दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विकसित भारत और विकसित दिल्ली के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने यमुना प्रदूषण से निपटने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। रेखा गुप्ता ने गोवर्धन परिक्रमा भी की और दिल्ली के लोगों की सेवा करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर...
मथुरा: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मथुरा के वृंदावन में प्रतिष्ठित श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित दिल्ली’ के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन का वीडियो साझा करते हुए जय श्री राधे कहा। जय श्री बांके बिहारी लाल की। प्रभु चरणों में यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा दिल्ली सहित समस्त देशवासियों पर बनी रहे।दिल्ली की मुख्यमंत्री शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मथुरा में बायो-सीएनजी प्लांट का उद्घाटन करने के लिए आई हुई हैं। उन्होंने यमुना के प्रदूषण से निपटने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना करने के बाद रेखा गुप्ता ने अपनी संतुष्टि का भाव व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि मैं अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विकसित भारत और विकसित दिल्ली के लिए प्रार्थना करती हूं। इससे पहले शनिवार को रेखा गुप्ता ने गोवर्धन परिक्रमा की थी। सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी सरकार के समर्पण पर जोर देते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान भारत के नागरिकों और हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि हम पूरी लगन के साथ दिल्ली के लोगों की सेवा कर सकें। मुख्यमंत्री शनिवार को कोसी कलां के निकट कमर गांव में 2.
5 टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायो-सीएनजी प्लांट के उद्घाटन में भाग लेने के लिए आई थीं। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यमुना प्रदूषण के लिए पिछली सरकारों की कड़ी आलोचना की थी। मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री का दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।
मथुरा समाचार बांके बिहारी मंदिर दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रेखा गुप्ता ने की गोवर्धन परिक्रमा Mathura News Banke Bihari Temple Delhi Chief Minister Rekha Gupta Up News Rekha Gupta Did Govardhan Parikrama
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली में विकास की रफ्तार थमेगी नहीं : रेखा गुप्तापीएम मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली में विकास की रफ्तार थमेगी नहीं : रेखा गुप्ता
Read more »
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं हरिद्वार, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चनादिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं हरिद्वार, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना
Read more »
Badrinath-Kedarnath: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने केदारनाथ धाम के किए दर्शन, उत्तराखंड सरकार की व्यवस्थाओं को सराहादिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को केदारनाथ धाम में दर्शन किए। मंदिर समिति और केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उन्हें प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई...
Read more »
500 करोड़ में बनेगा बांके बिहारी कॉरिडोर, योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट की खासियत जान लीजिएबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में स्थानीय गोस्वामी समाज प्रदर्शन कर रहा है। इनका कहना है कि कॉरिडोर बनने से कुंज की गलियां खत्म हो जाएंगी।
Read more »
बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर : श्रद्धा, संरचना और सुरक्षा का संगम, भक्तों को सहज दर्शन का अवसरबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर : श्रद्धा, संरचना और सुरक्षा का संगम, भक्तों को सहज दर्शन का अवसर
Read more »
सीएम रेखा गुप्ता ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के विकास कार्यों की समीक्षा कीसीएम रेखा गुप्ता ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के विकास कार्यों की समीक्षा की
Read more »
