आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदबाद मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकी यानी 'सफेदपोश आतंकी' मॉड्यूल के संबंध में गिरफ्तार किए गए डॉ. मुजम्मिल गनई लालकिला क्षेत्र की पहले भी रेकी कर चुका है। उसके मोबाइल फोन
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदबाद मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकी यानी 'सफेदपोश आतंकी' मॉड्यूल के संबंध में गिरफ्तार किए गए डॉ. मुजम्मिल गनई लालकिला क्षेत्र की पहले भी रेकी कर चुका है। उसके मोबाइल फोन के डेटा के विश्लेषण से पता चला है कि उसने इस साल जनवरी में लाल किला क्षेत्र की कई बार टोह ली थी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी को लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस अभी तक 10 से ज्याादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। ज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि ये रेकी 26 जनवरी को ऐतिहासिक स्मारक को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी, जो उस समय क्षेत्र में गहन गश्त के कारण विफल हो गई होगी। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान खुलासा हुआ कि दो प्रमुख संदिग्ध, धमाके वाली आई-20 कार चला रहे डॉ.
उमर और मुजम्मिल तुर्किये गए थे। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को उनके पासपोर्ट में तुर्किये के आव्रजन टिकट मिले हैं और वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों अपनी यात्रा के दौरान किसी विदेशी आका से भी मिले थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि विस्फोट में इस्तेमाल हुंडई आई-20 कार से जुड़े अन्य संदिग्धों के पास एक अन्य लाल रंग की कार भी थी। पुलिस द्वारा जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और तीन चिकित्सकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार करने के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास एक धीमी गति से चलती कार में उच्च तीव्रता वाला विस्फोट हुआ था। पुलिस ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लगभग 2,500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर जब्त किया था। पीएम घायलों से मिले- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा किया और विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को न्याय के शिंकजे में लाया जाएगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साजिश के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।' 40 नमूने एकत्रित किए गए- विस्फोट स्थल से करीब 40 नमूने एकत्र करने वाली फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के अनुसार, प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि विस्फोटकों में से एक नमूना अमोनियम नाइट्रेट प्रतीत होता है। एक अधिकारी ने बताया कि दूसरा विस्फोटक नमूना अमोनियम नाइट्रेट से भी ज्यादा शक्तिशाली माना जा रहा है। इसकी सटीक संरचना की पुष्टि विस्तृत फ़ोरेंसिक जांच के बाद होगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि डॉ. मुजम्मिल के मोबाइल फोन से प्राप्त ''डंप डेटा'' के विश्लेषण से पता चला है कि जनवरी के पहले सप्ताह में लाल किला क्षेत्र में और उसके आसपास उसकी बार-बार उपस्थिति थी। डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है- सुरक्षा एजेंसियां डॉ. उमर की गतिविधि और संचार का पता लगाने के लिए विस्फोट के दिन अपराह्न तीन बजे से शाम 6.30 बजे के बीच लाल किला क्षेत्र से मोबाइल डेटा का भी विश्लेषण कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि डॉ. मुजम्मिल ने अपने साथी डॉ. उमर नबी के साथ सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ की प्रवृत्ति का पता लगाने के लिए कई बार लाल किले का दौरा किया था। टावर लोकेशन डेटा और आसपास के इलाकों से एकत्र किए गए सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी गतिविधियों की पुष्टि की गई है। ऐसा बताया गया है कि सोमवार को जिस कार में विस्फोट हुआ उसे डॉ. उमर नबी चला रहा था जो अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर था। सत्यापन का आदेश- दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने फरीदाबाद के एक कार विक्रेता को हिरासत में लिया है और दिल्ली तथा आसपास के राज्यों में पुरानी कार की खरीद-बिक्री का करोबार करने वाले लोगों से हाल में बेचे गए वाहनों का सत्यापन करने और विवरण साझा करने का निर्देश दिया है। लाल किले के नजदीक विस्फोट के बाद जांच के घेरे में आए हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय ने बुधवार को कहा कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए उसके दो चिकित्सकों के साथ उसका केवल व्यावसायिक संबंध है और वह दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से व्यथित है। आतंकवाद से जुड़े चिकित्सकों से दूरी बनाते हुए विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि यह एक जिम्मेदार संस्थान है और राष्ट्र के साथ एकजुटता में खड़ा है।
Delhi Car Blast Delhi Bomb Blast Delhi Terror Attack Delhi Lal Qila Blast दिल्ली आतंकी हमला दिल्ली बम धमाका
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली कार ब्लास्ट: लाल किले की रेकी, 26 जनवरी पर हमले की प्लानिंगदिल्ली कार ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। संदिग्धों डॉ. मुजम्मिल और डॉ. उमर ने लाल किले की रेकी की थी और 26 जनवरी को लाल किले को निशाना बनाने की प्लानिंग थी। दिवाली पर भी भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाने की योजना थी। ब्लास्ट में PETN केमिकल के इस्तेमाल का शक है।
Read more »
iOS 26.2 Update: iPhone में आ रहे हैं 8 नए शानदार फीचर्स, बदल देंगे यूजर एक्सपीरियंसएप्पल ने iOS 26.
Read more »
Kerala Lottery Result Today 12 November 2025: ഒരു കോടി നേടിയ ഭാഗ്യശാലി നിങ്ങളോ? ധനലക്ഷ്മി ലോട്ടറി ഫലം അറിയാംKerala DL-26 Lottery Result Today: തിരുവനന്തപുരം ബേക്കറി ജംഗ്ഷനിലുള്ള ഗോർക്കി ഭവനിൽ വച്ചാണ് ലോട്ടറി നറുക്കെടുപ്പ് നടക്കുക
Read more »
आशुतोष राणा की फिल्म दुश्मन: 26 साल बाद भी कायम है खलनायक गोकुल पंडित का खौफ1998 में रिलीज हुई फिल्म दुश्मन में आशुतोष राणा के खलनायक गोकुल पंडित के किरदार ने दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था। फिल्म की कहानी, जिसमें काजोल और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे, बदला और प्रतिशोध पर आधारित थी। 26 साल बाद भी, गोकुल पंडित का किरदार हिंदी सिनेमा में एक यादगार खलनायक के रूप में याद किया जाता है।
Read more »
भोजपुर में 1.36 लाख हेक्टेयर में रबी की खेती, खेतों में जल जमाव से चिंतित किसानभोजपुर जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में 1.
Read more »
'जितना भी तैरता, लगता जैसे एक ही जगह पर अटका हूँ': समुद्र में 26 घंटे तैरकर ऐसे बची शिवमुरुगन की जानशिवमुरुगन मछली पकड़ने के दौरान समुद्र में गिर गए थे. पढ़िए किस तरह से बिताए उन्होंने समुद्र में वो 26 घंटे.
Read more »
