भारतीय जनता पार्टी ने लालकृष्ण आडवाणी की तरह की अपनी पार्टी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटने का मन बना लिया है.
नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भी इस बार पार्टी टिकट नहीं दे रही है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया है और उन्हें इस बार कानपुर सीट से नहीं लड़ाया जाएगा.
बीजेपी के महासचिव रामलाल ने मुरली मनोहर से कहा कि पार्टी का फैसला कि वे चुनाव न लड़ें और इसका ऐलान वे खुद पार्टी कार्यालय में आकर करें. मगर मुरली मनोहर जोशी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. लगे हाथ उन्होंने कानपुर की जनता को एक खत लिखकर इसकी सूचना भी दे दी है. इससे साफ जाहिर होता है कि टिकट कटने की वजह जोशी भी बीजेपी से नाराज हैं. दरअसल, बीजेपी महासचिव रामलाल ने मुरली मनोहर जोशी को बताया कि पार्टी ने फैसला किया है कि आपको लोकसभा चुनाव नहीं लड़वाया जाए. इसके साथ ही राम लाल ने उनसे कहा कि पार्टी चाहती है कि आप पार्टी ऑफिस आकर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करें. लेकिन जोशी ने ऐसा करने से मना कर दिया. साथ ही उन्होंने राम लाल से कहा कि अगर चुनाव न लड़वाने का फैसला हुआ है तो कम से कम पार्टी अध्यक्ष को आकर हमें बताना चाहिए था. मुरली मनोहर जोशी का टिकट कटा। कानपुर के मतदाताओं को उन्होंने पत्र लिख कर दी जानकारी। इससे पहले आडवाणी का टिकट भी काट दिया गया। दोनों नेता टिकट काटे जाने के तरीके से बेहद नाराज। pic.twitter.com/vV8N6MeFoj — Akhilesh Sharma March 26, 2019इसके बाद मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर के वोटरों के नाम से एक खत लिखा है. इस खत में मुरली मनोहर जोशी ने कम शब्दों में लिखा है कि ' भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रामलाल ने कहा है कि मुझे कानपुर या कहीं से भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए.' इस खत में मुरली मनोहर जोशी ने बस इतना ही लिखा है. हैरान करने वाली बात है कि उनका नाम उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी नहीं है. UP के लिए BJP ने किया स्टार प्रचारकों का ऐलान: 40 नेताओं की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी और जोशी का नाम नहीं टिप्पणियांबता दें कि भाजपा ने इस बार पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भी टिकट नहीं दिया. उनकी संसदीय सीट गांधीनगर से इस बार भाजपा राष्ट्रीय अमित शाह को उतारा गया है. बताया जा रहा है कि पार्टी के टिकट न देने के फैसले को लेकर बीजेपी के संगठन महासचिव राम लाल ने मुरली मनोहर जोशी से मुलाक़ात की. राम लाल ने मुरली मनोहर जोशी को पार्टी का फैसला बताया. लालकृष्ण आडवाणी को भी रामलाल ने ही पार्टी का फैसला सुनाया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेठी के इस गांव को मनोहर पर्रिकर ने लिया था गोद, मूर्ति लगवाना चाहते हैं गांववालेबरौलिया गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अगर सरकारी मदद और फंडिंग से मूर्ति बनवाईं जाती हैं तो अच्छा होगा, वरना हम खुद पैसा इकट्ठा करेंगे।
Read more »
बगल की कुर्सी पर मनोहर पर्रिकर की तस्वीर, प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा सीएम की गद्दीभाजपा के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 46 वर्षीय सावंत ने मनोहर र्पिरकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था।
Read more »
राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार ने ली मनोहर पर्रिकर की जान: NCP विधायक-Navbharat TimesIndia News: महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक जितेंद्र अवहाड ने राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे ही गोवा के दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर की मौत का कारण बताया। उन्होंने कहा कि पर्रिकर ईमानदार थे और राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार से उन्हें पीड़ा हुई। इसी पीड़ा के कारण गंभीर बीमारी से नहीं लड़ सके और गुजर गए।
Read more »
लालकृष्ण आडवाणी की सीट गांधीनगर से अमित शाह लड़ सकते हैं चुनाव: सूत्र91 साल के लालकृष्ण आडवाणी अभी भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं. आडवाणी और अन्य वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को टिकट देने के फैसले के बारे में भाजपा ने कहा था कि दोनों के चुनाव लड़ने का फैसला उन्हीं पर छोड़ा गया. सूत्रों ने बताया कि अभी तक आडवाणी से पार्टी ने संपर्क नहीं किया, वहीं मुरली मनोहर जोशी के चुनाव लड़ने पर भी संशय बना हुआ है.
Read more »
पहली सूची में भाजपा ने काटे अपने छह सांसदों के टिकट, इस नाम ने चौंकायालखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जारी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अपने छह वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए हैं। बाकी सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। इस सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम हाल ही में भाजपा से बसपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का है। संघमित्रा को बंदायु से टिकट दिया गया है।
Read more »
बिहार: आरजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्हैया को सीपीआई ने दिया टिकटआरजेडी ने दो चरणों में लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पहले चरण में 11 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई पर मतदान होना है।
Read more »
टिकट ना मिलने से खफा जोशी, कहा- नहीं करूंगा ऐलान, शाह को बताना था फैसलाभारतीय जनता पार्टी में टिकट ना मिलने के कारण दिग्गजों की नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है. ताजा मामला दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी का है, टिकट ना मिलने के कारण वह पार्टी से खफा हैं.
Read more »
आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट कटा, बोले- पार्टी ने चुनाव लड़ने से मना किया– News18 हिंदीसीएनएन-News18 को भेजे बयान में जोशी ने बताया कि पार्टी महासचिव रामलाल ने उनसे इस बाबत बात की और चुनाव लड़ने से मना किया.
Read more »
मुरली मनोहर जोशी ने क्यों कहा BJP ऑफिस जाकर नहीं करूंगा चुनाव न लड़ने का ऐलान?रामलाल ने जोशी को बताया कि पार्टी ने फैसला किया है कि आपको लोकसभा चुनाव नहीं लड़वाया जाए. इसके साथ ही राम लाल ने उनसे कहा कि पार्टी चाहती है कि आप पार्टी ऑफिस आकर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करें. लेकिन जोशी ने ऐसा करने से मना कर दिया. साथ ही उन्होंने राम लाल से कहा कि अगर चुनाव न लड़वाने का फैसला हुआ है तो कम से कम पार्टी अध्यक्ष को आकर हमें बताना चाहिए था.
Read more »
