मुकेश अंबानी ने कैसे कड़वाहट भूल बचाया भाई को

United States News News

मुकेश अंबानी ने कैसे कड़वाहट भूल बचाया भाई को
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

मुकेश अंबानी ने भाई अनिल अंबानी को जेल जाने से बचाया

मुकेश अंबानी ने अपने भाई अनिल अंबानी को जेल जाने से बचा लिया है. रिलायंस कम्युनिकेशन्स के चेयरमैन अनिल अंबानी को एरिक्सन को तय समय सीमा के भीतर 7.7 करोड़ डॉलर का भुगतान करना था नहीं तो जेल जाना पड़ता. इससे पहले अनिल अंबानी अदालत के आदेश के बावजूद बाकया का भुगतान नहीं कर पाए थे और इस बार कोर्ट की अवमानना में जेल जाने का ख़तरा मंडरा रहा था.

हालांकि इस बार भाई मुकेश अंबानी ने बचा लिया. इस बकाए को चुकाने में अपने बड़े भाई मुकेश और भाभी नीता अंबानी की मदद के लिए धन्यवाद करते हुए अनिल अंबानी ने एक बयान जारी किया है. इस बयान में लिखा है, ''मुश्किल घड़ी में मुझे अपने परिवार से मदद मिली है. यह हमारे परिवार के मज़बूत मूल्यों को ही दर्शाता है. जिस वक़्त मुझे सबसे ज़्यादा मदद की ज़रूरत थी मेरा परिवार साथ खड़ा हुआ.'' एक वक़्त था जब दोनों भाइयों के संबंध अच्छे नहीं थे और दोनों में प्रतिद्वंद्विता थी. अनिल अंबानी ने लिखा है, ''मैं और मेरा परिवार इस बात के लिए आभारी है कि हम अतीत से निकल गए हैं. इस मदद के लिए दिल से आभार प्रकट करता हूं.''पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने एरिक्सन के बकाए 7.7 करोड़ डॉलर चुकाने में लगातार हो रही देरी को लेकर अनिल अंबानी को कोर्ट की अवमानना का दोषी पाया था. अनिल अंबानी ने पिछले साल ही निजी तौर पर वादा किया था कि साल के अंत तक वो एरिक्सन का क़र्ज़ चुका देंगे. सोमवार को स्वीडन के टेलिकॉम ग्रुप एरिक्सन ने कहा कि उसे रिलायंस कम्युनिकेशन्स से 6.7 अरब डॉलर की रक़म मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि चार हफ़्ते के भीतर अगर एरिक्सन का पैसा नहीं मिलता है तो अनिल अंबानी और उनके दो सहयोगियों को तीन महीने के लिए जेल जाना होगा. चार हफ़्ते की समय सीमा बुधवार को ख़त्म हो रही थी. भारत के हालिया कॉर्पोरेट इतिहास में अनिल अंबानी का बिखरना सबसे नाटकीय घटना रही है. 2008 में अनिल अंबानी रिलायंस कम्युनिकेशन्स के साथ दुनिया के सबसे आठवें अमीर व्यक्ति थे.बाद में रिलायंस कम्युनिकेशन्स को बाज़ार में कड़ी प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ा. सबसे बड़ा झटका तो उनके भाई मुकेश अंबानी कंपनी जियो से लगा. एक साल के भीतर ही अनिल अंबानी पर क़र्ज़ सात अरब डॉलर का हो गया. अनिल अंबानी की और लिस्टेड कंपनियों में भी गिरावट आने लगी. शुक्रवार को कोर्ट ने आरकॉम की उस याचिका को ख़ारिज कर दिया था जिसमें बैंकों से 2.6 अरब रुपये के टैक्स रिफंड की मांग की गई थी. आरकॉम ने दलील दी थी कि सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद उन्हें फंड मिलने चाहिए.अनिल अंबानी भारत के दूसरे उद्योगपति हैं जिन्हें अदालत की अवमानना में दोषी ठहराया गया है. इससे पहले सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय को दोषी ठहराया गया था. इसी महीने अनिल अंबानी ने आरकॉम के दिवालिया होने की घोषणा की थी. पिछले साल दिसंबर महीने तक अनिल अंबानी ने ख़ुद कोर्ट को आश्वस्त किया था कि वो एरिक्सन को पैसे दे देंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आकाश ने डांस करते-करते अचानक श्लोका को किया लिपलॉक, वीडियो हुआ वायरलआकाश ने डांस करते-करते अचानक श्लोका को किया लिपलॉक, वीडियो हुआ वायरलAkash Ambani-Shloka Mehta Wedding: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का किसिंग वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अपने भाई आकाश को अनंत चियर करते हुए नजर आ रहे हैं।
Read more »

