कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा परिसर में कथित खालिस्तान देश का दूतावास बनाया गया है। यहां निज्जर की तस्वीर के साथ 'खालिस्तान गणराज्य दूतावास' का बोर्ड लगा है।
ओटावा: कनाडा में एक चौंकाने घटनाक्रम में कथित खालिस्तान देश का दूतावास खोला गया है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में ' खालिस्तान गणराज्य का दूतावास ' बनाया गया है। यह 'दूतावास' सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के परिसर में बनाया गया है। इसके बोर्ड पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की तस्वीर लगी है। खालिस्तानियों का यह कदम भारत-कनाडा संबंधों में एक बार फिर तनाव की वजह बन सकता है। दोनों देश हालिया हफ्तों में संबंधों में बेहतरी की कोशिश करते दिखे थे।प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने यह खालिस्तान दूतावास स्थापित किया है। बताया गया है कि यह तथाकथित दूतावास कनाडा की स्थानीय सिख आबादी के लिए एक सामुदायिक केंद्र के रूप में कार्य करता है। इस इमारत का इस्तेमाल कट्टरपंथी तत्व स्थानीय लोगों में भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने के लिए कर रहे हैं। इस इमारत की जानकारी सामने आने के बाद भारत अपने रुख पर ज्यादा सतर्क हो सकता है क्योंकि इससे कनाडा में खालिस्तानियों को कट्टरपंथियों को पोषण पर सवाल उठे हैं।सरकारी फंड से बनी है इमारतसीएनएन-न्यूज18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस विवादास्पद दूतावास वाली इमारत का निर्माण ब्रिटिश कोलंबिया सरकार से मिले फंड से हुआ है। प्रांतीय सरकार ने हाल ही में इमारत में लिफ्ट लगाने के लिए भी 1,50,000 डॉलर आवंटित किए। ऐसे में सरकारी फंड के इस तरह की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं।कनाडा में खालिस्तानी कट्टरपंथियों की गतिविधियां नई नहीं हैं। हालिया वर्षों में खालिस्तानियों के लिए कनाडा एक पसंदीदा जगह बनकर उभरी है। कनाडा में लगातार भारत विरोधी रैलियां और आपत्तिजनक बयानबाजी होती रही है। भारत ने बार-बार इस पर कनाडा के सामने अपनी चिंता रखी है लेकिन इस दिशा में कोई खास काम नहीं हो सका है। भारतीय कपल ने कनाडा में जंगल में फेंका कचरा वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर बवाल!कई दशकों से चल रहा घटनाक्रमकनाडा में खालिस्तानी तत्वों की गतिविधियां 1980 के दशक के मध्य से शुरू हो गई थीं। ये तब हुआ, जब राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसक उग्रवाद ने कनाडा में सीबीकेई के माध्यम से जड़े जमाना शुरू किया। ये समूह भारत से पंजाब को अलग करते खालिस्तान नाम का स्वतंत्र राष्ट्र बनाने की बात करते हैं। इसके लिए यह हिंसा की वकालत करते हैं।खालिस्तानी तत्वों के चलते भारत और कनाडा के रिश्ते में भी दरार पड़ी है। बीते दो साल से भारत और कनाडा के संबंध तनावपूर्ण बने हुए है। इसकी जड़ में कनाडा में खालिस्तानियों को पनाह मिलना और इस पर भारत का एतराज है। सरे में खुला 'खालिस्तान दूतावास' एक बार फिर से भारत-कनाडा सबंधों में खटास की वजह बन सकता है।.
