महाराष्ट्र में यहां खुल गया कांच का पुल, चलने वालों का ऐसे धक-धक करता है दिल, नीचे दिखता है बस पानी ही पानी

Maharashtra's First Glass Bridge Is Located In Sin News

महाराष्ट्र में यहां खुल गया कांच का पुल, चलने वालों का ऐसे धक-धक करता है दिल, नीचे दिखता है बस पानी ही पानी
महाराष्ट्र का ग्लास ब्रिज कहां हैमहाराष्ट्र के ग्लास ब्रिज जाने के लिए एंट्री फीसमहाराष्ट्र के ब्रिज में घूमने का खर्च
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

Napne Waterfall Glass Bridge: महाराष्ट्र में वॉटरफॉल और ग्लास ब्रिज का मजा लेना चाहते हैं, तो भववाड़ी के करीब नपने वॉटरफॉल का शानदार नजारा देखने के लिए जा सकते हैं। इस जगह पर आपको मजेदार हरे भरे नजारे देखने को मिलेंगे। एडवेंचर लवर्स के लिए नया हॉटस्पॉट...

रोमांच का शौक रखने वालों के लिए भारत में काफी कुछ है, जहां जाकर आप एडवेंचर का पूरा मजा उठा सकते हैं। लेकिन महाराष्ट्र में एक ऐसी रोमांचकारी जगह पर्यटकों के लिए खुली है, जहां मजबूत दिल वालों को ही जाना चाहिए। इस जगह पर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप आसमान में टहल रहे हैं और गहरी घाटी और खाई आपके कदमों के एकदम नीचे हैं। ये नजारा खतरनाक तो लगेगा ही लेकिन रोमांच से भरा है।आज से पहले आपने ऐसा दृश्य चीन या किसी और देश में देखा होगा या फिर भारत में सिक्किम, तमिलनाडु या बिहार में नजारे देखे होंगे लेकिन अब इस लिस्ट में महाराष्ट्र भी शामिल हो चुका है। दरअसल महाराष्ट्र में अब ग्लास वॉल ब्रिज पर्यटकों के लिए खुल चुका है। कांच के इस पुल की सैर करना चाहते हैं तो पूरी ट्रेवल डिटेल जान लें। चलिए जानते हैं कैसे पहुंच सकते हैं यहां और क्या है खासियत और महाराष्ट्र के कांच के पुल की ओर घूमने में कितना खर्च आ सकता है। कहा है महाराष्ट्र का पहला ग्लास ब्रिज? ​ये ग्लास ब्रिज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में मौजूद है। भववाड़ी के करीब नपने वॉटरफॉल का शानदार नजारा देखने को मिलता है। इस क्षेत्र में हरे-भरे पहाड़, झरने और गहरी घाटियां इस पुल के नजारे को और भी रोमांच से भरा बना देती है। ये राज्य का पहला कांच का पुल है, जो अब एडवेंचर लवर्स के लिए एक नया हॉटस्पॉट बन चुका है। अगर आप ऊंचाई से नीचे घाटियों को निहारने, रोमांच महसूस करने और शानदार तस्वीरें क्लिक करने के शौकीन हैं, तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है। Maharashtra's first Glass bridgeNapne Waterfall, Vaibhavwadi, Sindhudurg 📍 pic.

