महाराष्ट्र के अकोला में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आई अंतरराष्ट्रीय रंगदारी कॉल से हड़कंप मच गया. भाजपा नेता हरीश टावरी से 2 करोड़ और कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई. दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. CDR और वॉइस सैंपल की जांच हो रही है.
महाराष्ट्र के अकोला जिले में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आई अंतरराष्ट्रीय रंगदारी कॉल से हड़कंप मच गया है. अकोट भाजपा शहराध्यक्ष हरीश टावरी से 2 करोड़ और अकोला पश्चिम के कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान से 10 करोड़ की फिरौती मांगे जाने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.
और पढ़ेंपुलिस के मुताबिक, सबसे पहले अकोट शहर के भाजपा नेता हरीश टावरी को फोन कर 2 करोड़ रुपये की मांग की गई. उनकी शिकायत पर अकोट शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में अकोट के भाजपा विधायक प्रकाश भारसाकले का नाम शिकायत में नहीं है.रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकीइसी क्रम में 17 फरवरी को अकोला पश्चिम के कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को भी दोपहर करीब 3:30 बजे अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई. कॉल करने वाले ने रकम नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.CDR की हो रही जांचविधायक साजिद खान पठान ने 18 फरवरी को अकोला पुलिस में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस प्रवक्ता एवं क्राइम ब्रांच अधिकारी शंकर शेलके ने बताया कि दोनों मामलों में कॉल डिटेल रिकॉर्ड , तकनीकी साक्ष्य और वॉइस सैंपल की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी सत्यापित किया जा रहा है कि कॉल करने वाला व्यक्ति वास्तव में शुभम लोनकर है या नहीं. Advertisement पुलिस के अनुसार, कॉल अंतरराष्ट्रीय नंबर से होने के कारण साइबर और तकनीकी स्तर पर भी जांच तेज कर दी गई है और संबंधित एजेंसियों से समन्वय किया जा रहा है. दोनों नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था एहतियातन बढ़ा दी गई है.देवेंद्र फडणवीस से सुरक्षा की मांगइस बीच विधायक साजिद खान पठान ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपनी और परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने पत्र में कहा कि वे एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं और उन्हें नियमित रूप से जनता के बीच जाना पड़ता है. साथ ही उन्होंने मौजूदा सुरक्षा को अपर्याप्त बताते हुए Y श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.फिलहाल अकोट और अकोला पश्चिम दोनों मामलों में पुलिस टीमें सक्रिय हैं और अंतरराष्ट्रीय रंगदारी कॉल के पीछे के नेटवर्क और तकनीकी स्रोत की गहन जांच जारी है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Lawrence Bishnoi Gang Threat Sajid Khan Pathan Extortion Harish Tawari Ransom Demand Akola International Threat Call BJP Leader Extortion Maharashtra Congress MLA Death Threat Akola CDR Investigation Akola Police
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या यूपी भाजपा में शुरू हुआ ब्राह्मण पावर प्ले?: ब्रजेश पाठक के 101 बटुकों के सम्मान से बदलेगा समीकरण?UP Politics Latest Update: Yogi Adityanath Keshav Maurya Brajesh Pathaks 101 Batuk honour sparks UP BJP Brahmin power play debate. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
BJP setback in Nandigram: ভোটের আগেই বড় ধস! শুভেন্দুর খাস তালুকেই ঘর ভাঙল বিজেপির! নন্দীগ্রামে এবার...বিরাট খবর...BJP Suffers setback in Nandigram ahead of West Bengal Assembly Election 2026 as panchayet member and booth president join TMC
Read more »
मानहानि केस में राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में पेशी, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडेकांग्रेस सांसद राहुल गांधी जब मानहानि मामले की सुनवाई के लिए ठाणे जा रहे थे, तब महाराष्ट्र के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए।
Read more »
लोकायुक्त ने BJP विधायक को जाल बिछाकर दबोचा, लाखों की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गएकर्नाटक के गडग में लोकायुक्त ने शिरहट्टी से भाजपा विधायक चंद्रू लमानी को ट्रैप ऑपरेशन में ₹5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उन्होंने माइनर इरिगेशन विभाग का काम दिलाने के लिए ₹11 लाख मांगे थे. उनके निजी सहायक मंजूनाथ वाल्मीकि और गुरुनायक भी हिरासत में हैं. लोकायुक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Read more »
कर्नाटक में बीजेपी विधायक रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई में 5 लाख रुपये लेते पकड़े गए, 11 लाख मांगने का आरोपKarnataka News | Karnataka News in Hindi | Karnataka | BJP MLA Dr Chandru Lamani arrested in Karnataka for taking a bribe of 5 lakh rupees | BJP MLA arrested in Karnataka for taking bribe | BJP MLA Dr Chandru Lamani arrested | Dr Chandru Lamani |...
Read more »
Ananta Maharaj: ফের উত্তরের বড় উইকেট পড়ে গেল? মমতার বঙ্গবিভূষণে সম্মানিত বিজেপি সাংসদ অনন্ত মহারাজ! এবার...BJP MP Ananta Maharaj to awarded with Banga Bibhushan
Read more »