ओटावा: कनाडा में एक चौंकाने घटनाक्रम में कथित खालिस्तान देश का दूतावास खोला गया है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में ' खालिस्तान गणराज्य का दूतावास ' बनाया गया है। यह 'दूतावास' सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के परिसर में बनाया गया है। इसके बोर्ड पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की तस्वीर लगी है। खालिस्तानियों का यह कदम भारत-कनाडा संबंधों में एक बार फिर तनाव की वजह बन सकता है। दोनों देश हालिया हफ्तों में संबंधों में बेहतरी की कोशिश करते दिखे थे।प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने यह खालिस्तान दूतावास स्थापित किया है। बताया गया है कि यह तथाकथित दूतावास कनाडा की स्थानीय सिख आबादी के लिए एक सामुदायिक केंद्र के रूप में कार्य करता है। इस इमारत का इस्तेमाल कट्टरपंथी तत्व स्थानीय लोगों में भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने के लिए कर रहे हैं। इस इमारत की जानकारी सामने आने के बाद भारत अपने रुख पर ज्यादा सतर्क हो सकता है क्योंकि इससे कनाडा में खालिस्तानियों को कट्टरपंथियों को पोषण पर सवाल उठे हैं।सरकारी फंड से बनी है इमारतसीएनएन-न्यूज18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस विवादास्पद दूतावास वाली इमारत का निर्माण ब्रिटिश कोलंबिया सरकार से मिले फंड से हुआ है। प्रांतीय सरकार ने हाल ही में इमारत में लिफ्ट लगाने के लिए भी 1,50,000 डॉलर आवंटित किए। ऐसे में सरकारी फंड के इस तरह की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं।कनाडा में खालिस्तानी कट्टरपंथियों की गतिविधियां नई नहीं हैं। हालिया वर्षों में खालिस्तानियों के लिए कनाडा एक पसंदीदा जगह बनकर उभरी है। कनाडा में लगातार भारत विरोधी रैलियां और आपत्तिजनक बयानबाजी होती रही है। भारत ने बार-बार इस पर कनाडा के सामने अपनी चिंता रखी है लेकिन इस दिशा में कोई खास काम नहीं हो सका है। भारतीय कपल ने कनाडा में जंगल में फेंका कचरा वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर बवाल!कई दशकों से चल रहा घटनाक्रमकनाडा में खालिस्तानी तत्वों की गतिविधियां 1980 के दशक के मध्य से शुरू हो गई थीं। ये तब हुआ, जब राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसक उग्रवाद ने कनाडा में सीबीकेई के माध्यम से जड़े जमाना शुरू किया। ये समूह भारत से पंजाब को अलग करते खालिस्तान नाम का स्वतंत्र राष्ट्र बनाने की बात करते हैं। इसके लिए यह हिंसा की वकालत करते हैं।खालिस्तानी तत्वों के चलते भारत और कनाडा के रिश्ते में भी दरार पड़ी है। बीते दो साल से भारत और कनाडा के संबंध तनावपूर्ण बने हुए है। इसकी जड़ में कनाडा में खालिस्तानियों को पनाह मिलना और इस पर भारत का एतराज है। सरे में खुला 'खालिस्तान दूतावास' एक बार फिर से भारत-कनाडा सबंधों में खटास की वजह बन सकता है।
Embassy Of The Republic Of Khalistan Canada Surrey Gurudwara Hardeep Singh Nijjar News Khalistan Movement Canada News खालिस्तान गणराज्य का दूतावास खालिस्तान दूतावास कनाडा कनाडा सरे गुरुद्वारा हरदीप सिंह निज्जर समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक FIR तक नहीं फिर भी बना आतंकी....कौन है Kapil Sharma के Canada कैफे पर गोलियां चलाने वाला हरजीत सिंह उर्फ लाडी ?Kapil Sharma News: कपिल शर्मा की बीवी गिन्नी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके कनाडा में नए कैफे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
सलमान के लिए फिल्म बैटल ऑफ गलवान बनी चैलेंजिंग: बोले- ठंडे पानी और ऊंचाई पर शूटिंग करना आसान नहीं, बहुत मेह...सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म में निभाए गए किरदार के बारे में बात की।
Read more »
नई दिल्ली में सोमवार से ओरिएंटल कप के तीसरे संस्करण की शुरुआतनई दिल्ली में सोमवार से ओरिएंटल कप के तीसरे संस्करण की शुरुआत
Read more »
फ्रांस, इटली और तुर्किए... 35 देशों में 200 से ज्यादा बार गया हर्षवर्धन जैन, कई महीने स्विट्जरलैंड में रहागाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाला हर्षवर्धन जैन सबसे ज्यादा बार यूएई की यात्रा की है। वह एक साल में 16 बार विदेश दौरा कर चुका है।
Read more »
15 चौके और 8 छक्के... एबी डिविलियर्स की एक और विस्फोटक पारी, सिर्फ 39 गेंदों पर ठोका तूफानी शतकएबी डिविलियर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में शानदार फॉर्म में हैं। भारत के खिलाफ शतक के बाद, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाफ लीड्स में सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़ दिया।
Read more »
गर्मियों में जन्मे पुरुषों में अवसाद का खतरा अधिककनाडा के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में बताया है कि गर्मियों में जन्मे पुरुषों में अवसाद होने का खतरा अन्य लोगों की तुलना में अधिक हो सकता है।
Read more »
