केरल में एक शख्स नशे की हाल में पुलिस स्टेशन पहुंचा और दावा किया कि उसके बैग में 2 बच्चों के कंकाल हैं. इसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया.
त्रिशूर . केरल के त्रिशूर जिले में एक युवक रविवार तड़के नशे की हालत में थाने पहुंचा और दावा किया कि उसके बैग में दो नवजात शिशुओं के कंकाल हैं. पुलिस के अनुसार, युवक ने पुडुक्कड़ थाने में अधिकारियों को बताया कि ये नवजात शिशु एक महिला के साथ उसके संबंधों से पैदा हुए थे.
पुलिस के मुताबिक युवक ने दावा किया कि दोनों बच्चों की मौत अलग-अलग समय और स्थान पर हुई थी और उन्हें दफनाया गया था. पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 26 वर्ष है, जबकि संबंधित महिला 21 वर्ष की है. दोनों अविवाहित हैं. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘रविवार तड़के करीब 12:30 बजे युवक थाने पहुंचा और कहा कि उसके बैग में दो नवजात बच्चों के अवशेष हैं.’ अधिकारी ने बताया कि ‘युवक ने कहा कि एक बच्चे की मौत चार साल पहले और दूसरे की दो साल पहले हुई थी. हम उसके दावों की पुष्टि कर रहे हैं और फिलहाल इस मामले को संभावित हत्या मामले के रूप में देख रहे हैं.’ इसे कहते हैं प्यार में अंधा होना! मां को नहीं पसंद आई गर्लफ्रेंड, बेटे ने मिट्टी का तेल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया पुलिस अधिकारी के अनुसार, युवक द्वारा बताए गए दो दफन स्थलों एक सार्वजनिक श्मशान और दूसरा निजी भूमि का निरीक्षण किया जाएगा. जांच में फॉरेंसिक विशेषज्ञों और चिकित्सा दल की सहायता ली जाएगी. उन्होंने कहा कि ‘हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं. अभी यह कहना संभव नहीं है कि यह हत्या का मामला है या नहीं. जांच जारी है.’ अधिकारी ने बताया कि चलाकुडी के उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम नवजात शिशुओं की पहचान और उनकी मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है.
Babies Skeletons Thrissur Kerala News Police Station केरल पुलिस शिशुओं के कंकाल त्रिशूर केरल समाचार पुलिस स्टेशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांगड़ा में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियांहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रतीक चिन्ह और 'PIA' लिखा एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया. यह गुब्बारा छत्री माता मंदिर के पास एक महिला को मिला, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.
Read more »
बिल गेट्स ने कर दिया खुलासा, अपने बच्चों को छोड़ेंगे सिर्फ इतनी संपत्ति, जानें क्या करेंगे बाकी रकम काBill Gates plan: दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स अपनी संपत्ति का बहुत बड़ा हिस्सा दान करने की योजना बना रहे हैं। वह बच्चों को थोड़ी ही संपत्ति देंगे।
Read more »
पठानकोट में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, इलाके में मचा हड़कंपपंजाब के पठानकोट में भारतीय वायु सेना के एक अपाचे हेलिकॉप्टर ने नांगलपुर इलाके में इमरजेंसी लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर की अचानक लैंडिंग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इस घटना से क्षेत्र में कौतूहल है और वायु सेना जांच कर रही है। वहीं इलाके में हेलिकॉप्टर देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई...
Read more »
'उसने वही सीट ली थी और बच गया', AI-171 सर्वाइवर की वजह से बदला ट्रेंड, रमेश की सीट 11A बनी सबसे महंगीAhmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए AI-171 विमान हादसे के बाद अब लोग फ्लाइट में इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली सीट बुक कराने के लिए होड़ मचा रहे हैं.
Read more »
गर्लफ्रेंड संग थाने पहुंचा शख्स, 'वर्दी' में दिखाने लगा रौब, सीधा पहुंचा जेलबदन पर खाकी और साथ में गर्लफ्रेंड... थाने में रौब दिखा रहे थे 'दरोगा जी', हवाबाजी के चक्कर में पहुंच गए जेल
Read more »
हेडमास्टर ने क्लास में ही लगाया पैग,VIDEO: कोल्ड-ड्रिंक की बॉटल में लेकर पहुंचा, बच्चों के सामने पी; नशे मे...Chhattisgarh Balod School Headmaster Viral Video; छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हेडमास्टर सरकारी स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा। उसने कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब भर रखी थी
Read more »
