दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता पहुंचीं हरिद्वार, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना

United States News News

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता पहुंचीं हरिद्वार, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता पहुंचीं हरिद्वार, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली,1 जून । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को हरिद्वार पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने हर की पौड़ी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हर की पौड़ी पर पहुंचकर गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह साध्वी ऋतंभरा के आश्रम पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हरिद्वार पहुंचने पर आश्रम के संत समाज में उत्साह का माहौल है।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, अपने कार्यकाल के लगभग 100 दिन पूरे होने पर मैं उत्तराखंड में हरिद्वार की इस पावन धरती पर आई हूं और अपने परिवार के साथ पवित्र गंगा में स्नान किया। मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए मैं एक विकसित भारत की कामना करती हूं, जिसमें दिल्ली भी अपनी भूमिका निभाए और देश की समृद्धि का मॉडल बनकर आगे बढ़े। मां गंगा का आशीर्वाद मिले, यमुना को भी हम गंगा जैसी अविरल, स्वच्छ, सुंदर बना सकें।दिल्‍ली सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने और आगे की तैयारी के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि 100 दिन का कार्यकाल मात्र संदेश है, सरकार एक कदम अपने लक्ष्‍य की ओर बढ़ी है। हम चाहते हैं कि विकसित दिल्‍ली जैसी दिखने के लिए जो काम होने हैं उस दिशा में हम आगे बढ़े और बेहतर काम करें।इससे पहले दिल्‍ली सरकार के 100 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने एक्‍स पर पोस्‍ट में लिखा था- सेवा, समर्पण और संकल्प के 100 दिन! इन 100 दिनों में जो स्नेह, सहयोग और सक्रिय भागीदारी आप सभी ने दी, वही इस जनसेवा की यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति रही। यह हम सभी की साझा प्रतिबद्धता की कहानी है- जहां हर मुद्दे पर रहा संवेदनशील संवाद, हर आवश्यकता पर हुआ त्वरित और ठोस प्रयास, और हर चुनौती को देखा गया नए अवसर के रूप में।यह यात्रा यहीं नहीं रुकती- यह आपके विश्वास, आपकी भागीदारी और हमारे साझा संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। आइए, मिलकर दिल्ली को विकसित और देश को गौरवशाली बनाएं।--आईएएनएसएएसएच/एएस Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM मोदी के बाद दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और जेपी नड्डा से मिले नायब सैनी, सरकार और संगठन पर हुई चर्चाPM मोदी के बाद दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और जेपी नड्डा से मिले नायब सैनी, सरकार और संगठन पर हुई चर्चाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली में सक्रिय हैं। उन्होंने पीएम मोदी मनोहर लाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ संगठनात्मक कार्यों और सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। नायब सैनी ने भाजपा विधायक दल की बैठक की जानकारी दी और घोषणा पत्र को लागू करने पर जोर...
Read more »

दिल्ली में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए सोलर पैनल पर आएगा कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी?दिल्ली में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए सोलर पैनल पर आएगा कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी?पीएम सूर्य घर ब‍िजली योजना के अंतर्गत द‍िल्‍ली में केंद्र सरकार से म‍िलने वाली सब्‍स‍िडी के अलावा रेखा गुप्‍ता सरकार की ओर से भी अलग से सब्‍स‍िडी म‍िल रही है।
Read more »

दिल्ली में मेगा अभियान के तहत 3,500 किलोमीटर सड़कें साफ की गईं : सीएम रेखा गुप्तादिल्ली में मेगा अभियान के तहत 3,500 किलोमीटर सड़कें साफ की गईं : सीएम रेखा गुप्तादिल्ली में मेगा अभियान के तहत 3,500 किलोमीटर सड़कें साफ की गईं : सीएम रेखा गुप्ता
Read more »

दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शानदार काम किया है : आशीष सूददिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शानदार काम किया है : आशीष सूददिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शानदार काम किया है : आशीष सूद
Read more »

दिल्ली को मिली मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब वैन, अब अपराध जांच में आएगी तेजीदिल्ली को मिली मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब वैन, अब अपराध जांच में आएगी तेजीदिल्ली की आपराधिक न्याय प्रणाली को नई दिशा देने के उद्देश्य से सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
Read more »

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली में विकास की रफ्तार थमेगी नहीं : रेखा गुप्तापीएम मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली में विकास की रफ्तार थमेगी नहीं : रेखा गुप्तापीएम मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली में विकास की रफ्तार थमेगी नहीं : रेखा गुप्ता
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:32