राजस्थान में 3°C तक पारा गिरेगा: हिमाचल में नदियों के साथ नल भी जमे; भोपाल-इंदौर समेत पूरे MP में बादल छाए

India Weather News

राजस्थान में 3°C तक पारा गिरेगा: हिमाचल में नदियों के साथ नल भी जमे; भोपाल-इंदौर समेत पूरे MP में बादल छाए
Weather UpdatesWeather In IndiaIndia Weather
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

'फेंगल' तूफान गुजरने के बाद भी कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। आज सुबह मुंबई के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई रही। IMD के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, IMD Weather Cold Wave Fog Alert News Update; Follow IMD Forecast Impact, Latest News, Reports, Photos and Video Footage On Dainik Bhaskar.

हिमाचल में नदियों के साथ नल भी जमे; भोपाल-इंदौर समेत पूरे MP में बादल छाएफेंगल तूफान गुजरने के बाद भी कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। बुधवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक राजस्थान के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में रात के तापमान में गिरावट आएगी। इससे कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। पहाड़ों से आ रही हवाओं ने भी उत्तर भारतीय राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। राजस्थान के सीकर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9°C दर्ज हुआ। राज्य के ही करौली, बारां, चूरू, चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 10°C रहा। अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकतर हिस्सों का तापमान 2 से 3°C डिग्री तक गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को भी रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस कारण राज्य के कल्पा में न्यूनतम तापमान -1°C रिकॉर्ड किया गया। तापमान गिरने से झरनों, नदी-नालों के साथ अब नल भी जमने लगे हैं। बीते दिन शिमला सहित कई अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा। इससे अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी दर्ज हुई। मौसम विभाग ने बुधवार से 7 दिसंबर तक प्रदेश में सभी जगह मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा रहेगा। विभाग ने 8 व 9 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, मंडी व कांगड़ा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, पंजाब में अगले 6 दिनों तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। मध्यप्रदेश में मंगलवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड में बादल छाए रहे। मौसम विभाग अनुसार अगले दो दिन तक बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। बादलों की वजह से रात का टेम्परेचर भी 6°C तक बढ़ गया है।दिल्ली की एयर क्वालिटी में बुधवार को सुधार नजर आया है। सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे AQI 211 दर्ज किया गया। इससे प्रदूषण का स्तर खराब से मीडियम लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, शहर के 39 निगरानी स्टेशनों में से 15 ने हवा की क्वालिटी मीडियम और बाकी 24 ने खराब दर्ज की है। एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली का AQI खराब श्रेणी में 268 पर रहा था। यह सोमवार को 273 और रविवार को 285 था। मौसम विभाग ने बताया कि बीते दिन शहर का न्यूनतम तापमान 12°C दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.

