ण आडवाणी, कलराज मिश्र से मुलाक़ात कर चुके हैं. वहीं शांता कुमार और करिया मुंडा को फोन पर पार्टी नेतृत्व का फैसला बताया कि आप लोग अपनी तरफ से खुद ऐलान करें कि चुनाव नहीं लड़ना चाहते. इसके बाद कलराज मिश्र, शांता कुमार और करिया मुंडा ने खुद घोषणा की कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं.चुनाव न लड़ने का खुद से ऐलान करने के लिए मुरली मनोहर जोशी की तरह लाल कृष्ण आडवाणी भी तैयार नहीं हुए. आडवाणी ने भी मुरली मनहोर जोशी की तरह राम लाल को कहा था अगर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह खुद आकर पार्टी का फैसला बताते तो अच्छा रहता.देखें स्टार प्रचारकों की लिस्ट:बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं, मगर लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है. बीजेपी की उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और उमा भारती का नाम है. टिप्पणियांVIDEO- बीजेपी में टिकट कटने से आहत हुए लालकृष्ण आडवाणी?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव आयोग ने दूसरे चरण की अधिसूचना की जारी, पार्टियों में बढ़ी हलचलचुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव (lok sabha elections 2019) के दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी.
Read more »
चुनाव 2019: कांग्रेस ने जैसे ही बेटे को बनाया प्रत्याशी, पिता ने तोड़ लिया नाताजयवीर सिंह ने कहा कि वह 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे. अरविंद ने बीजेपी का विरोध किया था और पार्टी की सदस्यता नहीं ली थी.
Read more »
मायावती का बड़ा ऐलान, कहा- नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनावBREAKING बसपा प्रमुख Mayawati ने ऐलान किया है कि वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी
Read more »
भास्कर इंटरव्यू: वसुंधरा राजे से पार्टी ने कभी नहीं कहा कि वे चुनाव लड़ें: जावड़ेकरInterview with Prakash Javadekar | 16 नामों की सूची जारी होने के बाद भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर से भास्कर की बातचीत उन्होंने बताया कि राजसमंद से दिया कुमारी का नाम भी मंथन में, किसे टिकट मिलता है, जल्द पता चल जाएगा
Read more »
कमलनाथ की चुनौती कबूल कर भोपाल से लड़ेंगे दिग्विजय सिंह-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को पत्रकारों के लिए आयोजित एक समारोह में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव अभियान समिति ने तय किया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। कमलनाथ ने इससे पहले कहा था कि दिग्विजय को इंदौर या भोपाल जैसी किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।
Read more »
