Maharashtra Chhattisgarh Telangana Earthquake Tremors Magnitude Update; Follow Earthquake Latest News, Photos, Videos on Dainik Bhaskar.
5.3 रही तीव्रता; जमीन से 40 किमी नीचे केंद्र था, 15 सेकंड तक धरती हिलीमहाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भूकंप की वजह से धरती कांपी। जान बचाने घर से बाहर निकले लोग। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.
3 मापी गई। झटके सुबह 07:27 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से 40 किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप के झटके 15 से 20 सेकंड तक लगे। शुरुआती जानकारी के हिसाब से भूकंप में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। झटके महाराष्ट्र के नागपुर, चंद्रपुर और गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में महसूस किए गए। इसके अलावा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुलुग, हैदराबाद, रंगारेड्डी,भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम और कृष्णा जिलों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के चलते कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। लोगों ने घरों से बाहर, खुले मैदान में आकर खुद को सुरक्षित किया।महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई भूकंप की तस्वीरेंभूकंप के झटकों के चलते कुछ घरों के अंदर का सामान गिरा।पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं। इन्हें इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। जहां प्लेट्स खसकती है उस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर रहता है।अगर भूकंप के झटके तेज महसूस हो रहे हैं, तो आप घर में मजबूत फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथ रख लें।अगर आप हाईराइज बिल्डिंग में रहते हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने तक घर में ही रहें। जब भूकंप के झटके रुक जाएं, तो बिल्डिंग के नीचे जाएं। जब आप नीचे चले जाएं तो बिल्डिंग से बाहर कहीं दूर जाकर खड़े हों, ताकि इमारत के गिरने पर आपकी जान को कोई नुकसान ना पहुंचे। ऊंची इमारतों में रहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है। भूलकर भी लिफ्ट ना लें। पावर कट हुआ तो आप लिफ्ट में फंस सकते हैं।भूकंप के दौरान आप ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें। वाहन किसी खुली जगह पर खड़ी करें ताकी आपके साथ गाड़ी को भी कोई नुकसान ना हो। भूकंप बहुत तेज आने के कारण आप या आपके परिवार का कोई सदस्य मलबे के ढेर में दब गया है, तो हिले-डुलें नहीं और ना ही वहां मौजूद किसी चीज को हटाकर खुद बाहर आने की कोशिश करें।तमिलनाडु में फेंगल तूफान से 12 लोगों की मौत:डेढ़ करोड़ प्रभावित; CM स्टालिन ने केंद्र से ₹2 हजार करोड़ मांगे तमिलनाडु में आए फेंगल तूफान से अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हैं। CM स्टालिन ने पीएम मोदी को चिठ्ठी लिखकर ₹2 हजार करोड़ रिलीफ फंड की मांग की। पीएम मोदी ने फोन पर स्टालिन से बात की और मदद का भरोसा दिया। स्टालिन ने चिठ्ठी में लिखा- 69 लाख परिवारों के 1.5 करोड़ लोग तूफान से बुरी तरह से प्रभावित हैं।तेलंगाना से मेट्रो में जॉब के बहाने बुलाया,कराने लगे फ्रॉड:लोन के नाम पर 1,500 लोगों से 1.5 करोड़ ठगे पटना में निजी कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन शातिरों ने अब तक बिहार में 1,500 से अधिक लोगों से करीब 1.5 करोड़ की ठगी की है। इन्हें बिहार के रहने वाले साइबर अपराध के मास्टरमाइंड ने तेलंगाना से मेट्रो में नौकरी के नाम पर बुलाया था।हिमाचल में नदियों के साथ नल भी जमे; भोपाल-इंदौर समेत पूरे MP में बादल छाए2 घंटे गाजीपुर बॉर्डर पर रुके रहे, फिर लौटे; कहा- अब 6 दिसंबर को जाएंगेबाल-बाल बचे, गोल्डन टेंपल के बाहर सेवा कर रहे थे; हमलावर खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तारभाजपा विधायक दल ने नेता चुना, 3 बजे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे; बोले- दोस्तों के साथ चलना हैअलवर में सड़क हादसा, एयरबैग खुलने से बचीRSS की आक्रोश रैली में जुटे लाखों लोगमहाकुंभ में राजस्थान पैवेलियन के लिए जमीपूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर फायरिंगझारखंड में फेंगल तूफान का असर खत्मसीकर में कल से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावटमेरठ यूपी में सबसे ठंडा शहर124 साल में यूपी में सबसे गर्म रहा नवंबर
Earthquake In Chhattisgarh Telangana Earthquake Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Forecast 05 November 2024: देखिए क्या है आपके यहां के मौसम का हालEarthquake News: Jharkhand के कई हिस्सों में भूकंप के झटके हुए महसूस, इस तीव्रता से डोली धरती
Read more »
गुजरात में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई तीव्रताEarthquake in Gujarat : गुजरात के मेहसाणा में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र मेहसाणा में जमीन के 10 किमी अंदर था.
Read more »
गुजरात के मेहसाणा में 4.2 तीव्रता का भूकंपगुजरात के मेहसाणा में 4.2 तीव्रता का भूकंप
Read more »
केंद्र ने आपदा मद में उत्तराखंड के लिए मंजूर किए 139 करोड़, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभारUttarakhand News केंद्र सरकार ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड सहित 15 राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.
Read more »
Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकलकर भागे लोग, अफगानिस्तान रहा केंद्रJammu Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकलकर भागे लोग, अफगानिस्तान रहा केंद्र
Read more »
Earthquake in Jammu Kashmir: भूकंप के झटकों से कांप उठी जम्मू-कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रताEarthquake in Jammu-Kashmir जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.
Read more »