twitter.com/C44yf49bpW— Shraddha July 24, 2025 ​क्या है पुल की खासियत? ये ब्रिज पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट टेम्पर्ड ग्लास से बनाया गया है, जिसमें से नीचे की चीजें साफ-साफ देखने को मिलती है, इसकी लंबाई करीबन 90 फीट है और ये जमीन से करीबन 70 फीट ऊंचा है। ब्रिज को इतनी मजबूती से तैयार किया गया है कि 25 से अधिक लोग एक साथ चल सकें। इसके दोनों ओर हरे पहाड़ और बीच में फैला ग्लास एक 360° नजारा देता है, जो रील और फोटो बनाने वालों के लिए एकदम सही है। कैसे पहुंचें सकते हैं यहां ? ​महाराष्ट्र के ग्लास ब्रिज की सैर करना चाह रहे हैं, तो पास का रेलवे स्टेशन वैभववाड़ी रेलवे स्टेशन है जहां से नपने वॉटरफॉल करीबन 4 किमी दूर है। यहां आप टैक्सी या प्राइवेट वाहन से जा सकते हैं। सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो नेशनल हाइवे 66 से होते हुए वैभववाड़ी पहुंच सकते हैं। महाराष्ट्र के कई मुख्य शहरों से वैभववाड़ी के लिए बस मिलती है। सिंधदुर्ग एयरपोर्ट से करीबन 94 किमी दूर और रत्नागिरी एयरपोर्ट से 110 किमी दूर और रत्नागिरी एयरपोर्ट से 110 दूर वैभववाड़ी है। यहां घूमने का बेस्ट समय मॉनसून है। आप जुलाई से अक्टूबर तक घाटियों का नजारा और हरियाली देख सकते हैं। View this post on Instagram A post shared by Kunal Patil ​कितना है यहां घूमने का खर्च ​इस ब्रिज की सैर के लिए एंट्री टिकट लगती है, जिसका किराया करीबन 100 से 150 रु प्रति व्यक्ति लग सकता है। अगर आप पुणे या सतारा से ट्रिप शुरू कर रहे हैं तो 800 से 1500 रु प्रति व्यक्ति खर्च आपका आ सकता है, जिसमें यात्रा टिकट और स्नैक्स शामिल है, मुंबई से यात्रा कर रहे पर्यटकों के लिए एक दिन या वीकेंड ट्रिप के मुताबिक खर्च 1500 से 2500 रु आ सकता है। ​महाराष्ट्र ग्लास ब्रिज पर क्या-क्या कर सकते हैं? यहां आने वाले पर्यटक ग्लास ब्रिज पर चलने का रोमांच ले सकते हैं। पास में कास पठार में फूलों की घाटी का शानदार नजारा देख सकते हैं। पास के झरनों और साह्याद्रि की पहाड़ियों में ट्रेकिंग का मजा उठा सकते हैं। इंस्टा रील्स और फोटोशूट के लिए ये बेस्ट जगह है। स्थानीय स्नैक्स और मौसम का मजा यहां अलग ही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

महाराष्ट्र का ग्लास ब्रिज कहां है महाराष्ट्र के ग्लास ब्रिज जाने के लिए एंट्री फीस महाराष्ट्र के ब्रिज में घूमने का खर्च महाराष्ट्र ग्लास ब्रिज में क्या क्या कर सकते हैं Maharashtra First Glass Bridge Napne Waterfall In Vaibhavwadi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डिनर टाइम में दिल नहीं मानता, खा लेते हैं टेस्टी Cheese, सेहत पर कैसा होगा असर?डिनर टाइम में दिल नहीं मानता, खा लेते हैं टेस्टी Cheese, सेहत पर कैसा होगा असर?दूध से बनी चीज़ का नाम सुनते ही काफी लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के वक्त इसको खाना चाहिए या न नहीं?
Read more »

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम, बूंदाबांदी के कारणदिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम, बूंदाबांदी के कारणगुरुग्राम में हुई लगातार बारिश से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया है। वाटरलॉगिंग के कारण कई कॉलोनियों में भी पानी भर गया है।
Read more »

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में रात से लगातार हो रही बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, सड़कें जलमग्नDelhi Rain: दिल्ली-NCR में रात से लगातार हो रही बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, सड़कें जलमग्नदिल्ली-एनसीआर में रात से लगातार बारिश जारी है। ऐसे में राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है। कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गई हैं।
Read more »

महिला के हुस्न का दीवाना हुआ अमीर मालिक, LIVE इंटरव्यू में ही रखी अजीब डिमांडमहिला के हुस्न का दीवाना हुआ अमीर मालिक, LIVE इंटरव्यू में ही रखी अजीब डिमांडमहिला होस्ट के हुस्न का दीवाना हुआ अमीर मालिक, LIVE इंटरव्यू में ही रख दी अजीब डिमांड, पानी-पानी हो गई लड़की
Read more »

Anupgarh|अस्पताल में पानी भरने से पोस्टमार्टम करने के लिए दीवार पर चढ़कर गए डॉ.Anupgarh|अस्पताल में पानी भरने से पोस्टमार्टम करने के लिए दीवार पर चढ़कर गए डॉ.Anupgarh News: राजस्थान के अनूपगढ़ के सरकारी जिला अस्पताल में बरसात का पानी भर गया है, जिसकी वजह से शव का पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टर को दीवार पर चढ़कर जाना पड़ा.
Read more »

रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान... कनाडा में बेलगाम खालिस्तानियों की नई करतूत, गुरुद्वारे में खोल दिया 'दूतावास'रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान... कनाडा में बेलगाम खालिस्तानियों की नई करतूत, गुरुद्वारे में खोल दिया 'दूतावास'कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा परिसर में कथित खालिस्तान देश का दूतावास बनाया गया है। यहां निज्जर की तस्वीर के साथ 'खालिस्तान गणराज्य दूतावास' का बोर्ड लगा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:29:27