महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर महाविकास आघाडी (MVA) में खींचतान शुरू हो गई है. पहले खबर आ रही थी कि सीट शेयरिंग फॉर्मूला लगभग-लगभग फाइनल हो गया है विधानसभा की 288 में से 260 सीटों पर बंटवारे पर सहमति बन गई है. लेकिन अब कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) में कुछ सीटों को लेकर खींचतान की खबर आ रही है.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है लेकिन कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सीट बंटवारे का पेच नहीं सुलझ सका है. सीट शेयरिंग को लेकर फंसे पेच पर अब शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत का बयान आया है.
संजय राउत ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं. कांग्रेस नेताओं को बार-बार लिस्ट दिल्ली भेजनी पड़ती है, फिर चर्चा होती है. उन्होंने कहा कि अब वो समय निकल चुका है. अब समय बहुत कम है. उन्होंने अब सीधे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा करने की बात कही है. संजय राउत ने कहा है कि सुबह मुकुल वासनिक से बात हुई. आज राहुल गांधी से भी बात करूंगा. सीट शेयरिंग को लेकर जिन सीटों पर फैसला नहीं हो पा रहा है, उनको लेकर बातचीत होगी. उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द फैसला चाहते हैं. संजय राउत ने कहा कि एनसीपी और शिवसेना में कोई ज्यादा मतभेद नहीं है. कांग्रेस में भी नहीं है लेकिन कुछ सीटें हैं जिन पर सभी तीन पार्टियां दावा कर रही हैं. इसे लेकर हमने दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से भी चर्चा की. आज सुबह पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी बात की, उनको प्रगति की जानकारी दी.यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनावः MVA में सीट शेयरिंग फॉर्मूला लगभग तय, इन 28 सीटों पर अब भी विवादउन्होंने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे की ओर से कुछ निर्देश मिले हैं जिनका हम पालन करेंगे. संजय राउत ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह मामला सुलझ जाएगा. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के अड़ियल रवैये को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ कोई इस तरह का रवैया नहीं रख सकता, ये शिवसेना है.नाना पटोले हमारे साथी हैं. कुछ सीट पर मतभेद जरूर हैं और वो दूर हो जाएंगे. संजय राउत के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और प्रवक्ता पवन खेड़ा की भी प्रतिक्रिया आई है.Advertisementयह भी पढ़ें: फिर नाराज अखिलेश की पार्टी, क्या INDIA ब्लॉक में लेगी अलग राह... सीट शेयरिंग पर MP जैसा तनाव महाराष्ट्र में क्यों?महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय राउत के नेता उद्धव ठाकरे हैं, हमारे नेता राहुल गांधी हैं और एनसीपी के नेता शरद पवार हैं. सीट बंटवारे में क्या चल रहा है, हम इसकी जानकारी राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को देते हैं. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि संजय राउत जो करते हैं, क्या वो उनका फैसला होता है. वहीं, पवन खेड़ा ने कहा है कि सीट शेयरिंग के समय स्पीड ब्रेकर्स आते हैं. उन्होंने कहा कि बातचीत से रास्ता निकलेगा और हम चीजों को सुलझा लेंगे.बीजेपी ने उद्धव को घेराएमवीए में सीट शेयरिंग को लेकर संजय राउत के बयान पर तंज करते हुए महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले लोग चर्चा के लिए मातोश्री आते थे. अब उद्धव ठाकरे कटोरा लेकर घूम रहे हैं अघाड़ी के नेताओं के सामने. उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे ने बीजेपी और शिवसेना को मजबूत किया था. बावनकुले ने कहा कि शरद पवार ने शिवसेना को बीजेपी से दूर कर दिया. गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. ये भी देखें
Shiv Sena Ubt Seat Sharing Mva Congress Rahul Gandhi Nana Patole Bjp Uddhav Thackeray Maharashtra Assembly Elections 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र में आज MVA की मीटिंग: सीट बंटवारे पर 3 दिन चर्चा होगी; कांग्रेस 288 में से 120 सीटों पर चुनाव लड...MVA meeting for three days from today will discuss seat risk in the elections; Party is preparing to fight on 120 regiments from 288| महाराष्ट्र में आज से तीन दिन MVA की बैठक चलेगी। चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा होगी; पार्टी 288 में से 120 सीटों पर लड़ने की तैयारी...
Read more »
महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे को लेकर BJP का ऐसा ऑफर, सुनकर शिंदे-अजित पवार घबरा जाएंगे!Ashish Shelar: भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने दावा किया कि महाराष्ट्र के ‘महायुति’ सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला केवल 80 सीट तक सीमित है
Read more »
Maharashtra: मानहानि मामले में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत दोषी करार, 15 दिन जेल और 25 हजार जुर्माने की सजामानहानि मामले में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत को दोषी करार दिया गया है। संजय राउत को 15 दिन की जेल और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
Read more »
UP में 2 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी कांग्रेस? SP प्रवक्ता के दावे पर बोले अजय राय- हमें तो पता ही नहींनिर्वाचन आयोग ने मंगलवार को अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट को छोड़कर प्रदेश की 10 खाली विधानसभा सीट में से नौ पर उपचुनाव की घोषणा की थी.
Read more »
आखिरी मौका! अगर अभी नहीं बने हैं मतदाता तो ऐसे करें आवेदन; महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट डालने का मौकाअगले महीने यानी नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हैं। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर को होंगे। 23 नवंबर को परिणामों की घोषणा होगी। महाराष्ट्र में 9.
Read more »
MVA में सीटों के बंटवारे पर फंसा पेंच, राहुल गांधी से बात करेंगे संजय राउतMaharashtra Elections: महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच तकरार नजर आ रही है. इसे लेकर संजय राउत आज राहुल गांधी से बात करेंगे.
Read more »