अनिल अंबानी ने 19 मार्च तक जमा नहीं कराए 453 करोड़, तो हो सकती है गिरफ्तारीअनिल अंबानी ने 19 मार्च तक जमा नहीं कराए 453 करोड़, तो हो सकती है गिरफ्तारीसरकारी दूरसंचार कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) रिलायंस कम्यूनिकेशंस (आरकॉम) से 700 करोड़ रुपये बकाया वसूलने के लिए इसी हफ्ते राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLAT) का दरवाजा खटखटाएगी.
Read more »

अनिल अंबानी ने एरिक्सन को बकाया 458 करोड़ चुकाए: सूत्रअनिल अंबानी ने एरिक्सन को बकाया 458 करोड़ चुकाए: सूत्रReliance Communications\'s Anil Ambani pays Rs 458.77 cr to Ericsson: Sources | अंबानी की कंपनी पर एरिक्सन के 550 करोड़ बकाया, कोर्ट ने भुगतान के आदेश दिए थे
Read more »

जेल जाने से बचने के लिए अनिल अंबानी ने चुकाए 462 करोड़ रुपएजेल जाने से बचने के लिए अनिल अंबानी ने चुकाए 462 करोड़ रुपएअदालत ने अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम के दो डायरेक्टरों को आदेश दिया था कि वे 4 हफ्तों के भीतर एरिक्सन को 450 करोड़ रुपये का भुगतान करें या फिर तीन महीने के लिए जेल जाएं।
Read more »

मुकेश अंबानी ने 550 करोड़ का कर्ज चुकाकर छोटे भाई को संकट से उबारा, अनिल अंबानी ने जताया आभार- Amarujalaमुकेश अंबानी ने 550 करोड़ का कर्ज चुकाकर छोटे भाई को संकट से उबारा, अनिल अंबानी ने जताया आभार- Amarujalaरिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने स्वीडन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन को 458.77 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। ericsson Reliance Communication MukeshAmbani AnilAmbani
Read more »

मुकेश अंबानी ने चुकाया छोटे भाई की कंपनी का कर्ज, अनिल अंबानी ने जताया आभार– News18 हिंदीमुकेश अंबानी ने चुकाया छोटे भाई की कंपनी का कर्ज, अनिल अंबानी ने जताया आभार– News18 हिंदीकर्जे में चल रही रिलायंस कम्यूनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को स्वीडन की कंपनी एरिक्सन का बकाया चुकाने में अपनी सहायता करने के लिए धन्यवाद दिया है. सोमवार को एरिक्सन आरकॉम से 458.77 करोड़ रुपये मिलने की पुष्टि की.
Read more »

जेल नहीं जाएंगे अनिल अंबानी, SC की डेडलाइन से एक दिन पहले एरिक्सन का बकाया चुकायाजेल नहीं जाएंगे अनिल अंबानी, SC की डेडलाइन से एक दिन पहले एरिक्सन का बकाया चुकायासुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी को अवमानना का दोषी करार देते हुए चार हफ्तों के चार हफ्तों के भीतर एरिक्सन की 453 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान करने का आदेश दिया था।
Read more »

मुकेश अंबानी ने भुगतान कर गिरफ्तारी से बचाया, अनिल अंबानी ने कहा- शुक्रियामुकेश अंबानी ने भुगतान कर गिरफ्तारी से बचाया, अनिल अंबानी ने कहा- शुक्रियारिलायंस कम्यूनिकेशंस को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा तय की गई मंगलवार तक की समयसीमा के भीतर यह भुगतान करना था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:25:49