दिल्ली में मेगा अभियान के तहत 3,500 किलोमीटर सड़कें साफ की गईं : सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 23 मई । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि मेगा स्वच्छता अभियान के तहत एमसीडी ने 3,500 किलोमीटर से अधिक सड़कों की सफाई की, जिसमें सबसे अधिक सफाई रोहिणी क्षेत्र में की गई।एमसीडी द्वारा जारी प्रगति रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ मुहिम चलाई गई। अभियान के दौरान कुल 11,131 चालान जारी किए गए, जिसमें सबसे अधिक 2,994 चालान पश्चिमी जोन में किए गए। इसके अतिरिक्त, 5,932 अवैध सामग्री जब्त की गई और 186.
5 किलोमीटर सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त किया गया।20 दिवसीय यह मेगा स्वच्छता अभियान एमसीडी के सभी 12 जोन में चलाया गया, जिसमें सफाई, अतिक्रमण हटाने और चालान काटने जैसे प्रमुख कार्य शामिल थे।मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार की स्वच्छ दिल्ली पहल को राजधानी के नागरिकों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। एमसीडी द्वारा जारी नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि यह व्यापक स्वच्छता अभियान जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय परिणाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर दिल्ली ही विकसित दिल्ली का मार्ग है। एमसीडी द्वारा जारी जोनवार रिपोर्ट स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि हमारी सरकार द्वारा शुरू किया गया अभियान न केवल सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है, बल्कि लोगों की जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाया है।उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान के तहत दिल्ली के 12 जोन में व्यापक सफाई और प्रबंधन गतिविधियां संचालित की गईं। इसके साथ ही, मेगा स्वच्छता अभियान के तहत पूरे दिल्ली में एमसीडी के नालों की बड़े पैमाने पर सफाई की गई, जिससे मानसून के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने में काफी मदद मिलेगी। अब तक कुल 19,892.38 मीट्रिक टन गाद निकाली जा चुकी है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।सीएम ने यह भी बताया कि 21 मई तक सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने दिल्ली के 27 नालों से 13,72,276 मीट्रिक टन गाद निकाली है और शेष गाद को 31 मई, 2025 तक हटाने का काम पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निकाली गई गाद का पर्यावरण के अनुकूल तरीके से निपटान किया जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण और शहर की स्वच्छता दोनों सुनिश्चित हो सकें। इस सफाई प्रक्रिया से न केवल नालों की जल निकासी क्षमता बहाल होगी, बल्कि मानसून के दौरान जलभराव को कम करने में भी मदद मिलेगी।शहर को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने 4,139 डार्क स्पॉट की पहचान कर उन्हें ठीक किया है। कुल 4,140 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की गई और 285 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, ताकि उन इलाकों में उचित रोशनी सुनिश्चित की जा सके, जहां पहले कोई व्यवस्था नहीं थी।उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों, खासकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का लक्ष्य दिल्ली के हर कोने को सुरक्षित, रोशन और सार्वजनिक सुविधाओं से लैस बनाना है।--आईएएनएसपीएसके/डीएससी Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में माला पहनने से क्यों किया इनकार, जानिए वजहRekha Gupta News: दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वागत समारोह के दौरान माला पहनने से मना कर दिया। ऐसा उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की वजह से किया। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने संबोधन में भी किया। उन्होंने बताया कि जिस तरह की घटना पहलगाम में हुई उससे देश में दुख का माहौल...
Read more »
यमुना की सफाई को लेकर सख्त हुई दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता खुद करेंगी ये काममुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यमुना की सफाई को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यमुना सफाई की समीक्षा की थी और निगरानी के लिए तकनीक के इस्तेमाल का सुझाव दिया था। यमुना की सफाई का काम तीन चरणों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री जल मंत्री और अन्य अधिकारियों के साथ इस योजना पर चर्चा करेंगी ताकि यमुना को साफ किया जा...
Read more »
Delhi News: CM रेखा गुप्ता का निर्देश, दिल्ली में सफाई अभियान दिखावटी नहीं बल्कि असरदार होदिल्ली नगर निगम MCD सभी जोन में रात्रिकालीन सफाई अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नालों से गाद निकालने और जलभराव रोकने के लिए पंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त फ्लाईओवर और अंडरपास परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया...
Read more »
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, मिचेल स्टार्क-फरेरा आईपीएल से बाहर; विल जैक्स की वापसीमिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के अभियान में अहम खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने 11 मैच में 26.
Read more »
नीतीश कुमार के गांव में प्रशांत किशोर की NO ENTRY, बिहार के हर गांव में जाने की दी चुनौतीBihar Politics: जनसुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर नालंदा पहुंचे और सीएम नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की.
Read more »
दिल्ली में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए सोलर पैनल पर आएगा कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी?पीएम सूर्य घर बिजली योजना के अंतर्गत दिल्ली में केंद्र सरकार से मिलने वाली सब्सिडी के अलावा रेखा गुप्ता सरकार की ओर से भी अलग से सब्सिडी मिल रही है।
Read more »
