महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए ने सीट बंटवारे पर 99% काम पूरा कर लिया है। संजय राउत ने संकेत दिया कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। तीनों दलों के नेता आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। महा विकास अघाड़ी की यह पहली लिस्ट होगी।
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, पार्टियां प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही हैं। एकनाथ शिंदे गुट और अजित गुट के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो गई है। बीजेपी की भी लिस्ट सामने आई है। हालांकि महायुति की लिस्ट फाइनल होने के बाद सामने आने लगी है लेकिन एमवीए में अभी तक विवाद नहीं सुलझा है। अब उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि महा विकास आघाडी के बीच सीटों के बंटवारे पर 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। पहली लिस्ट जारी की जाएगी।गठबंधन के तीनों दलों के नेता आज इसके बारे में घोषणा कर सकते हैं। संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी संकेत दिया कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।क्या था एमवीए में विवादविपक्षी गठबंधन एमवीए के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार देर रात मुलाकात की और यह संकेत दिया कि विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। खासतौर से शिवसेना और कांग्रेस के बीच बातचीत में बाधा आने के बाद, राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार और फिर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।बाद में, थोराट और एमवीए के अन्य नेताओं ने फिर से बैठक की, जो यहां एक होटल में कई घंटों तक चली। तीनों दलों के नेताओं ने सीटों के बंटवारे पर गहन चर्चा की जो मंगलवार देर रात तक जारी रही।तीनों दल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंससंजय राउत ने कहा, 'सीटों के बंटवारे पर 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। आज शाम तक तीनों दलों के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।' उन्होंने कहा, 'शिवसेना एक अनुभवी पार्टी है इसलिए उसे शतक लगाना होगा। लोगों को उम्मीदें हैं कि शिवसेना को सीटों तथा संपूर्ण जीत में शतक लगाना चाहिए।'एकनाथ शिंदे पर निशानाउम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि एमवीए को सरकार बनानी है इसलिए सहयोगी दलों ने समय लिया है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा सीट पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि एमवीए ने बेशक अपनी सूची जारी नहीं की है लेकिन तीनों दलों ने पहले ही अपने उम्मीदवारों को ‘ए’ और ‘बी’ फॉर्म दे दिए हैं।अमित ठाकरे पर क्या बोले संजय राउत?‘ए’ और ‘बी’ फॉर्म महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं जो दर्शाते हैं कि किसी राजनीतिक दल ने कुछ उम्मीदवारों के नामों को अनुमति दे दी है और उन्हें उस पार्टी का चुनाव चिह्न दिया जाना चाहिए। यह पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ माहिम से उम्मीदवार खड़ा करेगी? इस पर राउत ने कहा कि शिवसेना का गठन माहिम-दादर क्षेत्र में हुआ था और ऐसा नहीं हो सकता कि वह वहां उम्मीदवार नहीं उतारेगी।संजय राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे इस बार बड़े अंतर से वर्ली सीट से जीत दर्ज करेंगे। महाराष्ट्र चुनाव ों के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के घोषित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मध्य मुंबई में माहिम विधानसभा सीट से अपना चुनावी पदार्पण करेंगे।अमित चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के तीसरे सदस्य होंगे। उनके पिता राज ठाकरे ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा। अमित के चचेरे भाई आदित्य ठाकरे ने 2019 के विधानसभा चुनाव में पड़ोसी वर्ली सीट से जीत दर्ज कर अपना चुनावी पदार्पण किया था। उद्धव ठाकरे ने भी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद 2020 में विधान परिषद का चुनाव लड़ा था।.