5°C ज्यादा है। दिन में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27°C के आसपास रहने की उम्मीद है।उत्तर प्रदेश: मेरठ सबसे कम तापमान 10°C रिकॉर्ड, वेस्ट UP के AQI में सुधार UP में सोमवार रात को मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शाही ने बताया कि मंगलवार को मौसम में फिर बदलाव हुआ। रात के तापमान में गिरावट आई, जबकि दिन का तापमान बढ़ गया। वेस्ट UP के शहरों की हवा में दो दिन में सुधार आया है। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर में AQI रेड जोन से नीचे आया है।राजस्थान में 5 दिसंबर से सर्दी के तेवर तेज हो सकते हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 से 3°C तक गिरने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में सुबह-शाम सर्द हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में सभी जगह आसमान साफ रहा।मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर समेत पूरे राज्य में बादल छाए, बर्फीली हवाओं से ग्वालियर-चंबल में ठिठुरन मध्यप्रदेश में इस समय दो तरह का मौसम है। फेंगल तूफान की वजह से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। इससे रात का तापमान 6°C तक बढ़ गया। दूसरी ओर बर्फीली हवाओं की वजह से ग्वालियर-चंबल ठिठुर रहे हैं। अगले 2-3 दिन तक बादल छाए रहने और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में फिर से सर्दी बढ़ जाएगी।फेंगल तूफान गुजरने के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने लगा है। इससे रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर रहेगा। वहीं, बस्तर में अगले तीन दिन बादल रहने और हल्की बारिश की संभावना है।पहाड़ों से आ रही हवाओं ने हरियाणा में ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के दो जिलों महेंद्रगढ़ और रोहतक में दिन और रात सबसे अधिक सर्द रहे। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.0°C दर्ज किया गया। प्रदेश में रात का तापमान सामान्य श्रेणी में आ गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 8 दिसंबर तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है।भाजपा विधायक दल ने नेता चुना, आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे​​​​​​​बुलेटप्रूफ जैकेट से SI की जान बची; ट्रिपल मर्डर के मास्टरमाइंड को भी गोली लगीलेह-कारगिल लोकसभा सीट पर फैसला जनगणना के बाद; वांगचुक इसके लिए आंदोलन कर चुकेकृषि मंत्री शिवराज से पूछा- किसानों से किए वादे क्यों नहीं निभाए, हम कुछ नहीं कर रहेअलवर में सड़क हादसा, एयरबैग खुलने से बचीRSS की आक्रोश रैली में जुटे लाखों लोगमहाकुंभ में राजस्थान पैवेलियन के लिए जमीपूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर फायरिंगझारखंड में फेंगल तूफान का असर खत्मसीकर में कल से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावटमेरठ यूपी में सबसे ठंडा शहर124 साल में यूपी में सबसे गर्म रहा नवंबर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Weather Updates Weather In India India Weather Weather Updates Weather In India Weather Alert IMD Weather Forecast Weather News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मध्य प्रदेश में बढ़ जाएंगे प्रॉपर्टी के दाम, कल से तय होंगे नए रेट, भोपाल इंदौर में महंगी होंगी लोकेशंसमध्य प्रदेश में बढ़ जाएंगे प्रॉपर्टी के दाम, कल से तय होंगे नए रेट, भोपाल इंदौर में महंगी होंगी लोकेशंसMP Property Prices: मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने वाले हैं, जिससे भोपाल इंदौर समेत कई शहरों में लोकेशंस महंगी होने वाली हैं.
Read more »

Kotputli News: 60 साल के बुजुर्ग को होटल पर बुलाकर महिला के साथ बनाया अश्लील वीडियो, 5 आरोपी गिरफ्तारKotputli News: 60 साल के बुजुर्ग को होटल पर बुलाकर महिला के साथ बनाया अश्लील वीडियो, 5 आरोपी गिरफ्तारKotputli News: राजस्थान के कोटपूतली में गैंग ने महिला के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग का एक निजी होटल में शराब पिलाकर अश्लील वीडियो बनाया, जिसके बाद पांच लाख रुपये बुजर्ग से ठगे.
Read more »

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, मैदानी इलाकों में धुंध तो पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसारWeather Update: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, मैदानी इलाकों में धुंध तो पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसारमौसम ने करवट बदली है और पहाड़ों में बारिश के आसार हैं। देहरादून समेत कई इलाकों में हल्की हवाओं के साथ आंशिक बादल छाए हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा और चोटियों पर हिमपात की संभावना है। मैदानी इलाकों में सुबह के समय धुंध छाई रह सकती...
Read more »

MP Weather: मध्य प्रदेश में पारा लुढ़कने से बढ़ रही ठंड, मंडला में 12 तो पचमढ़ी में 10 डिग्री तापमानMP Weather: मध्य प्रदेश में पारा लुढ़कने से बढ़ रही ठंड, मंडला में 12 तो पचमढ़ी में 10 डिग्री तापमानMP Weather Update: मध्य प्रदेश में तापमान लगातार लुढ़क रहा है, ऐसे में भोपाल समेत आसपास के कई जिलों में ठंड का असर तेजी से दिख रहा है.
Read more »

Winter In MP: अगले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर और पचमढ़ी में बदलेगा मौसम, शीतलहर से गिरेगा पारा, जानें ताजा अपडेटWinter In MP: अगले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर और पचमढ़ी में बदलेगा मौसम, शीतलहर से गिरेगा पारा, जानें ताजा अपडेटMP Weather News: मध्य प्रदेश में ठंड की शुरूआत होते ही मौसम बदल रहा है। गुरुवार को कई जिलों में सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने भोपाल में शीतलहर चलने की संभावना...
Read more »

Women's Footwear Guide: सर्दियों के मौसम में पहनें ये फुटवियर, ठंड भी बचेगी और ट्रेंडी भी लगेंगीWomen's Footwear Guide: सर्दियों के मौसम में पहनें ये फुटवियर, ठंड भी बचेगी और ट्रेंडी भी लगेंगीसर्दियों में लड़कियां अगर ठंड से बचने के साथ-साथ अगर स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं तो कौन से फुटवियर पहनें, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:02:34