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, पार्टियां प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही हैं। एकनाथ शिंदे गुट और अजित गुट के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो गई है। बीजेपी की भी लिस्ट सामने आई है। हालांकि महायुति की लिस्ट फाइनल होने के बाद सामने आने लगी है लेकिन एमवीए में अभी तक विवाद नहीं सुलझा है। अब उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि महा विकास आघाडी के बीच सीटों के बंटवारे पर 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। पहली लिस्ट जारी की जाएगी।गठबंधन के तीनों दलों के नेता आज इसके बारे में घोषणा कर सकते हैं। संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी संकेत दिया कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।क्या था एमवीए में विवादविपक्षी गठबंधन एमवीए के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार देर रात मुलाकात की और यह संकेत दिया कि विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। खासतौर से शिवसेना और कांग्रेस के बीच बातचीत में बाधा आने के बाद, राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार और फिर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।बाद में, थोराट और एमवीए के अन्य नेताओं ने फिर से बैठक की, जो यहां एक होटल में कई घंटों तक चली। तीनों दलों के नेताओं ने सीटों के बंटवारे पर गहन चर्चा की जो मंगलवार देर रात तक जारी रही।तीनों दल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंससंजय राउत ने कहा, 'सीटों के बंटवारे पर 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। आज शाम तक तीनों दलों के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।' उन्होंने कहा, 'शिवसेना एक अनुभवी पार्टी है इसलिए उसे शतक लगाना होगा। लोगों को उम्मीदें हैं कि शिवसेना को सीटों तथा संपूर्ण जीत में शतक लगाना चाहिए।'एकनाथ शिंदे पर निशानाउम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि एमवीए को सरकार बनानी है इसलिए सहयोगी दलों ने समय लिया है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा सीट पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि एमवीए ने बेशक अपनी सूची जारी नहीं की है लेकिन तीनों दलों ने पहले ही अपने उम्मीदवारों को ‘ए’ और ‘बी’ फॉर्म दे दिए हैं।अमित ठाकरे पर क्या बोले संजय राउत?‘ए’ और ‘बी’ फॉर्म महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं जो दर्शाते हैं कि किसी राजनीतिक दल ने कुछ उम्मीदवारों के नामों को अनुमति दे दी है और उन्हें उस पार्टी का चुनाव चिह्न दिया जाना चाहिए। यह पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ माहिम से उम्मीदवार खड़ा करेगी? इस पर राउत ने कहा कि शिवसेना का गठन माहिम-दादर क्षेत्र में हुआ था और ऐसा नहीं हो सकता कि वह वहां उम्मीदवार नहीं उतारेगी।संजय राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे इस बार बड़े अंतर से वर्ली सीट से जीत दर्ज करेंगे। महाराष्ट्र चुनावों के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के घोषित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मध्य मुंबई में माहिम विधानसभा सीट से अपना चुनावी पदार्पण करेंगे।अमित चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के तीसरे सदस्य होंगे। उनके पिता राज ठाकरे ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा। अमित के चचेरे भाई आदित्य ठाकरे ने 2019 के विधानसभा चुनाव में पड़ोसी वर्ली सीट से जीत दर्ज कर अपना चुनावी पदार्पण किया था। उद्धव ठाकरे ने भी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद 2020 में विधान परिषद का चुनाव लड़ा था।
Congress Candidates List Candidates List For Maharashtra Sharad Pawar Ncp Candidates List Maharashtra Maharashtra Election 2024 Maharashtra Chunav महाराष्ट्र चुनाव महाराष्ट्र एमवीए लिस्ट महाराष्ट्र कांग्रेस लिस्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MVA में सीटों की डील फाइनल! महाराष्ट्र में 100-100 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस और उद्धव की शिवसेना, शरद पवार को मिली 84 सीटेंमहाराष्ट्र में चुनाव आयोग के दौरे के बाद सियासी दल और एक्टिव हो गए हैं। महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधनों में सीटों के बंटवारे को लेकर आम सहमति बनाने के प्रयास बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि एमवीए ने सीटों के बंटवारे के लिए 100-100-84-4 फॉर्मूला बना लिया है। इस पर सभी दलों के नेताओं की मुहर भी लग गई...
Read more »
Maharashtra: मानहानि मामले में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत दोषी करार, 15 दिन जेल और 25 हजार जुर्माने की सजामानहानि मामले में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत को दोषी करार दिया गया है। संजय राउत को 15 दिन की जेल और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
Read more »
मुंबई में दशहरा रैलियां: शिंदे और ठाकरे का शक्ति प्रदर्शनमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शनिवार को मुंबई में अपनी-अपनी दशहरा रैलियां आयोजित करेंगी।
Read more »
MVA में सीटों के बंटवारे पर फंसा पेंच, राहुल गांधी से बात करेंगे संजय राउतMaharashtra Elections: महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच तकरार नजर आ रही है. इसे लेकर संजय राउत आज राहुल गांधी से बात करेंगे.
Read more »
महाराष्ट्र चुनाव: सीट बंटवारे को लेकर MVA में मंथन, संजय राउत ने बताई देरी की वजहमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर महाविकास आघाडी (MVA) में खींचतान शुरू हो गई है. पहले खबर आ रही थी कि सीट शेयरिंग फॉर्मूला लगभग-लगभग फाइनल हो गया है विधानसभा की 288 में से 260 सीटों पर बंटवारे पर सहमति बन गई है. लेकिन अब कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) में कुछ सीटों को लेकर खींचतान की खबर आ रही है.
Read more »
महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी आज सीट शेयरिंग फाइनल करेगा: सभी 288 विधानसभा सीटों पर फैसले के लिए बैठक; संजय रा...महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस-शिवसेना उद्धव और NCP शरद पवार) की बैठक आज मुंबई में होगी। इसमें महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर शेयरिंग फाइनल की जाएगी। सोमवार को शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा था कि महाविकास अघाड़ी (MVA) में 288Maharashtra Assembly Election MVA Seat Sharing 2024 Update; महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी...
Read more »
